14/10/2020 - हिमाचल करंट अफेयर्स

हिमालय क्षेत्र की सबसे बेहतर आईआईटी का दर्जा किस संस्थान को प्राप्त है? 
- आईआईटी मंडी

आईआईटी मंडी द्वारा सुपर कम्प्यूटर केंद्र स्थापित करने के लिए किस संस्थान के साथ 17 करोड़ का करार किया है? 
- सी-डैक 
(सेंटर फार डिवेलपमेंट ऑफ  एडवांस कम्प्यूटिंग (सी-डैक) पुणे में स्थित है।) 

मनाली-सरचू-लेह राजमार्ग पर स्थित दारचा बरसी पुल किस नदी पर बनाया गया है? 
- भागा नदी 
(दारचा बरसी पुल 360 मीटर लंबा है। यह पुल देश का दूसरा सबसे लंबा पुल है। इस पुल का निर्माण 27.25 करोड़ रुपए से किया गया है। दारचा लाहुल में केलंग से 33 किलोमीटर दूरी और 11 हजार 20 फीट ऊंचाई पर स्थित है।) 

मनाली-सोलंग-लेह राजमार्ग पर स्थित पलचान पुल किस नदी पर बनाया गया है? 
- ब्यास नदी 
(पलचान पुल 110 मीटर लंबा है। इस पुल का निर्माण 12.83 करोड़ रुपए से किया गया है।) 

12 अक्टूबर 2020 को केंद्रीय रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह द्वारा हिमाचल प्रदेश के किन दो पुलों का लोकार्पण किया? 
- पलचान पुल तथा दारचा बरसी पुल

राजधानी दिल्ली में राष्ट्रीय स्तरीय स्काईटच मिस क्वीन ऑफ इंडिया  का खिताब किसने जीता? 
-  निशा कटोच 
(इनका संबंध चंबा जिला के डलहौजी क्षेत्र से है।) 

Comments

Popular Posts from Elite Study

19/02/2022 - राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय करंट अफेयर्स

हिमाचल प्रदेश करंट अफेयर - 1 जनवरी 2023

HPSSC Junior Office Assistant (IT) Solved Question Paper 2022 - Part-2