22/09/2020 - हिमाचल करंट अफेयर्स

मंडी जिला में स्थित क्लस्टर यूनिवर्सिटी के अंतर्गत कौन कौन से कॉलेज सम्मिलित किए गए हैं जहां पर क्लस्टर यूनिवर्सिटी के कैंपस भी स्थापित किए जाएंगे?
- मंडी, बासा, नारला व सुंदरनगर 
(केंद्र सरकार 55 करोड़ रुपए की ग्रांट क्लस्टर  यूनिवर्सिटी के निर्माण के लिए दे चुकी है। क्लस्टर विवि के वीसी सी.एल.चंदन है।  मंडी क्लस्टर विश्वविद्यालय में कक्षाएं शुरू होने से मंडी, कुल्लू, लाहौल स्पीति, हमीरपुर आदि जिलों के अभ्यर्थियों को लाभ होगा) 

चंबा जिला में स्थित खजियार झील की सफाई की जिम्मेदारी किसे दी गई है? 
-  वन विभाग
(विज्ञान एंव प्रौद्योगिकी विभाग की और से इसके लिए 48 लाख रुपए जारी किए गए हैं। इस क्षेत्र में तेंदुआ, काला भालू, घोरल, कक्कड़, हिमालयी, लोमड़ी, बंदर तथा लंगूर इत्यादि पाए जाते हैं। तितलियों की 49 प्रजातियां पाई जाती हैं। पक्षियों में 20 प्रजातियां स्थानीय है, जबकि शेष 57 स्थानीय प्रवासी प्रजातियां है। इसके अलावा खज्जियार झील में 8 ऐसी प्रजातियां पाई जाती है, जोकि शीतकाल व ग्रीष्मकाल में प्रवास के लिए यहां आती है।

हिमाचल प्रदेश के पहले कोरोना वरियर्स डॉक्टर हैं? 
- डॉ.प्रदीप बंसल 
(श्री लाल बहादुर शास्त्री मेडिकल कॉलेज एवं कोविड अस्पताल नेरचौक के कम्युनिटी मेडिसिन डिपार्टमेंट के एचओडी डॉ प्रदीप बंसल का कोरोना संक्रमण की चपेट में आने के बाद चंडीगढ़ में देहांत हो गया है। डॉ प्रदीप बंसल हिमाचल प्रदेश के पहले कोरोना वरियर्स डॉक्टर हैं जिनका इस महामारी में हिमाचल प्रदेश में देहांत हुआ है।) 

सामरिक महत्व की अटल रोहतांग सुरंग को बनाने का विचार किस कंपनी द्वारा सुझाया गया था? 
- ऑस्ट्रेलियाई कंपनी स्नोई माउंटेन इंजीनियरिंग 
( अटल रोहतांग सुरंग  के निर्माण का विचार करीब 160 साल पुराना है। सुरंग का डिजाइन तैयार करने वाली ऑस्ट्रेलियाई कंपनी स्नोई माउंटेन इंजीनियरिंग ने अपनी वेबसाइट में दावा किया है कि रोहतांग दर्रे पर सुरंग बनाने का पहला विचार 1860 में मोरावियन मिशन ने रखा था। देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू के कार्यकाल में भी रोहतांग दर्रे पर रोप-वे बनाने का प्रस्ताव आया था।) 

दुनिया की पहली 4G कनेक्टिविटी वाली सुरंग कौन सी है? 
-  अटल रोहतांग सुरंग

Comments

Popular Posts from Elite Study

HPSSC Junior Office Assistant (IT) Solved Question Paper 2022 - Part-2

हिमाचल प्रदेश कैबिनेट मीटिंग निर्णय 14 फरवरी 2024

हिमाचल प्रदेश करंट अफेयर्स 16 जनवरी 2024