11/12/2020 - हिमाचल करंट अफेयर्स

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने  हिमाचल प्रदेश के प्रथम मनरेगा टूरिज्म पार्क का विधिवत लोकार्पण कहां पर किया? 
 - सराज विधानसभा क्षेत्र में 

हाल ही में चंबा के सुदेश राज शर्मा को विधानसभा के उपाध्यक्ष हंसराज द्वारा किस सम्मान से सम्मानित किया? 
-  लोकतंत्र प्रहरी समान

नौहराधार, देवामानल, चौरास, घंदूरी और लानाचेता पंचायतों में किस फसल का उत्पादन बहुतायत में होता है? 
- आलू

भारत तिब्बत मैत्री संघ द्वारा किसे  भारत रत्न पुरस्कार देने की मांग उठाई है? 
-  धार्मिक गुरु दलाई लामा

राजधानी शिमला को 24 घंटे और 7 दिन पानी की सप्लाई के लिए सुन्नी-सतलुज प्रोजेक्ट के लिए किस कंपनी को टेंडर किया गया? 
- अहमदाबाद की कंपनी एलसीसी 
(इस प्रोजेक्ट की कुल लागत 422 करोड रुपए है। सतलुज नदी से पानी उठाकर शिमला तक पहुंचाया जाएगा। इस प्रोजेक्ट को लगभग 3 साल में पूरा किया जाएगा और 2050 तक शिमला में रोजाना 24 घंटे पानी पहुंचाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है) 

हिमाचल प्रदेश के मंडी जिला के नेरचौक में स्थित लाल बहादुर शास्त्री मेडिकल कॉलेज में कोविड-19 मरीजों से बात करने के लिए प्रदेश सरकार द्वारा कितने हेल्पलाइन नंबर जारी किए? 
-  दो
(01905263119 नंबर पर रोजाना दोपहर 2 से  शाम 4 बजे कॉल करके परिजन कोविड रोगी से संबंधित समस्या, उसकी सेहत संबंधित जानकारी या शिकायत कर सकते हैं। 7650044973 नंबर पर शाम 7 से 8 बजे तक परिजन या रिश्तेदार सीधे रोगी से बात कर सकेंगे।) 

Comments

Popular Posts from Elite Study

HPSSC Junior Office Assistant (IT) Solved Question Paper 2022 - Part-2

HPSSC Junior Office Assistant (IT) Solved Question Paper 2022 - Part-1

हिमाचल प्रदेश कैबिनेट मीटिंग निर्णय 14 फरवरी 2024