22/08/2020 - हिमाचल करंट अफेयर्स

Himachal Current Affairs

हिमाचल प्रदेश शिक्षा विभाग द्वारा ऑनलाइन स्टडी के लिए किसके साथ एमओयू साइन किया है?
 - रिलायंस जिओ टीवी

स्वच्छता सर्वेक्षण 2020 के अनुसार हिमाचल प्रदेश को कौन सा स्थान प्राप्त हुआ है? 
- छठा
(केंद्रीय आवास और शहरी मामलों के मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने स्वच्छ सर्वेक्षण पुरस्कार 2020 की घोषणा की। इंदौर को लगातार चौथे साल भारत का सबसे स्वच्छ शहर घोषित किया गया है। सर्वेक्षण में दूसरा स्थान सूरत और तीसरा स्थान नवी मुंबई को मिला है। केंद्र सरकार के स्वच्छता सर्वेक्षण में वाराणसी को ‘गंगा किनारे बसा हुआ सबसे अच्छा शहर’ घोषित किया गया है।  नई दिल्ली सबसे स्वच्छ राजधानियों में शुमार है। बिहार की राजधानी पटना सबसे निचले पायदान पर है।) 

 हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला को स्वच्छता सर्वेक्षण 2020 में कौन सा स्थान प्राप्त हुआ है? 
- 65वां
(देश के 4242 शहरों के स्वच्छता सर्वेक्षण में शिमला 65वां स्थान  प्राप्त हुआ है।) 

वित्त वर्ष 2020-21 के लिए हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा अटल आदर्श विद्यालयों के निर्माण हेतु कितने बजट का प्रावधान किया है? 
- 15 करोड़ 
(इस वर्ष 25 अटल आदर्श विद्यालयों का निर्माण किया जाएगा) 

Comments

Popular Posts from Elite Study

HPSSC Junior Office Assistant (IT) Solved Question Paper 2022 - Part-2

हिमाचल प्रदेश करंट अफेयर्स 16 जनवरी 2024

हिमाचल प्रदेश कैबिनेट मीटिंग निर्णय 14 फरवरी 2024