Indian History Notes

भारत का राष्ट्रीय अभिलेखागार कहां पर है?

नई दिल्ली

राष्ट्रवादी आंदोलनों के प्रसिद्ध तथ्य, नेताओं के पत्र, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस जैसे संगठनों का इतिहास कहां पर संजोकर रखा हुआ है?

नई दिल्ली स्थित नेहरू मेमोरियल म्यूजियम एवं लाइब्रेरी

बंकिम चंद्र चटर्जी द्वारा रचित आनंद मठ (1882) किस भाषा में लिखा गया था?

– बंगाली

सुप्रसिद्ध उपन्यासकार एवं उर्दू ,हिंदी के लघु कहानीकार मुंशी प्रेमचंद जी का जन्म कहां पर हुआ था?

- गोरखपुर, उत्तर प्रदेश

मुंशी प्रेमचंद के प्रमुख उपन्यास कौन-कौन से हैं?

रंगभूमि (1924), गोदान (1936), सेवासदन (1919), प्रेमाश्रम (1924), प्रमुख कहानियां - कफन, पूस की रात, शतरंज के खिलाड़ी

मैला आंचल उपन्यास किसने लिखा था? 

फणीश्वरनाथ रेणु

“स्वामी एंड फ्रेंड्स” के रचियता कौन थे?

– आर. के. नारायण

15वीं शताब्दी में वास्कोडिगामा - केप ऑफ गुड होप से होकर 17-मई-1498 को भारत के किस तट पर पहुंचा था?

– कालीकट

मार्को पोलो इटली के थेI इन्होंने चीन की यात्रा की थीI इनके यात्रा वृतांतों से यूरोपियों को एशिया की यात्राओं के लिए आकर्षित किया थाI

पुर्तगाल की राजधानी क्या है?

– लिस्बन

पुर्तगाल की मुद्रा क्या है?

– यूरो

कालीकट के किस हिंदू शासक ने वास्कोडिगामा का स्वागत किया था?

– जमोरिन

पुर्तगाल के दूसरे गवर्नर तथा पुर्तगाली सत्ता को भारत में वास्तविक रुप से किसने स्थापित किया था?

- गवर्नर अल्फांसो दी अल्बुकुर्क

अल्बुकर्क ने गोवा पर किस वर्ष कब्जा किया था?

- सन् 1510

पुर्तगालियों के समुद्री वर्चस्व का प्रमुख कारण क्या था?

- मुगलों द्वारा कभी भी नौसेना के महत्त्व को न समझना

कोर्टज व्यवस्था क्या थी :- इस व्यवस्था के तहत भारतीय जहाजों के कप्तानों को गोवा के पुर्तगाली वायसराय से लाइसेंस या पास लेना पड़ता था अन्यथा उसे लूट लिया जाता थाI

मालाबार और कोकण तट से सबसे ज्यादा किस चीज का निर्यात होता था?

काली मिर्च

हॉकिंस को जहांगीर के दरबार में न पहुंचने का असफल प्रयास किसने किया था?

फादर पिनहेरो तथा पुर्तगालियों

सन 1612 में अंग्रेजों ने पुर्तगालियों को पराजित करके किस स्थान पर पहला कारखाना स्थापित किया था?

सूरत

स्पेन के पतन के बाद पुर्तगाली शक्ति बिखर गई तथा उनका स्थान डचों ने ग्रहण किया डचों की व्यापारिक संस्था क्या थी?

बोक (Voc)

31-दिसंबर-1600 में महारानी एलिजाबेथ प्रथम ने एक चार्टर द्वारा (आदेश पत्र) गवर्नर और लंदन की कंपनी को पूर्व में व्यापार करने के लिए 15 वर्षों का अधिकार दे दियाI मई 1609 में चार्टर (आदेश पत्र) को अनिश्चित काल के लिए विस्तारित कर दिया गयाI

सन 1615 में मुगल दरबार से कारखाना खोलने की अनुमति लेने में कौन सफल रहा था?

सर थॉमस रो

सन 1687 में ईस्ट इंडिया कंपनी का मुख्यालय सूरत से ले जाकर कहां पर स्थापित किया गया था?

मुंबई

सन 1680 में किस मुगल सम्राट ने ईस्ट इंडिया कंपनी पर जजिया कर लगाया था?

औरंगजेब ने

सन 1690 में बंगाल के किस नवाब ने ईस्ट इंडिया कंपनी को बंगाल में व्यापार करने के लिए निमंत्रण दिया था?

- नवाब इब्राहिम खान

किस मुगल सम्राट ने सन 1717 में ईस्ट इंडिया कंपनी को विशेषाधिकार के शाही फरमान जारी किए थे?

- बादशाह फर्रुखसियर

किस संधि द्वारा अंग्रेजों तथा पुर्तगालियों की शत्रुता समाप्त हुई थी?

सन् 1630, मेड्रिड संधि

17वीं शताब्दी में अंग्रेजों ने डचो तथा पुर्तगालियों की सत्ता को समाप्त कर दिया, लेकिन 18वीं शताब्दी में किस विदेशी शक्ति द्वारा नई प्रतिद्वंदिता दी गई?

- फ्रांसीसियों द्वारा

सन् 1668 ईसवी में फ्रांसीसियों ने पहली व्यापारिक कोठी कहां स्थापित की थी?

सूरत

फ्रेंच ईस्ट इंडिया कंपनी ने सन् 1742 में पांडुचेरी में किसे गवर्नर नियुक्त किया था?

