24/12/2020 - राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय करंट अफेयर्स

हाल ही में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा दुनिया के सबसे बड़े नवीकरणीय ऊर्जा पार्क का शिलान्यास कहां से किया? 

- गुजरात के कच्छ जिले में 

(30,000 मेगावाट (MW) क्षमता वाले हाइब्रिड नवीकरणीय ऊर्जा पार्क की आधारशिला रखी गई) 


एशिया पैसिफिक ब्रॉडकास्टिंग यूनियन (ABU) का उपाध्यक्ष किसे चुना गया? 

- शशि शेखर वेम्पति 


इंस्टीच्यूट ऑफ डायरेक्टर्स द्वारा गोल्डन पीकॉक एन्वायरनमेंट मैनेजमेंट 2020 सम्मान से किसे सम्मानित किया गया? 

- स्टील अथॉरिटी ऑफ  इंडिया लिमिटेड (सेल)


इंस्टीट्यूट ऑफ डायरेक्टर्स द्वारा इस्पात क्षेत्र में वर्ष 2020 के लिए प्रतिष्ठित गोल्डन पीकॉक पर्यावरण प्रबंधन पुरस्कार से किसे सम्मानित किया गया? 

- स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (SAIL) 


13वीं क्वालिटी काउंसिल ऑफ  इण्डिया-डीएल शाह क्वालिटी सिल्वर अवार्ड से किसे सम्मानित किया? 

- केआईआईटी डीम्ड विश्वविद्यालय


वर्ष 2020 के मानव विकास सूचकांक (Human Development Index) में 189 देशों की सूची में भारत को कौन-सा स्थान प्राप्त हुआ है? 

-  131वां

(इस सूचकांक में नॉर्वे प्रथम स्थान पर है, इसके बाद आयरलैंड, स्विट्जरलैंड, हांगकांग और आइसलैंड हैं।) 


चीन में संयुक्त राष्ट्र रेजिडेंट को-ऑर्डिनेटर के तौर पर किसे नियुक्त किया गया? 

- सिद्धार्थ चटर्जी 


भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संस्थान (इसरो) ने कम्युनिकेशन सेटेलाइट सीएमएस-01 का सफल प्रक्षेपण कहां से किया? 

-  श्रीहरिकोटा

(श्रीहरिकोटा के स्पेस सेंटर से पीएसएलवी-सी 50 के साथ कम्युनिकेशन सेटेलाइट सीएमएस-01 का सफल प्रक्षेपण किया गया है।) 


भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन द्वारा बेंगलुरु में पीन्या के अपने ISTRAC परिसर में किस नाम से एक समर्पित अंतरिक्ष परिस्थिति-संबंधी जागरूकता नियंत्रण केंद्र स्थापित किया है? 

- NEtwork for space object TRacking and Analysis (NETRA) 


केंद्रीय मंत्रिमंडल ने 2251.25 मेगा हर्टज स्पेक्ट्रम की नीलामी की वैधता को कितने वर्षों तक जारी रखने का निर्णय लिया है? 

- 20 वर्षों तक


देश की सबसे बड़ी इस्पात उत्पादक कंपनी स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (सेल) के अध्यक्ष अनिल कुमार चौधरी को राजभाषा संगोष्ठी एवं सम्मान समारोह के दौरान राजभाषा के बड़े पैमाने पर प्रचार-प्रसार के लिए किस सम्मान से विभूषित किया? 

- ‘राजभाषा उन्नायक सम्मान’ से

Comments

Popular Posts from Elite Study

HPSSC Junior Office Assistant (IT) Solved Question Paper 2022 - Part-2

HPSSC Junior Office Assistant (IT) Solved Question Paper 2022 - Part-1

हिमाचल प्रदेश कैबिनेट मीटिंग निर्णय 14 फरवरी 2024