30/08/2020 - राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय करंट अफेयर्स

National & World Current Affairs

हाल ही में जापान में सबसे लंबे समय तक प्रधानमंत्री रहे किस व्यक्ति द्वारा अपने पद से इस्तीफा दिया? 
- शिंजो अबे

विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा भारत को पोलियो मुक्त देश कब घोषित किया था? 
- 27 मार्च 2014

विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा विभिन्न देशों को स्वास्थ्य क्षेत्र में जीडीपी का कितने प्रतिशत खरीदने की सिफारिश की है? 
- 6%

हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की आत्मकथा का नाम क्या है? 
गोल
(मेजर ध्यान चंद का जन्म 29 अगस्त 1905 को इलाहाबाद में हुआ था। हॉकी के उस सुल्तान के जन्म दिन को देश में राष्ट्रीय खेल दिवस के रूप में मनाया जाता है। मेजर ध्यान चंद ने 1928 के एम्सर्टडम,1932 के लॉस एंजेल्स तथा 1936 बर्लिन ओलंपिक में भारतीय हॉकी टीम की कप्तानी करके भारत को गोल्ड मेडल दिलाया था।) 

अमेरिका की किस टेनिस जोड़ी ने टेनिस से सन्यास खेलने की घोषणा की है?
- बॉब और माइक ब्रायन

किस ऑटोमोबाइल निर्माता ने भारत में वर्चुअल रेसिंग चैम्पियनशिप शुरू की है? 
- वोक्सवैगन मोटरस्पोर्ट इंडिया

सामाजिक न्याय मंत्रालय की नई मानसिक स्वास्थ्य पुनर्वास हेल्पलाइन का नाम क्या है? 
किरण

 ‘Liberty Savings Account’ सेवा किस बैंक द्वारा शुरू की गई? 
- एक्सिस बैंक
(एक्सिस बैंक के CEO अमिताभ चौधरी तथा टैगलाइन: बढ़ती का नाम जिंदगी है।) 

नीति आयोग ने प्रतिस्पर्धात्मकता संस्थान की साझीदारी में निर्यात तैयारी सूचकांक 2020 मैं कौन से तीन राज्य शीर्ष पर है? 
- गुजरात, महाराष्ट्र और तमिलनाडु


केंद्रीय रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने NCC प्रशिक्षण के लिए किस ऐप को जारी किया है?
- DGNCC ऐप

 'Cricket Drona' पुस्तक के लेखक है? 
- जतिन परांजपे  तथा आनंद वासु
(यह पुस्तक प्रसिद्ध कोच वासुदेव जगन्नाथ परांजपे अथवा वासु परांजपे पर लिखी गईl) 

200 अरब डॉलर की संपत्ति वाले विश्व के पहले व्यक्ति कौन बने?
- जेफ बेजोस

विश्व जल सप्ताह 2020 घर (WWWeek at Home) मनाया गया? 
- 24 अगस्त से 28 अगस्त 2020 
(विश्व जल सप्ताह 2020 का मुख्य विषय ‘Water and Climate change: Accelerating Action’)

Comments

Popular Posts from Elite Study

HPSSC Junior Office Assistant (IT) Solved Question Paper 2022 - Part-2

हिमाचल प्रदेश कैबिनेट मीटिंग निर्णय 14 फरवरी 2024

हिमाचल प्रदेश करंट अफेयर्स 16 जनवरी 2024