19/10/2020 - हिमाचल करंट अफेयर्स

हिमाचल प्रदेश सरकार के मत्स्य निदेशालय द्वारा कहां पर थ्रीजी मेगा एक्वेरियम का निर्माण करवाएगा जाएगा? 
- धर्मशाला में चैतडू़ के पास
(एक हेक्टेयर पर बनने वाले इस मछलीघर पर करीब 80 से 100 करोड़ रुपये खर्च होंगे। इस पारदर्शी एक्वेरियम में जलीय जीव और पौधे को रखे जाएंगे।) 

समुद्रतल से करीब 11,000 फीट की ऊंचाई पर देश का पहला हींग का पौधा कहां पर रोपित किया गया? 
- लाहौल के क्वारिंग गांव में
 (अफगानिस्तान से लाए गए हींग के बीज का पालमपुर स्थित हिमालय जैवसंपदा प्रौद्योगिकी संस्थान की लैब में वैज्ञानिक तरीके से पौधा तैयार किया गया है। देश में सालाना हींग की खपत करीब 1200 टन है। भारत अफगानिस्तान से 90, उज्वेकिस्तान से 8 और ईरान से 2 फीसदी हींग का हर साल आयात करता है। हींग की खेती के लिए 20 से 30 डिग्री तापमान होना जरूरी है।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में हींग की कीमत 35 हजार रुपये प्रति किलो है। भारत हींग का दुनिया में सबसे अधिक खपत करने वाला देश है।) 

हिमाचल के जिला हमीरपुर के गलोड़ निवासी डॉ. गौरव शर्मा  किस देश में सांसद चुने गए? 
- न्यूजीलैंड
(डॉ. गौरव शर्मा ने हैमिल्टन वेस्ट सीट से लेबर पार्टी के टिकट पर जीत दर्ज की।)

Comments

Popular Posts from Elite Study

HPSSC Junior Office Assistant (IT) Solved Question Paper 2022 - Part-2

हिमाचल प्रदेश कैबिनेट मीटिंग निर्णय 14 फरवरी 2024

हिमाचल प्रदेश करंट अफेयर्स 16 जनवरी 2024