25/09/2020 - राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय करंट अफेयर्स
"ब्लू फ्लैग अंतरराष्ट्रीय ईको लेबल" के लिए भारत के कितने समुद्री तट चुने गए हैं?
- आठ
1. दमन एवं दीव का घोघला तट
2. अंडमान निकोबार का राधानगर बीच
3. कर्नाटक का कासरगोड बीच
4. कर्नाटक का पदुबिरदी बीच
5. केरल का कप्पड बीच,
6. आंध्र प्रदेश का रुषिकोंडा बीच,
7. ओडिशा का गोल्डन बीच
8. गुजरात का शिवराजपुर तट
सूचना प्रौद्योगिकी क्षेत्र की प्रमुख स्वदेशी कंपनी एचसीएल टेक्नोलॉजीज IT क्षेत्र की किस ऑस्ट्रेलियाई कंपनी का अधिग्रहण करेगी?
- डीडब्ल्यूएस लिमिटेड
बराक ओबामा के पहले संस्मरण खंड “A Promised Land” का प्रकाशन किसके द्वारा किया जा रहा है?
- पेंगुइन रैंडम हाउस द्वारा
गुजरात में पहला ‘ऑल वीमेन डिलीवरी स्टेशन’ किसके द्वारा लांच किया गया?
- अमेज़न इंडिया
(कंपनी ने 2016 में तमिलनाडु के चेन्नई में अपने पार्टनर के साथ भारत में पहला ‘ऑल-वीमेन डिलीवरी स्टेशन’ लॉन्च किया था।)
हाल ही में भारत के पूर्व प्रधानमंत्री एच. डी.देवगौड़ा द्वारा राज्यसभा के सांसद के रूप में शपथ ग्रहण की इनका चयन राज्यसभा के लिए किस राज्य से हुआ है?
- कर्नाटक
(एच. डी.देवगौड़ा 1 जून 1996 से 21 अप्रैल 1997 तक भारत के 11 वें प्रधानमंत्री थे।)
आवश्यक वस्तु (संशोधन) विधेयक, 2020 के अंतर्गत किन वस्तुओं को आवश्यक वस्तुओं की सूची से बाहर किया गया?
- अनाज, दलहन, तिलहन, खाद्य तेल, प्याज और आलू
National Technical Research Organisation का प्रमुख किसे नियुक्त किया गया है?
- अनिल धस्माना
अंतरराष्ट्रीय तटीय स्वच्छता दिवस कब मनाया जाता है?
- 19 सितंबर
अंतर्राष्ट्रीय तटीय स्वच्छता दिवस 2020 की थीम: “Achieving a trash-free Coastline".)
अंतरराष्ट्रीय शांति दिवस कब मनाया जाता है?
- 21 सितंबर
(अंतर्राष्ट्रीय शांति दिवस 2020 की थीम “Shaping Peace Together.”)
इटालियन ओपन टेनिस टूर्नामेंट का खिताब किसने जीता?
- सर्बिया के नोवाक जोकोविच
Comments
Post a Comment