19/08/2020 - हिमाचल करंट अफेयर्स

Himachal Current Affairs

 जिला कांगड़ा में आईटी पार्क कहां पर बनाया जाएगा? 
- धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र गगल में

(ग्राम पंचायत गगल और ग्राम पंचायत चैतड़ू द्वारा आईटी पार्क के लिए लगभग 250 कनाल भूमि का अनापत्ति प्रमाण पत्र सरकार को सौंप दिया था। हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा वर्ष 2019 में वार्षिक बजट में 25 करोड़ की राशि का प्रावधान आईटी पार्क के लिए किया था।) 

हिमाचल प्रदेश की मशहूर गायिका ममता भारद्वाज ने जीटीवी के सारेगामापा के नए रियल्टी सिंगिंग में शानदार परफार्मेंस के लिए देश भर में कौन सा स्थान प्राप्त हुआ? 
- चौथा 

हिमाचल प्रदेश के किन दो शहरों को नगर वन योजना के अंतर्गत लाया जाएगा? 
- धर्मशाला और सुंदरनगर 
(हिमाचल प्रदेश सरकार में वन मंत्री श्री राकेश पठानिया  तथा केंद्रीय पर्यावरण वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री प्रकाश जावेड़कर हैं।  हिमाचल प्रदेश में वर्तमान फॉरेस्ट कवर एरिया 27.2 प्रतिशत है। इसे वर्ष 2030 तक 30% करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है) 

हिमाचल प्रदेश की कौन सी महिला भारतीय थल सेना की पहली महिला सैन्य अधिकारी बनी थी? 
- प्रिया झींगन  (सितंबर 1992) 

नायब सूबेदार अनिल कुमार को तीसरी बार सेना मेडल से नवाजा गया है। इनका संबंध हिमाचल प्रदेश के किस जिला से है? 
- हमीरपुर

Comments

Popular Posts from Elite Study

HPSSC Junior Office Assistant (IT) Solved Question Paper 2022 - Part-2

HPSSC Junior Office Assistant (IT) Solved Question Paper 2022 - Part-1

हिमाचल प्रदेश कैबिनेट मीटिंग निर्णय 14 फरवरी 2024