09/10/2020 - राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय करंट अफेयर्स

वर्ष 2020 के लिए भौतिकी के नोबेल पुरस्कार से किन वैज्ञानिकों को सम्मानित किया गया है?
- रोजर पेनरोज (ब्रिटिश), रेनहार्ड गेंजल (जर्मनी), एंड्रिया गेज (अमेरिका)

तिब्बती चुनाव आयोग ने प्रारंभिक चुनाव और 17वीं तिब्बती संसद के सदस्यों के लिए चुनाव कब होंगे? 
-  3 से 11 जनवरी 2021 को 
(चुनाव आयुक्त ने अंतिम सिक्योंग चुनाव के लिए उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट करने के लिए दिशा-निर्देश भी जारी किए हैं। 2021 का आम चुनाव पांचवें सीधे निर्वाचित सिक्योंग और 17 वें तिब्बती संसद-निर्वासन का चुनाव करेगा।)

एसबीआई बैंक के नए चेयरमैन के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?
- दिनेश कुमार खारा

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर वैश्विक शिखर सम्मेलन “RAISE 2020” का उद्घाटन किसके द्वारा किया गया?
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

नागोर्नो-काराबाख विवाद किन दो देशों के बीच उपजा है? 
- आर्मीनिया और अज़रबैजान 

(वर्तमान नागोर्नो-करबाख क्षेत्र को लेकर आर्मीनिया और अज़रबैजान के बीच विवाद की शुरुआत वर्ष 1918 में तब हुई थी, जब ये दोनों देश रूसी साम्राज्य से स्वतंत्र हुए थे।
अज़रबैजान के सहयोगी तुर्की तथा पाकिस्तान है।)

इंडो-अमेरिकन चैंबर ऑफ कॉमर्स ने हाल ही में किस भारतीय उद्योगपति को आईएसीसी लाइफटाइम अचीवमेंट एंड ग्लोबल एक्सीलेंस पुरस्कार से सम्मानित किया है?
- रतन टाटा

नेपाल की लुंबिनी राज्य की राजधानी क्या है? 
- दांग

भारतीय बैटमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल एवं पी.कश्यप ने किस टूर्नामेंट से अपना नाम वापस ले लिया है?
- डेनमार्क ओपन सुपर-750 टूर्नामेंट

भारत सरकार की ओर से गांधी जयंती (2 अक्टूबर 2020) पर किस देश को 41 एंबुलेंस और छह स्कूल बसें उपहार में दी गईं?
- नेपाल

विश्व आवास दिवस किस दिन मनाया जाता है?
- अक्टूबर के पहले सोमवार

Comments

Popular Posts from Elite Study

HPSSC Junior Office Assistant (IT) Solved Question Paper 2022 - Part-2

हिमाचल प्रदेश कैबिनेट मीटिंग निर्णय 14 फरवरी 2024

हिमाचल प्रदेश करंट अफेयर्स 16 जनवरी 2024