03/10/2020 - राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय करंट अफेयर्स

लता मंगेशकर पुरस्कार 2020 से किसे किसे सम्मानित किया गया? 
- उषा मंगेशकर
(यह सम्मान महाराष्ट्र सरकार द्वारा दिया जाता है। इस पुरस्कार में प्रमाण पत्र, स्मृति चिन्ह तथा ₹500000 नगद दिए जाते हैं।) 

उत्तर प्रदेश के किस स्थान पर एक सामूहिक दुष्कर्म का बर्बरता भरा मामला सामने आया है? 
-  हाथरस के चंद्रप्पा क्षेत्र
(वर्ष 2012 में राजधानी दिल्ली में निर्भया बर्बरता केस हुआ था) 

भारत के किस राज्य को केंद्रीय जल मंत्रालय के तहत पेयजल और स्वच्छता विभाग द्वारा गरीब कल्याण रोजगार अभियान में 8 पुरस्कार दिए गए? 
- उत्तर प्रदेश

हरिजन सेवक संघ का स्थापना दिवस कब मनाया जाता है? 
- 30 सितंबर
(हरिजन सेवक संघ की स्थापना 30 सितंबर 1932 को हुई थी। हरिजन का अर्थ है - भगवान के बच्चे यह अछूतों के लिए गांधी जी द्वारा शुरू किया गया था) 

फिल्म एंड टेलिविजन इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (FTII) के अध्यक्ष इसे नामित किया गया है? 
-  शेखर कपूर
(इनका कार्यकाल 3 मार्च 2023 तक रहेगा) 

बुबोनिक प्लेग मामले आने की पुष्टि किस देश में हुई है? 
-  चीन

जल क्षेत्र में डेनमार्क के साथ भारत के किस राज्य द्वारा एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं? 
- गुजरात

नाबार्ड द्वारा 2 अक्टूबर 2020 से 26 जनवरी 2021 तक स्वच्छता साक्षरता अभियान किस राज्य में शुरू किया? 
-  कर्नाटक
(नाबार्ड डेवलपमेंट- नेशनल बैंक फॉर एग्रीकल्चर एंड रूरल डेवलपमेंट) 

अंतरराष्ट्रीय खाद्य हानी और अपशिष्ट न्यूनीकरण दिवस कब मनाया जाता है? 
- 29 सितंबर

अंतर्राष्ट्रीय अनुवाद दिवस कब मनाया जाता है? 
-  30 सितंबर

Comments

Popular Posts from Elite Study

हिमाचल प्रदेश करंट अफेयर - 1 जनवरी 2023

HP Secretariat Clerk Solved Question Paper

HPSSC Junior Office Assistant (IT) Solved Question Paper 2022 - Part-2