डूप्ले

सन् 1748 में यूरोप में अंग्रेजों और फ्रांसीसियों के बीच कौन सी संधि हुई थी?

एक्स-ला-शापेल

वास्कोडिगामा ने दूसरी भारत यात्रा कब की थी?

सन् 1502

सबसे पहले पुर्तगाली, उसके बाद डच – अंग्रेज - डेनिश - फ्रांसीसी भारत आए थेI

वास्कोडिगामा अपने जीवन काल में भारत कितनी बार आया था?

3 बार

मुंबई का संस्थापक कौन था?

गिरोल्ड अग्नियर

कोलकाता का वास्तविक संस्थापक कौन था?

जॉन चारनाक

कोलकाता में स्थित फोर्ट विलियम किसने बनाया था?

- ईस्ट-इंडिया कंपनी द्वारा

ब्रिटिश कंपनी में से किसने सबसे पहले भारत में स्थल मार्ग से व्यापार करने का अधिकार प्राप्त किया था?

- लिवेंट कंपनी

मुगल साम्राज्य का पतन किसकी गलतियों के कारण हुआ था?

औरंगजेब

हैदर अली का योग्य सुपुत्र टीपू सुल्तान थाI उसने मैसूर में आधुनिक सेना को प्रशिक्षित करने के लिए किस देश से सहायता ली थी?

फ्रांस

अलीवर्दी खान किसको अपदस्थ करके बंगाल का नवाब बना था?

सरफराज खान

अलीवर्दी खान की मृत्यु के बाद बंगाल का नवाब किसे बनाया गया?

- सबसे छोटी पुत्री के पुत्र सिराजुद्दौला को

सिराजुदौला द्वारा कासिम बाजार और फूट विलियम पर कब्जा करने पर अंग्रेजों को वहां से भागकर कहां शरण लेनी पड़ी थी? 

फुल्टा द्वीप

सहायक संधि प्रणाली का प्रयोग किसने किया?

- लॉर्ड वेलेजली

किस गवर्नर जनरल ने गोद लेने की प्रथा तथा दत्तक पुत्रों से जागीर जब्त को अमान्य घोषित कर दिया था?

- लॉर्ड डलहौजी

सन् 1841-42 में अफगानिस्तान में अंग्रेजों को पराजय का सामना करना पड़ाI इससे भारतीय क्रांतिकारियों पर क्या प्रभाव पड़ा?

- इससे इस धारणा से उभरने का मौका मिला कि अंग्रेज अपराजेय हैI

सन् 1857 की क्रांति से पूर्व हुए चेरी विद्रोह (बिहार) का नेतृत्व किसने किया था?

– भूषणसिंह (जमीदार)

सन् 1857 की क्रांति से पूर्व हुए सन्यासी विद्रोह(बंगाल) का वर्णन बंकिमचंद्र चट्टोपाध्याय के किस उपन्यास में मिलता है?

आनंदमठ

ईस्ट इंडिया कंपनी के भारतीय सिपाहियों ने वेल्लोर में विद्रोह कर दियाI इस विद्रोह में टीपू सुल्तान के वंशजों ने सिपाहियों का साथ दिया थाI इस सैनिक विद्रोह को पहला सैनिक विद्रोह माना जाता हैI

बहावी आंदोलन किसने शुरू किया था?

सैयद अहमद बरेलवी

सन् 1856 में लॉर्ड कैनिंग के समय “द जनरल सर्विस इनलिस्ट इन्वेसमेंट एक्ट” में क्या प्रावधान किया गया था?

भारतीय सैनिकों को युद्ध के लिए समुद्र पार कर विदेश में जाना होगा

ईस्ट इंडिया कंपनी द्वारा अपनी सेना को दी गई नई राइफल जिसका प्रयोग करने से पहले कारतूस पर लगी चर्बी को मुंह से  हटाना पड़ता थाI उस राइफल का नाम क्या था?

इनफील्ड

29 मार्च 1857 को कारतूस के प्रयोग का विरोध सबसे पहले किसने किया था?

बैरकपुर छावनी में मंगल पांडे

सन् 1857 की क्रांति की शुरुआत कब हुई थी?

 - 10 मई 1857

संपूर्ण देश में सन् 1857 की क्रांति को शुरू करने के लिए कौन सी तिथि निर्धारित की गई थी?

31 मई 1857

सन् 1857 के विद्रोह का नेतृत्व किसने किया था?

- दिल्ली के सम्राट बहादुर शाह जफर

किस विद्रोह के कारण ईस्ट इंडिया कंपनी के हाथों से भारत की सत्ता निकल कर ब्रिटिश सरकार के हाथों में चली गई?

- सन् 1857 की क्रांति

सन् 1857 के विद्रोह का वास्तविक नेतृत्व किसके हाथों में था?

जनरल बख्त खान

गंगाधर राव की विधवा महारानी लक्ष्मीबाई ने “मैं अपनी झांसी नहीं दूंगी” का नारा किस क्रांति में बुलंद किया था?  

 - 1857 के विद्रोह में

 

 

Comments

Popular Posts from Elite Study

HPSSC Junior Office Assistant (IT) Solved Question Paper 2022 - Part-2

हिमाचल प्रदेश कैबिनेट मीटिंग निर्णय 14 फरवरी 2024

हिमाचल प्रदेश करंट अफेयर्स 16 जनवरी 2024