11/11/2020 - गिरिराज समाचार पत्र सारांश

केंद्र सरकार द्वारा हिमाचल प्रदेश की किस जल विद्युत परियोजना के लिए 1810.56 करोड रुपए के निवेश की मंजूरी प्रदान की है? 
- लुहरी जलविद्युत चरण 1

मशहूर पर्यावरणविद किंकरी देवी का संबंध किस राज्य से है? 
- हिमाचल प्रदेश

हिमाचल प्रदेश में कहां पर 10 हजार करोड रुपए की लागत से बल्क ड्रग पार्क स्थापित किया जाएगा?
- ऊना जिला के हरोली विधानसभा क्षेत्र में

हिमाचल प्रदेश का एकमात्र एम्स कॉलेज किस जिला में स्थित है?
 - बिलासपुर 
(बिलासपुर जिला के कोठीपुरा में लगभग 250 एकड़ भूमि में करीब  1500 करोड की लागत से एम्स अस्पताल की स्थापना की जा रही है) 

विश्व प्रसिद्ध कलाकार शोभा सिंह के नाम पर कहां पर प्रदेश सरकार द्वारा विश्रामगृह बनाया जाएगा?
- अंद्रेटा

मुख्यमंत्री शहरी आजीविका गारंटी योजना के अंतर्गत कितने दिनों का रोजगार प्रदेश सरकार द्वारा प्रदान किया जा रहा है? 
-  120 दिनों

छितकुल पर्यटन स्थल हिमाचल प्रदेश के किस जिला में स्थित है? 
- किन्नौर जिला की बासपा घटी में

हिमाचल प्रदेश का एकमात्र स्वास्थ्य विश्वविद्यालय कहां पर स्थित है? 
- नेरचौक, जिला मंडी 
(हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय स्वास्थ्य विज्ञान अधिनियम 2017 के तहत 23 जून 2018 को इस विश्वविद्यालय की स्थापना हुई और पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई के सम्मान में वर्ष 2019 में इसका नाम अटल आयुर्विज्ञान और अनुसंधान विश्वविद्यालय रखा गया) 

हिमाचल प्रदेश में स्वच्छ पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए कितनी प्रयोगशाला में स्थापित की गई? 
- 47

Comments

Popular Posts from Elite Study

HPSSC Junior Office Assistant (IT) Solved Question Paper 2022 - Part-2

हिमाचल प्रदेश कैबिनेट मीटिंग निर्णय 14 फरवरी 2024

हिमाचल प्रदेश करंट अफेयर्स 16 जनवरी 2024