14 अगस्त - 2020 हिमाचल करंट अफेयर्स

Himachal Current Affairs

"हिम हल्दी दूध" किसके द्वारा तैयार किया गया है?
- हिमाचल प्रदेश मिल्कफेड
(वर्तमान में प्रतिदिन मिल्कफेड द्वारा 1.24 लाख लीटर दूध एकत्रित किया जा रहा है।) 

12 अगस्त 2020 को मुख्यमंत्री श्री  जयराम ठाकुर द्वारा हिमाचल प्रदेश मिल्कफेड द्वारा तैयार किए गए किस प्रोडक्ट का शुभारंभ किया? 
- हिम हल्दी दूध" 
(हिम हल्दी दूध पंजाबी विश्वविद्यालय पटियाला के जैव प्रौद्योगिकी विभाग द्वारा विकसित किया गया है, जिसका पेटेंट करवाया गया है। यह पेय डिटॉक्स ड्रिंक है, जिसमें एंटी हैंगओवर, एंटी ऑक्सीडेंट, एंटी इन्फ्लेमेटरी और रोग प्रतिरोधक क्षमता विद्यमान है।) 

चक्कर और दत्तनगर नामक स्थान किसके लिए प्रसिद्ध है? 
- हिमाचल प्रदेश मिल्कफेड के प्लांटों के लिए
चक्कर जिला मंडी में तथा दत्तनगर जिला शिमला में स्थित है। वर्तमान  में मिल्कफेड द्वारा 11 दुग्ध प्लांटों का प्रबंधन किया जा रहा है और 1011 दुग्ध सहकारी सभाएं मिल्कफेड से जुड़ी हुई हैं।) 

हिमाचल प्रदेश मिल्कफेड द्वारा सुचारू रूप से कार्य करना कब प्रारंभ किया? 
- 2 अक्टूबर 1983
(हिमाचल प्रदेश में मिल्क सप्लाई स्कीम Animal Husbandry Department के अंतर्गत चलाई जा रही है  हिमाचल प्रदेश मिल्कफेड की स्थापना वर्ष 1980 में हुई थी) 

हिमाचल प्रदेश मिल्कफेड के अध्यक्ष कौन हैं? 
- श्री निहाल चंद शर्मा

हिमाचल प्रदेश सरकार कितने नए नगर निगमों का गठन करने जा रही है? 
- तीन 
(मंडी, सोलन व बीवीएन) 

हिमाचल प्रदेश के किस एकमात्र हॉकी खेल मैदान पर एस्ट्रोटर्फ  बिछाई गई है? 
- ऊना
(गोविंद सागर झील के किनारे स्थित लोगों हॉकी मैदान में भी एस्ट्रोटर्फ बिछाई जाएगी) 

 केंद्र सरकार द्वारा हिमाचल प्रदेश के किस अधिकारी को एक विशेष पुरस्कार मेडल ऑफ एक्सीलेंस इन्वेस्टिगेशन के लिए चुना गया है? 
-  एसपी संदीप धवल

Comments

Popular Posts from Elite Study

HPSSC Junior Office Assistant (IT) Solved Question Paper 2022 - Part-2

हिमाचल प्रदेश कैबिनेट मीटिंग निर्णय 14 फरवरी 2024

हिमाचल प्रदेश करंट अफेयर्स 16 जनवरी 2024