16/09/2020 - गिरिराज समाचार पत्र सारांश
हिमाचल प्रदेश विधानसभा के शीतकालीन सत्र में प्रदेश विधानसभा के इतिहास में पहली बार किस नियम के तहत स्थगन प्रस्ताव पर चर्चा हुई?
- नियम 67
भारत का पहला आयुष कोविड-19 अस्पताल हिमाचल प्रदेश में कहां पर खोला गया?
- नाहन जिला सिरमौर
15वें वित्त आयोग द्वारा हिमाचल में हरे पेड़ों के कटान पर लगे पूर्ण प्रतिबंध की एवज में केंद्र सरकार से कितने प्रतिशत ग्रांट की मांग की है?
- 15%
हिमाचल प्रदेश में परिवहन और सड़क सुरक्षा संस्थानों को सुदृढ़ करने के लिए किस बैंक के साथ 112 मिलियन डॉलर परियोजना हस्ताक्षरित की गई है?
- विश्व बैंक
इको डोगरा बटालियन हिमाचल प्रदेश में प्रतिवर्ष औसतन कितने हेक्टेयर भूमि पर पौधरोपण कर रहा है?
- 400 हेक्टेयर
मंडी जिला की कौन सी घाटी इंटरनेशनल टूरिज्म मैप पर अपनी उपस्थिति दर्ज करवाएगी?
- जंजैहली घाटी
हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा प्रदेश को बेसहारा पशु मुक्त राज्य बनाने का लक्ष्य किस वर्ष तक निर्धारित किया गया है?
- मार्च 2021
5 सितंबर 2020 को हिमाचल प्रदेश के कितने शिक्षकों को राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित किया गया?
- 16
5 सितंबर 2020 को हिमाचल प्रदेश के कितने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया?
- एक
अंतर्राष्ट्रीय शिक्षक दिवस कब मनाया जाता है?
- 5 अक्टूबर
राष्ट्रीय शिक्षक दिवस मनाया जाता है?
- 5 सितंबर
हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय द्वारा "स्वतंत्रता आंदोलन एवं राष्ट्रीय राजनीति के विचार" पर आयोजित ऑनलाइन कार्यक्रम के माध्यम से किस विश्वविद्यालय के अभ्यर्थियों को संबोधित किया!
- हिमाचल प्रदेश नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी शिमला
"मुख्यमंत्री मधु विकास" योजना का संचालन किस राज्य द्वारा किया जा रहा है?
- हिमाचल प्रदेश
ग्रामीण विकास गौ हत्या रोकथाम अधिनियम के तहत गौ हत्या पर कितने वर्ष के कठोर कारावास तथा जुर्माने का प्रावधान किया गया है?
- 5 वर्ष के कारावास अथवा ₹50,000 जुर्माना
वर्ष 1977 में हिमाचल प्रदेश में जनता पार्टी सत्ता में आई तो प्रदेश का मुख्यमंत्री किसे बनाया गया?
- श्री शांता कुमार
Comments
Post a Comment