07/10/2020 - गिरिराज समाचार पत्र सारांश

वर्तमान में लाहौल स्पीति में कितनी बीघा भूमि पर आलू, मटर, गोभी और लिली के फूल की खेती की जा रही है? 
- करीब 5,000 बीघा

हिमाचल प्रदेश में जौ के कुल उत्पादन का 70% हिस्सा किन दो जिलों में उत्पादित होता है? 
- लाहौल स्पीति तथा किन्नौर

बटन, ढिंगरी तथा मिलकी किस फसल की किस्में है? 
- मशरूम

हाल ही में हिमाचल प्रदेश पुलिस मुख्यालय शिमला में सीसीटीवी निगरानी मैट्रिक्स और कमान केंद्र का शुभारंभ किसके द्वारा किया गया?
 - मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर

पारस्परिक विचार विमर्श के लिए हिमाचल प्रदेश पुलिस और किस संस्थान के बीच मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की मौजूदगी में समझौता ज्ञापन स्थापित हुआ?
- भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान मंडी

भूरेश्वर महादेव मंदिर हिमाचल प्रदेश के किस जिला में स्थित है? 
-  सिरमौर

हिमाचल प्रदेश में धान की फसल का 70% उत्पादन किन दो जिलों में होता है? 
-  कांगड़ा तथा मंडी

सिरमौर के राजा शमशेर ने नाहन फाउंड्री की स्थापना किस वर्ष की थी? 
- वर्ष 1867

हिमाचल प्रदेश में धान की खेती कितने हेक्टेयर भूमि में की जाती है? 
- 76,000 हेक्टेयर

हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर में स्थित कोलडैम परियोजना कितने मेगावाट की है? 
- 800 मेगावाट

मंडी जिला के बीचो बीच इंदिरा मार्केट में स्थित घंटा को किसके द्वारा लगाया गया था? 
- राजा  सिद्ध सेन 
(सन 1934 में सर आर्थर मिल्स नामक अंग्रेज ने सुंदर घंटाघर का निर्माण करवाया था) 

शिमला में राज्य पुस्तकालय कब स्थापित किया गया था? 
- वर्ष 1838

शिमला शहर के लिए बिजली की आपूर्ति चाबा पावर स्टेशन से कब आरंभ की गई थी? 
-  वर्ष 1912

Comments

Popular Posts from Elite Study

HPSSC Junior Office Assistant (IT) Solved Question Paper 2022 - Part-2

हिमाचल प्रदेश कैबिनेट मीटिंग निर्णय 14 फरवरी 2024

हिमाचल प्रदेश करंट अफेयर्स 16 जनवरी 2024