12/08/2020 - राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय करेंट अफेयर्स
राष्ट्रीय,अंतरराष्ट्रीय करंट अफेयर्स
हाल ही में हसन दिआब द्वारा प्रधानमंत्री के पद से इस्तीफा दिया गया इनका संबंध किस देश से है?
- लेबनान
(लेबनान की राजधानी बेरुत में हुए विस्फोट के कारण प्रधानमंत्री सहित पूरी कैबिनेट द्वारा इस्तीफा दिया)
मनीष प्रभात को किस देश में भारत का नया राजदूत नियुक्त किया गया?
- उज़्बेकिस्तान
झारखंड के शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो ने 53 साल की उम्र में पढ़ाई शुरू करने के लिए कौन सी कक्षा में दाखिला लिया?
- 11वीं
छात्रों की मनोदशा सुधारने के लिए केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय द्वारा कौन से कार्यक्रम को शुरू किया है?
- मनोदर्पण
भारत के किस राज्य द्वारा ऑनलाइन शिक्षा प्रणाली के लिए गूगल के साथ समझौता किया?
- महाराष्ट्र
(गूगल के साथ ऑनलाइन शिक्षक समझौता करने वाला महाराष्ट्र देश का पहला राज्य बन गया है। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे तथा राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी है)
RBI ने कोविड -19 संबंधित तनावग्रस्त परिसंपत्तियों के लिए किस समिति का गठन किया?
- के.वी.कामत समिति
(आरबीआई की स्थापना 1 अप्रैल 1935 को हुई थी वर्तमान में आरबीआई के 25वें गवर्नर शक्तिकांत दास है)
8 अगस्त 2020 को संपूर्ण भारत में किस आंदोलन की 78वीं वर्षगांठ मनाई गई?
- भारत छोड़ो आंदोलन
केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) का महानिरीक्षक (Inspector General) किसे नियुक्त किया गया?
- पी. एस. रानीपसे
(CRPF की स्थापना 27 जुलाई 1939 में हुई थीl इसका मुख्यालय दिल्ली में स्थित है। CRPF का आदर्श वाक्य है - Service and Loyalty)
विश्व आदिवासी दिवस कब मनाया जाता है?
- 9 अगस्त
(इस वर्ष का विषय ‘COVID-19 and indigenous peoples’ resilience’ है। भारत के मध्यप्रदेश राज्य में सबसे ज्यादा आदिवासी जनसंख्या है। दूसरे स्थान छत्तीसगढ़, तीसरे स्थान पर झारखंड, चौथे स्थान पर आंध्र प्रदेश है)
विश्व जैव ईंधन दिवस कब मनाया जाता है?
- 10 अगस्त
इंडियन काउंसिल फॉर रिसर्च ऑन इंटरनेशनल इकोनॉमिक रिलेशंस के नए चेयरमैन के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?
- प्रमोद भसीन
Comments
Post a Comment