13/10/2020 - हिमाचल करंट अफेयर्स

एचपी शिवा (हिमाचल प्रदेश उपोषण बागबानी सिंचाई एवं मूल्य संवर्धन) परियोजना में  किन जिलों को शामिल किया गया? 
- ऊना, सिरमौर और सोलन 

(बिलासपुर, कांगड़ा, हमीरपुर और मंडी जिलों को पहले ही सम्मिलित किया जा चुका है। HP SHIVA - Himachal Pradesh Subtropical-Horticultural Irrigation and Value Addition. Funded by Asian Development Bank) 

हिमाचल प्रदेश सरकार प्रधानमंत्री मत्स्य पालन योजना के तहत आरएएस तकनीक का उपयोग करते हुए वर्ष 2020.21 से 2024-25 के बीच कितने मछली तालाब स्थापित करेगा? 
- 15
(15 मछली फार्मों में से पांच मछली फार्म ऊना, मंडी, कांगड़ा, पालमपुर और पौंग बांध तथा सिरमौर जिलों में सामान्य पानी में और दस किन्नौर, सिरमौर, शिमला, मंडी में आरएएस तकनीक के तहत ठंडे पानी के मत्स्य केंद्रों में स्थापित किए जाएंगे।  राज्य में इसके अंतर्गत हर साल लगभग 270 टन मछली उत्पादन की उम्मीद है। इंद्रधनुष ट्राउट को ठंडे पानी के आरएएस में, जबकि सामान्य पानी में आरएएस पंगासियस, तिलापिया और कामन कार्प को पाला जाएगा।) 


राष्ट्रीय मत्स्य बोर्ड कहां पर स्थित है? 
-  हैदराबाद

 29 मार्च 2021 से 5 अप्रैल 2021 तक कांगड़ा के बीड बिलिंग में किस अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट का आयोजन होगा?
- पैराग्लाइडिंग प्री वर्ल्ड कप

Comments

Popular Posts from Elite Study

HPSSC Junior Office Assistant (IT) Solved Question Paper 2022 - Part-2

HPSSC Junior Office Assistant (IT) Solved Question Paper 2022 - Part-1

हिमाचल प्रदेश कैबिनेट मीटिंग निर्णय 14 फरवरी 2024