19/08/2020 - राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय करंट अफेयर्स
National, World Current Affairs
15 अगस्त 2020 को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से रिटायर होने की घोषणा किस खिलाड़ी द्वारा की गई?
- महेंद्र सिंह धोनी
(महेंद्र सिंह धोनी ने 90 टेस्ट मैच, 350 वनडे तथा 98 टी20 मैच मैच खेले है। 16 शतक, 108 अर्द्ध शतक, 634 कैच एवम 195 स्टंप किएl महेंद्र सिंह धोनी ने ICC के तीन बड़े टूर्नामेंट टी-20 विश्व कप, वनडे विश्व कप तथा चैंपियंस ट्रॉफी अपनी कप्तानी में भारत को विश्व विजेता बनाया था।
वर्ष 2007 में T20 विश्वकप, वर्ष 2011 में वनडे विश्व कप, वर्ष 2013 में चैंपियन ट्रॉफी महेंद्र सिंह धोनी के नेतृत्व में भारत ने जीती थी)
महेंद्र सिंह धोनी को किस वर्ष सेना ने लेफ्टिनेंट कर्नल की मानद उपाधि से नवाजा था?
- वर्ष 2011
भारत का सबसे बड़ा प्लेटफार्म कहां पर स्थापित किया गया?
- लखनऊ, उत्तर प्रदेश
(लखनऊ में कोरोना मरीजों के लिए बना यह सेंटर देश का पांचवा प्लाज्मा सेंटर है। इसके अलावा दिल्ली और चंडीगढ़ में दो-दो सेंटर पहले से काम कर रहे हैं।)
हाल ही में नेशनल कैडेट कॉर्प्स के विस्तार हेतु किस मंत्रालय द्वारा स्वीकृति प्रदान की?
- वित्त मंत्रालय
भारत के सभी नागरिकों को डिजिटल हेल्थ मिशन के माध्यम से कब तक आईडी उपलब्ध करवाने का लक्ष्य निर्धारित किया है?
- वर्ष 2022
पद्म विभूषण से सम्मानित महान शास्त्रीय गायक पंडित जसराज का निधन कहां पर हुआ?
- अमरीका के न्यू जर्सी में
बांग्लादेश की तीस्ता नदी परियोजना के लिए किस देश ने 01 बिलियन कर्ज देने की घोषणा की है?
- चीन
सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के नए महानिदेशक किसे नियुक्त किया गया?
- राकेश अस्थाना
(इनका कार्यकाल 30 नवंबर 2022 तक होगा)
प्रवर्तन निदेशालय ने 1000 करोड रुपए के हवाला मामले में किस चीनी नागरिक को गिरफ्तार किया?
- चार्ली पेंग उर्फ लोओ सांग
(इन पर आध्यात्मिक गुरु दलाई लामा की जासूसी का आरोप भी लगाया गया है)
eBikeGO का ब्रांड एंबेसडर किस भारतीय क्रिकेटर को नियुक्त किया गया?
- हरभजन सिंह
भारत के राष्ट्रपति द्वारा मरणोपरांत किसे कीर्ति चक्र पुरस्कार से सम्मानित किया गया है?
- अब्दुल रशीद कालस
केंद्रीय गृह मंत्रालय (MHA) ने किस रेलवे स्टेशन का नाम बदलकर बनारस करने को मंजूरी प्रदान कर दी है?
- मंडुआडीह रेलवे स्टेशन
ताइवान ने हाल ही में किस देश से नवीनतम 66 एफ -16 जेट खरीदने के लिए एक समझौते पर हस्ताक्षर किया है?
- अमेरिका
भारत के किस पड़ोसी देश द्वारा ‘एयर बबल’ समझौता किया है?
- मालदीव
(मालदीव पहला पड़ोसी देश है जिसके साथ भारत ‘एयर बबल’ समझौते के तहत परिवहन सेवाएं संचालित कर रहा है।)
Comments
Post a Comment