17/11/2020 - राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय करंट अफेयर्स

 16 नवंबर 2020 को बिहार में सातवीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ किसने ली? 

- नीतीश कुमार

(नीतीश कुमार के राजनीतिक दल का नाम जेडीयू है। बिहार में जदयू द्वारा राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) के साथ मिलकर सरकार का गठन किया) 


13 नवंबर 2020 को छोटी दिवाली की शाम भारत मे कहां पर 6,06,569 दीप जलाने का नया कीर्तिमान स्थापित किया?

- राम नगरी (अयोध्या)


भारत के किन दो झिलों को आदर भूमि की सूची में शामिल किया गया? 

- महाराष्ट्र में लोनार झील और आगरा से सुर सरोवर (केथम झील) 


भारत के किस राज्य द्वारा राज्य का गीत "वंदे उत्कल जननी" को पाठ्यक्रम का हिस्सा मनाया है? 

- उड़ीसा


सड़क यातायात पीड़ित स्मरण दिवस कब मनाया गया? 

- 15 नवंबर 

(26 अक्टूबर 2005 को संयुक्त राष्ट्र ने इसे प्रत्येक वर्ष नवंबर के तीसरे रविवार को मनाने की घोषणा की थी) 


16 नवंबर 2020 को जैनाचार्य श्री विजय बल्लभ सुरीश्वर जी महाराज की 151 जयंती समारोह पर स्टेचू ऑफ़ पीस का अनावरण किसके द्वारा किया गया? 

-  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी


15 नवंबर 2000 को भारत का 28वां राज्य कौन बना था? 

- झारखंड 

(झारखंड को जंगल की भूमि या बुशलैंड के नाम से भी जाना जाता हैं।) 


किस केंद्र शासित प्रदेश द्वारा कलाईगनर करुणानिधि नाश्ता योजना को शुरू किया? 

- पांडुचेरी


विश्व दयालुता दिवस कब मनाया जाता है? 

-  13 नवंबर


हाल ही में किस मंत्रालय द्वारा श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड को जल संरक्षण प्रबंधन के लिए प्रथम पुरस्कार से सम्मानित किया?

- केंद्रीय जल मंत्रालय

Comments

Popular Posts from Elite Study

19/02/2022 - राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय करंट अफेयर्स

हिमाचल प्रदेश करंट अफेयर - 1 जनवरी 2023

HPSSC Junior Office Assistant (IT) Solved Question Paper 2022 - Part-2