02/09/2020 - गिरिराज समाचार पत्र सारांश


नई शिक्षा नीति को लागू करने वाला भारत का पहला राज्य कौन बना? 
- हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री श्री जयराम ठाकुर द्वारा राज्य कृषि विपणन बोर्ड की 198 करोड़ की विकासात्मक परियोजनाओं का शिलान्यास कहां से किया?
- शिमला
(शिमला स्थित ढली सब्जी मंडी से मुख्यमंत्री श्री जयराम ठाकुर द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से 198 करोड़ की परियोजनाओं का शिलान्यास किया) 

मनरेगा में महिलाओं को रोजगार उपलब्ध करवाने, मजदूरी का समय पर भुगतान करने, कार्य दिवस सिक्योर सॉफ्टवेयर तकनीक का उपयोग करने, प्राकृतिक संसाधन प्रबंधन सिंचाई संबंधित कार्य करने तथा मनरेगा जॉब कार्ड का सत्यापन करने की पहल में पूरे प्रदेश भर में प्रथम स्थान पर कौन सा जिला रहा है? 
- कांगड़ा

पशुपालन विभाग ने चामुथ्री घोड़े की नस्लों को संरक्षित करने तथा पुनः अस्तित्व में लाने के उद्देश्य से किस वर्ष लरी (स्पीति) में एक घोड़ा प्रजनन केंद्र स्थापित किया था? 
- वर्ष 2002

हिमाचल प्रदेश के कृषि बागवानी एवं इससे संबद्ध क्षेत्र से कितने प्रतिशत जनसंख्या को रोजगार मुहैया करवाया जा रहा है? 
69 प्रतिशत

वर्ष 2022 तक हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा कितने  किसान परिवारों को प्राकृतिक खेती से जुड़ेगी? 
- 9.61 लाख किसान परिवार

हिमाचल प्रदेश में कितनी भूमि पर कृषि की जाती है?
- 9.55 लाख हेक्टेयर 

हिमाचल प्रदेश में कितने प्रतिशत भूमि पर सिंचाई की पहुंच सुनिश्चित हो पाई है? 
- 8%

पिनवर्म की किस फसल को क्षति पहुंचाता है? 
- टमाटर

फॉल आर्मीवर्म किस फसल को क्षति पहुंचाता है? 
- मक्की

हिमाचल के विलय से पूर्व नालागढ़ किस जिले का भाग था? 
- अंबाला

हिमाचल प्रदेश की सबसे बड़ी सिंचाई योजना कौन सी है?
- शाहनहर परियोजना जिला कांगड़ा

हिमाचल प्रदेश मैं कौन सी एन.सी.सी.कंपनियां बटालियन स्तरोन्नत होगी? 
- डलहौजी तथा रामपुर

Comments

Popular Posts from Elite Study

HPSSC Junior Office Assistant (IT) Solved Question Paper 2022 - Part-2

HPSSC Junior Office Assistant (IT) Solved Question Paper 2022 - Part-1

हिमाचल प्रदेश कैबिनेट मीटिंग निर्णय 14 फरवरी 2024