08/10/2020 - राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय करंट अफेयर्स

सुपर सोनिक मिसाइल असिस्टेंट रिलीज ऑफ टॉरपीडो (स्मार्ट) का सफल परीक्षण कहां से किया गया? 
- ओडिशा के तट से

लिवर कैंसर और सिरोसिस जैसी घातक बीमारियों के पीछे हेपेटाइटिस सी का पता लगाने के लिए किन तीन वैज्ञानिकों को वर्ष 2020 चिकित्सा नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा? 
-  हार्वि जे. आल्टर, चार्ल्स एम. राइस  तथा माइकल हफ्टन
(फिजियोलॉजी या मेडिसिन 2020 में नोबेल पुरस्कार के लिए हार्वे जे. अल्टर (अमेरिका), चार्ल्स एम. राइस (अमेरिका) और माइकल ह्यूटन (ब्रिटेन) को संयुक्त रूप से उनकी हेपेटाइटिस C वायरस की खोज के लिए प्रदान किया गया।) 

भारतीय स्टेट बैंक द्वारा 1 अक्टूबर 2020 से किस व्यक्ति को नया मुख्य वित्तीय अधिकारी नियुक्त किया? 
- चरणजीत सिंह अत्रा 

हाल ही में किस देश की स्पेस एजेंसी द्वारा कल्पना चावला के नाम पर रखे “SS Kalpana Chawla” नामक नॉर्थ्रॉप ग्रुमैन रिसप्लाई साइग्नस अंतरिक्ष यान को लॉन्च किया है? 
- नेशनल एरोनॉटिक्स एंड स्पेस एडमिनिस्ट्रेशन (NASA) 

 (नासा के प्रशासक: जिम ब्रिडेनस्टाइन तथा इसका मुख्यालय वॉशिंगटन डीसी में स्थित है।) 

“Discovering the Heritage of Assam” शीर्षक एक कॉफी टेबल बुक  के लेखक है? 
- पद्मपाणी बोरा 
(इस पुस्तक की भूमिका अमिताभ बच्चन द्वारा लिखी गई है। पुस्तक का विमोचन केंद्रीय उत्तर पूर्वी क्षेत्र विकास (DoNER) राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. जितेंद्र सिंह द्वारा किया गया) 

5 अक्टूबर 2020 को बनाए गए हैं अंतर्राष्ट्रीय शिक्षक दिवस की थीम क्या थी? 
- “Teachers: Leading in crisis, reimagining the future” 

 हाल ही में मिष्टी मुखर्जी का देहांत हो गया किस क्षेत्र में ख्याति प्राप्त थी? 
- अभिनय

Comments

Popular Posts from Elite Study

19/02/2022 - राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय करंट अफेयर्स

हिमाचल प्रदेश करंट अफेयर - 1 जनवरी 2023

HPSSC Junior Office Assistant (IT) Solved Question Paper 2022 - Part-2