3 अगस्त 2020 राष्ट्रीय,अंतरराष्ट्रीय करंट अफेयर्स

3 अगस्त 2020 राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय करंट अफेयर्स

फिल्म, डॉक्यूमेंट्री या वेब सीरीज में आर्म्ड फोर्सेज को दिखाने के लिए किससे नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट लेना होगा? 
- रक्षा मंत्रालय
(वर्तमान में भारत के रक्षा मंत्री श्री राजनाथ है) 

ब्रिक्स देशों के पर्यावरण मंत्रियों के 6वें सम्मेलन में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से भारत का प्रतिनिधित्व किसने किया? 
- वन, पर्यावरण, जलवायु परिवर्तन और सूचना प्रसारण मंत्री प्रकाश जावडेकर 
(2017 से 2024 के बीच हवा में प्रदूषणकारी कणों का अनुपात 20 से 30 प्रतिशत कम करने का लक्ष्य रखा गया है। ब्राजील, रूस, भारत, चीन और दक्ष‍िण अफ्रीका के संगठन को संयुक्त रूप से BRICS कहते हैं। इस संगठन की स्थापना साल 2006 में हुई थीl ब्रिक्स देशों की जनसंख्या दुनिया की आबादी का लगभग 40% है और इसका वैश्विक सकल घरेलू उत्पाद में हिस्सा लगभग 30% है। पहला BRIC शिखर सम्मेलन वर्ष 2009 में रूस के येकतेरिनबर्ग में हुआ)

 भारत ने अपने राजनीतिक मानचित्र के आठवें संस्करण कब प्रकाशित किया था? 
नवंबर 2019
(कालापानी, लिपुलेख और लिंपियाधुरा भारत के मानचित्र में सम्मिलित है) 

अनिल बैजल किस केंद्र शासित प्रदेश के राज्यपाल है? 
- दिल्ली

उत्तर प्रदेश से समाजवादी पार्टी के
पूर्व नेता अमर सिंह का देहांत कहां पर हुआ? 
- सिंगापुर

सर्वोच्च न्यायालय के 4 न्यायाधीशों नेसीधे मीडिया से मुखातिब होकर सुप्रीम कोर्ट के तत्कालीन मुख्य न्यायाधीश दीपक मिश्रा की कार्यशैली के चलते लोकतंत्र पर मंडरा रहे खतरे की बात कब की थी? 
- 12 जनवरी 2018

सर्वोच्च न्यायालय के भूतपूर्व न्यायाधीश रंजन गोगोई किस सदन के सदस्य है? 
- राज्यसभा

हाल ही में किस खिलाड़ी द्वारा प्रीमीयर लीग गोल्डन बूट पुरस्कार जीता? 
-  जेमी वार्डी
(लिसेस्टर सिटी के स्ट्राइकर जैमी वार्डी ने इंग्लिश प्रीमियर लीग (ईपीएल) के 2019-20 सीजन का गोल्डन बूट अवार्ड अपने नाम कर लिया है। वार्डी ने इस सीजन अपनी टीम के लिए 23 गोल किए) 

हाल ही में भारत के किस मंत्रालय को SKOCH गोल्ड अवार्ड से नवाजा गया? 
- जनजातीय कार्य मंत्रालय
(केंद्र सरकार में जनजातीय कार्य मंत्री श्री अर्जुन मुंडा है) 

हाल ही में किस मंत्रालय द्वारा "विद्यार्थी विज्ञान मंथन 2020-21" की शुरुआत की? 
केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय 
(केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉक्टर हर्षवर्धन है) 

हाल ही में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का निजी सचिव किसे नियुक्त किया गया? 
- हार्दिक सतीश चंद्र

ईरान ने हाल ही में फंड की देरी के कारण चाबहार रेल परियोजना समझौते से भारत को हटा दिया चाबहार परियोजना समझौते पर कब हस्ताक्षर हुए थे? 
-  वर्ष 2016

वांन कर्मण पुरस्कार की स्थापना किस वर्ष हुई थी? 
- वर्ष 1982


Comments

Popular Posts from Elite Study

HPSSC Junior Office Assistant (IT) Solved Question Paper 2022 - Part-2

हिमाचल प्रदेश करंट अफेयर्स 16 जनवरी 2024

हिमाचल प्रदेश कैबिनेट मीटिंग निर्णय 14 फरवरी 2024