11/10/2020 - हिमाचल करंट अफेयर्स
केंद्रीय गृह मंत्रालय ने हिमाचल प्रदेश के किस पुलिस थाने को देश के शीर्ष दस पुलिस थानों में स्थान दिया है?
- शिमला जिले के चौपाल
(यह निर्णय अपराध की रोकथाम, सक्रिय उपायों और असामाजिक तत्वों के खिलाफ कार्रवाई जैसे मापदंडों के आधार पर किया गया है।)
हिमाचल प्रदेश सरकार कहां प्रचार में उद्योगी क्षेत्र स्थापित करने जा रही है?
- नालागढ़ के मझौली, ऊना के टाहलीवल, त्रिलोकपुर तथा सिरमौर के कालाअंब
हिमाचल प्रदेश के किस विश्वविद्यालय को केंद्रीय विश्वविद्यालय बनाने की मांग जोरो से उठ रही है?
- कृषि विश्वविद्यालय पालमपुर
(भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद ने हर एग्रो क्लाइमेटिक रीजन के आधार पर एक केंद्रीय विश्वविद्यालय की स्थापना का निर्णय लिया है। उत्तर पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र, जिसके तहत हिमाचल, उत्तराखंड तथा जम्मू-कश्मीर और लद्दाख केंद्र शासित प्रदेश आते हैं, जिसमें एक केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय की स्थापना प्रस्तावित है।)
गत 2 वर्षों में हिमाचल प्रदेश के किस जिला में सबसे ज्यादा सड़क दुर्घटनाएं दर्ज हुई है?
- कांगड़ा
हिमाचल प्रदेश अनार उत्पादन में पूरे देश में कौन से स्थान पर है?
- छठे
(राज्य में करीब 1500 हेक्टेयर में अनार का उत्पादन हो रहा है। वर्ष 2018 तक हिमाचल टॉप पांच राज्यों में शुमार था, लेकिन छत्तीसगढ़ में अनार क्रांति के बाद अब प्रदेश छठे स्थान पर पहुंच गया है। राष्ट्रीय डाटा एजेंसी दि डेली रिकार्ड के अनुसार वर्तमान में महाराष्ट्र प्रथम स्थान पर, कर्नाटक दूसरे स्थान पर, गुजराती तीसरे स्थान पर, आंध्र प्रदेश चौथे स्थान पर, छत्तीसगढ़ पांचवे स्थान पर तथा हिमाचल प्रदेश छठे स्थान पर है।)
Comments
Post a Comment