17/08/2020 - राष्ट्रीय,अंतरराष्ट्रीय करंट अफेयर्स

National, World Current Affairs

न्यूयॉर्क के ऐतिहासिक टाइम्स स्क्वायर पर पहली बार  तिरंगा कब लहराया गया? 
-  15 अगस्त 2020

15 अगस्त 2020 को लाल किले में आयोजित 74वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर लगातार सातवीं बार संबोधन किस नेता द्वारा किया? 
- भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

सुप्रीम कोर्ट ने हाल ही में किस वरिष्ठ वकील को अवमानना मामले में दोषी करार दिया है?
- प्रशांत भूषण

भारत की औसत आयु कितने वर्ष है? 
- 29 साल 
(भारत दुनिया का सबसे जवान देश है। देश की 50% आबादी की आयु 25 साल से कम है। देश की 65% आबादी की आयु 35 साल से कम है।) 

15 अगस्त 1947 से लेकर 15 अगस्त 2020 तक लाल किला से सबसे ज्यादा बार किस प्रधानमंत्री द्वारा ध्वजारोहण किया गया है? 
- जवाहरलाल नेहरू 
(जवाहरलाल नेहरू 17 बार,  इंदिरा गांधी 11 बार, मनमोहन सिंह 10 बार, अटल बिहारी वाजपेयी 06 बार, नरेंद्र मोदी द्वारा 15 अगस्त 2020 को सातवीं बार ध्वजारोहण किया) 

अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप की सहायता से संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) और किस देश के बीच 13 अगस्त 2020 को ऐतिहासिक शांति समझौता किया गया? 
इजराइल

 हाल ही में किस देश द्वारा उन्नत मिसाइल रक्षा प्रणाली एरो-2 का सफल परीक्षण किया?
- इज़राइल

वाईएसआर चेयुता स्कीमह-2020 की शुरुआत किस राज्य द्वारा की गई? 
- आंध्र प्रदेश 
(आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री जगन मोहन रेड्डी है। आंध्र प्रदेश की राजधानी अमरावती है।) 

हाल ही में किस मंत्रालय ने स्वच्छ भारत मिशन अकादमी का शुभारंभ किया है?
- जल शक्ति मंत्रालय

भारतीय सशस्त्र बल द्वारा चीन के साथ तनाव के बीच किस परियोजना को पुनर्जीवित करने की घोषणा की?
- प्रोजेक्ट चीता

Comments

Popular Posts from Elite Study

HPSSC Junior Office Assistant (IT) Solved Question Paper 2022 - Part-2

हिमाचल प्रदेश कैबिनेट मीटिंग निर्णय 14 फरवरी 2024

हिमाचल प्रदेश करंट अफेयर्स 16 जनवरी 2024