28/10/2020 - गिरिराज समाचार पत्र सारांश

प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के कारण बन में मंडी जिला को देश के शीर्ष 30 जिलों में कौन सा स्थान प्राप्त हुआ है? 
- प्रथम

जीरो संक्रमण, जीरो मौत और जीरो भेदभाव के लक्ष्य को लेकर सरकार किस बीमारी के उन्मूलन के लिए प्रयासरत है?
- एड्स

हिमाचल प्रदेश में आयुष्मान-भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना कब लागू की गई थी? 
- 23 सितंबर 2018

हिमाचल प्रदेश का सबसे बड़ा स्टील निर्मित पुल कौन सा है? 
-  दारचा पुल 
( यह पुल मनाली लेह मार्ग पर भागा नदी पर बना है।  इस पुल की लंबाई 340 मीटर है। यह भारत का दूसरा सबसे बड़ा स्टील निर्मित पुल है।) 

किस मिशन के तहत ऑस्ट्रेलिया में मेरिनो नस्ल की भेडो तथा मेढों को आयात किया जा रहा है? 
- राष्ट्रीय पशुधन मिशन

12 अक्टूबर 2020 को भारत के रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह द्वारा राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में कुल कितने पुलों का उद्घाटन किया? 
- 44 
(हिमाचल प्रदेश के दारचा में भागा नदी पर तैयार पुल भी इसमें शामिल है।) 

कृषि फसलों को जंगली जानवरों से बचाने के लिए प्रदेश सरकार ने कौन सी योजना शुरू की है? 
- मुख्यमंत्री खेत सुरक्षा योजना

हिमाचल प्रदेश में कितनी भूमि पर कीवी का उत्पादन किया जाता है? 
-  करीब 150 हेक्टेयर भूमि पर

हिमाचल प्रदेश के नौणी विश्वविद्यालय में किस वर्ष कीवी के पौधे लगाए गए थे? 
- वर्ष 1984-85 में

हिमाचल प्रदेश में सबसे पहले खूम्ब की वैज्ञानिक खेती की शुरुआत किस वर्ष हुई थी? 
- वर्ष 1961

वित्त वर्ष 2020-21 के लिए हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा स्वास्थ्य एवं आयुर्वेद सेवाओं को उपलब्ध करवाने के लिए कितनी धनराशि खर्च की जा रही है? 
- 3009 करोड रुपए

Comments

Popular Posts from Elite Study

HPSSC Junior Office Assistant (IT) Solved Question Paper 2022 - Part-2

हिमाचल प्रदेश कैबिनेट मीटिंग निर्णय 14 फरवरी 2024

हिमाचल प्रदेश करंट अफेयर्स 16 जनवरी 2024