14/09/2020 - हिमाचल करंट अफेयर्स
जिला सिरमौर के श्रीरेणुकाजी क्षेत्र से संबंध रखने वाले कवि, साहित्यकार व समाजसेवी डा. चमन सिंह ठाकुर को किस अवार्ड से सम्मानित किया गया?
- महात्मा गांधी ग्लोबल पीस अवार्ड-2020
हाल ही में महाराष्ट्र राज्य के नागपुर में रहने वाले किस युवक ने हिमालय क्षेत्र के पहाड़ी इलाकों में 18 घंटे और 55 मिनट में 126 किलोमीटर की ट्रैकिंग करके इतिहास रच दिया है?
- Kieren D'Souza
( उन्होंने 5 सितंबर को 14,039 फीट ऊंचे हमता दर्रा और 13,050 फीट ऊंचे रोहतांग दर्रे को पार किया)
वन मंत्री राकेश पठानिया के अनुसार वन विभाग की पौधशालाओं से कितने चंदन के पौधे किसानों में वितरित किए गए हैं?
- करीब 60 हजार पौधे
वर्ष 2018-19 के बजट के दौरान प्रदेश में प्राकृतिक खेती के प्रोत्साहन के लिए कितने करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया था?
- 25 करोड़ रुपए
हिमाचल प्रदेश सरकार वर्ष 2022 तक कितने लाख किसान परिवारों को प्राकृतिक खेती के अंतर्गत लाने के लिए प्रयासरत है?
- 9.61 लाख
Comments
Post a Comment