14/10/2020 - गिरिराज समाचार पत्र सारांश

राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय द्वारा विश्व अध्यापक दिवस के अवसर पर हिमाचल प्रदेश के कितने शिक्षकों को राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित किया?
- 16
(इस अवसर पर राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार विजेता विकास महाजन को भी सम्मानित किया गया) 

हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा मानसिक स्वास्थ्य हेल्पलाइन के लिए कौन सा नंबर जारी किया है? 
-  104

मुख्यमंत्री युवा निर्माण योजना का उद्देश्य क्या है? 
- युवाओं को खेलों के प्रति प्रेरित करना
(इस योजना के तहत सभी विधानसभा क्षेत्रों में 15 लाख रुपए की लागत से दो बहु उद्देश्य स्टेडियम निर्मित किए जाएंगे) 

हिमाचल प्रदेश में कितनी सड़क दुर्घटनाएं मानवीय गलतियों के कारण होती है? 
- 95%

हाल ही में हिमाचल प्रदेश सरकार किन दो जिलों में बाइक एंबुलेंस सेवा शुरू कर रही है?
- मंडी और धर्मशाला जिला कुल्लू
(बाइक एंबुलेंस सेवा शिमला जिला में अप्रैल 2018 में शुरू की गई थी)

शिरगुल देवता किस क्षेत्र के अधिष्ठाता है? 
- सिरमौर

हिमाचल प्रदेश में कहां पर कैलिब्रेशन लैब भवन की आधारशिला केंद्रीय रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह द्वारा रखी गई? 
- मनाली जिला कुल्लू 

युद्ध कौशल का प्रतीक ठोडा लोकनाट्य माचल प्रदेश में कहां पर प्रसिद्ध है? 
-  अप्पर शिमला तथा सिरमौर क्षेत्र में

ऊपरी शिमला के किस क्षेत्र को शदोच के नाम से भी जाना जाता है? 
-  कोटगढ़

काला जीरा हिमाचल प्रदेश के किन क्षेत्रों की प्रमुख नकदी फसल है? 
- किन्नौर तथा लाहौल स्पीति

हिमाचल प्रदेश के कुल पशुधन में कितने प्रतिशत भेडे और बकरियां है? 
- 44%

आहला आलू विकास केंद्र किस जिला में स्थित है? 
- डलहौजी के समीप जिला चंबा

जुजुराणा को किस वर्ष हिमाचल प्रदेश का राज्य पक्षी घोषित किया गया था? 
-  वर्ष 2007

किस वर्ष जडगी में जुजुराणा  संरक्षित प्रजनन के लिए प्रजनन युग्म को रखा गया था? 
-  अक्टूबर 2019

हिमाचल प्रदेश के किस जिला में बंदरों की समस्या के निवारण के लिए विशेष हेल्पलाइन शुरू की गई है? 
- शिमला

Comments

Popular Posts from Elite Study

19/02/2022 - राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय करंट अफेयर्स

हिमाचल प्रदेश करंट अफेयर - 1 जनवरी 2023

HPSSC Junior Office Assistant (IT) Solved Question Paper 2022 - Part-2