10/12/2020 - राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय करंट अफेयर्स

हाल ही में किस देश के स्वास्थ्य मंत्रालय ने अपने देश के सभी नागरिकों को फ्री कोरोना वैक्सीन टीका देने की घोषणा की है?
- फिनलैंड

गोवा के किस प्रमुख वैज्ञानिक और प्रमुख विश्लेषणात्मक सेवा प्रभाग के प्रमुख को "माइक्रोबायोलॉजिस्ट सोसाइटी इंडिया" द्वारा वरिष्ठ वैज्ञानिक पुरस्कार 2020 के लिए चुना? 
- डॉक्टर समीर दामारे

किस देश के वैज्ञानिकों ने प्रकाश आधारित, दुनिया का पहला क्वांटम कंप्यूटर बनाने का दावा किया है?
- चीन

हाल ही में नेपाल और चीन ने संयुक्त रूप से विश्व की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट की संशोधित ऊंचाई क्या घोषित की? 
- 8848.86 मीटर
(सर्वे ऑफ इंडिया द्वारा वर्ष 1954 में किए गए सर्वे के मुताबिक माउंटेन एवरेस्ट की ऊंचाई 8848 मीटर है। नई ऊंचाई पिछली पिछले माह से 86 सेंटीमीटर अधिक है) 

भारत के किस राज्य में देश का पहला टायर पार्क स्थापित किया जायेगा?
- पश्चिम बंगाल

भारत के किस राज्य की विधानसभा ने अपने राज्य में ऑनलाइन गेमिंग पर प्रतिबंध लगाने वाला विधेयक पारित किया है? 
- आंध्र प्रदेश

किस लघु फिल्म को 93वें अकादमी पुरस्कार में भारत की आधिकारिक प्रविष्टि के तौर पर चुना गया है? 
- शेमलेस 

 कनाडा में किस भारतीय मूल के विधायक को ब्रिटिश कोलंबिया विधान सभापति के रूप में चुना गया है? 
-  राज चौहान

अंतरराष्ट्रीय भ्रष्टाचार विरोधी दिवस कब मनाया जाता है? 
-  9 दिसंबर

9 दिसंबर 2020 को मनाए गए अंतरराष्ट्रीय भ्रष्टाचार दिवस की थीम क्या है? 
- यूनाइटेड अगेंस्ट करप्शन

 विश्व मानवाधिकार दिवस कब मनाया जाता है?
- 10 दिसंबर

Comments

Popular Posts from Elite Study

HPSSC Junior Office Assistant (IT) Solved Question Paper 2022 - Part-2

HPSSC Junior Office Assistant (IT) Solved Question Paper 2022 - Part-1

हिमाचल प्रदेश कैबिनेट मीटिंग निर्णय 14 फरवरी 2024