01/08/ 2020 - राष्ट्रीय,अंतरराष्ट्रीय करेंट अफेयर्स

विश्व आर्थिक मंच की रिपोर्ट के मुताबिक किस देश की महिलाएं कंपनियों के निदेशक मंडल में सबसे ज्यादा संख्या में है? 
- फ्रांस 
(इस सूची में दूसरे स्थान पर आइसलैंड तीसरे पर नार्वे तथा चौथे स्थान पर स्वीडन की महिलाएं हैं। भारत इस सूची में 12वें स्थान पर है) 

नई शिक्षा नीति के मुताबिक केंद्र सरकार जीडीपी का कितने प्रतिशत शिक्षा पर खर्च करेगी? 
-  6% 
(वर्तमान में 4.43 फ़ीसदी खर्च किया जा रहा है। मानव संसाधन मंत्रालय का नवीनतम नाम शिक्षा मंत्रालय रखा गया है। इस मंत्रालय के मंत्री श्री रमेश पोखरियाल निशंक है) 

नई शिक्षा नीति में वर्ष 2035 तक उच्च शिक्षा में पंजीकरण को 28.3 फ़ीसदी से बढ़ाकर कितने फ़ीसदी पहुंचाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है? 
- 50 फ़ीसदी

भारत की पहली सौर ऊर्जा संचालित नौका "आदित्य" को किस स्थान से नवाजा गया? 
- गुस्ताव ट्रवे अवार्ड 
(केरल राज्य जल परिवहन विभाग की है और जो जनवरी 2017 से अलप्पुझा जिले में वैक्कोम-थ्वानक्वाक्वाडु मार्ग पर चल रही है) 

 हाल ही में इंग्लैंड के कौन से खिलाड़ी टेस्ट क्रिकेट में 500 विकेट प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों की सूची में शुमार हुए? 
- स्टुअर्ट ब्रॉड
( टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले खिलाड़ियों में मुथैया मुरलीधरन (800 विकेट)  सबसे ऊपर है, शेन वार्न (708), अनिल कुंबले (619), एंडरसन (589) ग्लेन मैक्ग्रा (563) और कोर्टनी वाल्श (519) हैं) 

फ्लिपकार्ट ने कौन से नयी योजना के तहत 90 मिनट में सामान डिलीवर करने की सुविधा शुरू की है?
- फ्लिपकार्ट क्विक

फ्रांस से खरीदे गए पांच राफेल विमानों लैंडिंग कहां पर हुई? 
 - अंबाला एयरबेस

अखिल भारतीय बाघ अनुमान सर्वेक्षण 2018 की रिपोर्ट के मुताबिक भारत के किस राज्य में बाघों की सबसे अधिक संख्या है? 
मध्य प्रदेश 
(हर वर्ष 29 जुलाई को वैश्विक बाघ दिवस मनाया जाता है) 

 भूमिहीन किसानों को फसल ऋण देने के लिए किस राज्य सरकार द्वारा "बलराम योजना" को शुरू किया है? 
- ओडिशा सरकार 

'ओवरड्राफ्ट: सेविंग द इंडियन सेवर’ पुस्तक  के लेखक कौन है? 
भारतीय रिजर्व बैंक के पूर्व गवर्नर उर्जित पटेल

“Getting Competitive: A Practitioner’s Guide for India”  के लेखक कौन है? 
- आरसी भार्गव

Comments

Popular Posts from Elite Study

HPSSC Junior Office Assistant (IT) Solved Question Paper 2022 - Part-2

HPSSC Junior Office Assistant (IT) Solved Question Paper 2022 - Part-1

हिमाचल प्रदेश कैबिनेट मीटिंग निर्णय 14 फरवरी 2024