17/09/2020 - राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय करंट अफेयर्स

14 सितंबर 2020 को राज्यसभा के उपसभापति किसे चुना गया? 
- श्री हरिवंश  नारायण सिंह
(हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिला से संबंध रखने वाले भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जगत प्रकाश नड्डा द्वारा श्री हरिवंश के नाम का प्रस्ताव सदन में रखाl इन्होंने विपक्षी दलों के साझा उम्मीदवार मनोज झा को हराया) 

भारत के अरुणाचल प्रदेश के पांच युवकों को चीन की सेना द्वारा किस स्थान पर भारतीय सेना को हैंडेड ओवर किया? 
- कीवितू
(अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खंडू तथा राजधानी ईटानगर है।)

सीमा मुद्दों को हल करने के लिए भारत ने किस पड़ोसी देश के साथ 5-बिंदु योजना पर सहमति व्यक्त की है?
- चीन

अमेजॉन की वॉइस असिस्टेंट सर्विस एलेक्सा का नया नाम क्या रखा गया है?
- बच्चन एलेक्सा

दिल्ली एवं जिला क्रिकेट संघ (DDCA) ने किसे नया लोकपाल नियुक्त किया है?
- बदर दुर्रेज अहमद

पशुधन के प्रबंधन के लिए प्रधानमंत्री द्वारा लांच किए गए नए प्लेटफार्म का नाम क्या है?
- ई-गोपाला एप्प

ICC ने UAE के किन दो क्रिकेटरों को मैच फिक्स करने के कारण सस्पेंड पर दिया है?
- आमिर हयात और अशफाक अहमद

भारत के किस राज्य द्वारा विशेष सुरक्षा बल के गठन की अधिसूचना जारी की है? 
- उत्तर प्रदेश
(उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तथा राजधानी लखनऊ है।) 

पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं वरिष्ठ नेता का 74 वर्ष की उम्र में निधन हो गया उनका नाम क्या था?
- रघुवंश प्रसाद सिंह

USA open 2020 (महिला वर्ग) जीतकर किस जापानी खिलाड़ी ने दूसरी बार खिताब पर कब्ज़ा किया है?
- नाओमी ओसाका

कृषि मंत्रालय की रिपोर्ट के मुताबिक भारत के किस राज्य में सब्जियों का सबसे ज्यादा उत्पादन होता है? 
- पश्चिमी बंगाल 
(दूसरे स्थान पर उत्तर प्रदेश, तीसरे स्थान पर मध्यप्रदेश, चौथे स्थान पर बिहार तथा पांचवें स्थान पर गुजरात है।) 

केंद्र सरकार द्वारा जारी स्टार्टअप रैंकिंग में भारत के किस राज्य द्वारा प्रथम स्थान प्राप्त किया है? 
-  गुजरात

देश में यूनिसेफ का सेलिब्रिटी एडवोकेट किसे नियुक्त किया गया है?
- आयुष्मान खुराना

किस भारतीय बैंक ने ‘iStartup 2.0’ नाम के स्टार्ट-अप के लिए एक कार्यक्रम शुरू किया है?
- ICICI बैंक

ऑडिट ब्यूरो ऑफ़ सर्कुलेशन्स का नया अध्यक्ष किसे नियुक्त किया गया है?
- देवेंद्र दर्डा

 G-20 देशों के श्रम और रोजगार मंत्रियों की आभासी बैठक में भारत का प्रतिनिधित्व किसने किया?
- संतोष गंगवार

DRDO ने किस हैवी ड्राप सिस्टम का निर्माण किया है?
- पी-7 हैवी ड्रॉप सिस्टम

Comments

Popular Posts from Elite Study

HPSSC Junior Office Assistant (IT) Solved Question Paper 2022 - Part-2

हिमाचल प्रदेश करंट अफेयर्स 16 जनवरी 2024

हिमाचल प्रदेश कैबिनेट मीटिंग निर्णय 14 फरवरी 2024