06/09/2020 - राष्ट्रीय,अंतरराष्ट्रीय करंट अफेयर्स

वैश्विक नवाचार सूचकांक 2020 की रिपोर्ट मुताबिक भारत को कौनसा स्थान प्राप्त हुआ है? 
- 48
(वैश्विक नवाचार सूचकांक वर्ल्ड इंटेलेक्चुअल प्रॉपर्टी ऑर्गेनाइजेशन द्वारा जारी की जाती है। इस सूची में 131 देशों को सम्मिलित किया गया है। वर्ष 2019 में भारत को 52वां स्थान प्राप्त हुआ था।) 

गृह मंत्रालय ने साल 2019-20 में राजभाषा के कार्यान्वयन हेतु प्रदान किए जाने वाले पुरस्कार से एनएचपीसी को सम्मानित किया गया? 
- राजभाषा कीर्ति पुरस्कार

(NHPC - National Hydro Electric Power Corporation) 
राजभाषा कीर्ति पुरस्कार भारत सरकार का सर्वोच्च पुरस्कार है और एनएचपीसी को नौंवी बार यह मिला है।) 

रेलवे बोर्ड में आठ सदस्यों की जगह अब कितने सदस्य होंगे? 
- पांच
(रेलवे बोर्ड के पहले सीईओ विनोद कुमार यादव बने हैं) 

 प्रेस ट्रस्ट ऑफ इंडिया के नए अध्यक्ष किसे बनाया गया है? 
- अवीक सरकार

(प्रेस ट्रस्ट ऑफ इंडिया की स्थापना 27 अगस्त 1947 को ही थी। इसका मुख्यालय दिल्ली में स्थित है।) 

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सशस्त्र बल मुख्यालय सिविल सेवा (AFHQ CS) कैडर के प्रभावी उपयोग की समीक्षा करने के लिए किसकी अध्यक्षता में 3 सदस्य समिति के गठन करने को मंजूरी प्रदान की? 
- लेफ्टिनेंट जनरल शेखतकर (सेवानिवृत्त) 

“The Big Thoughts of Little Luv” पुस्तक के लेखक हैं? 
- करण जोहार

5 सितंबर को भारत में राष्ट्रीय शिक्षक दिवस किसकी स्मृति में मनाया जाता है?
- भारत के पहले उपराष्ट्रपति तथा दूसरे राष्ट्रपति डॉ.सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्मदिवस पर

( 5 सितंबर 1962 से शिक्षक दिवस मनाने की परंपरा शुरू हुईl वर्ष 1954 में डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन को भारत रत्न से सम्मानित किया गया था। वर्ष 1962 से 1967 तक डॉ. राधाकृष्णन भारत के दूसरे राष्ट्रपति के रूप में कार्यरत थे।) 

"भारतीय दर्शन" पुस्तक के लेखक कौन थे? 
- डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन

डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन का जन्म कब हुआ था? 
- 5 सितंबर 1888 को तमिलनाडु की तिरुत्तनी गांव में

Comments

Popular Posts from Elite Study

HPSSC Junior Office Assistant (IT) Solved Question Paper 2022 - Part-2

हिमाचल प्रदेश करंट अफेयर्स 16 जनवरी 2024

हिमाचल प्रदेश कैबिनेट मीटिंग निर्णय 14 फरवरी 2024