08/08/2020 - राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय करेंट अफेयर्स

National, World Current Affairs

Union of Concerned Scientists Satellite Database के मुताबिक अप्रैल 2020 तक अंतरिक्ष में सबसे ज्यादा उपग्रह स्थापित करने वाला देश कौन सा है?
- अमेरिका 
(दूसरे स्थान पर चीन है) 

फ्यूचर ब्रांड इंडेक्स 2020 के मुताबिक दुनिया का दूसरा सबसे बहुमूल्य ब्रांड कौन सा है? 
- रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (रिलायंस इंडस्ट्रीज के मुखिया मुकेश अंबानी है। दूसरे स्थान पर अमेरिकी कंपनी एप्पल है)

केंद्र सरकार द्वारा नया नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक किसे बनाया गया है?
- गिरीश चंद्र मुर्मू
( गिरीश चंद्र मुर्मू  31 अक्टूबर 2019 को जम्मू  कश्मीर के  पहले लेफ्टिनेंट गवर्नर बने थेl इनसे पूर्व भारत के महालेखा परीक्षक राजीव महर्षि थे) 

जम्मू कश्मीर के लेफ्टिनेंट गवर्नर के पद से गिरीश चंद्र मुर्मू द्वारा दिए गए इस्तीफे को किसके द्वारा स्वीकार किया गया?
- भारत के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद द्वारा

केंद्र शासित प्रदेश जम्मू कश्मीर के नए लेफ्टिनेंट गवर्नर किसे बनाया गया? 
- मनोज सिन्हा

केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख के पहले उप राज्यपाल कौन नियुक्त हुए? 
आर.के.माथुर

 रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया द्वारा निर्धारित नियमों के अनुसार सोने के गहने गिरवी रखने पर उसकी कीमत का कितना फीसदी लोन लिया जा सकता है? 
90%
(यह सुविधा 1 अप्रैल 2021 तक उपलब्ध करवाई जाएगी) 

गयाना के नए प्रधान मंत्री के रूप में किसने शपथ ग्रहण की? 
- मार्क फिलिप्स
(गुयाना के राष्ट्रपति मोहम्मद इरफ़ान अली तथा गुयाना राजधानी जॉर्जटाउन है) 

“थेनज़ॉवल गोल्फ रिज़ॉर्ट” परियोजना किस राज्य से संबंधित है? 
- मिजोरम
(मिजोरम के मुख्यमंत्री ज़ोरमथांगा है। मिजोरम की राजधानी आइजोल है) 

भारतीय रिजर्व बैंक ने एचडीएफसी बैंक के अगले मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) के रूप में किसकी नियुक्ति के लिए मंजूरी प्रदान की?
- शशिधर जगदीशन 

ई-ज्ञान मित्र मोबाइल ऐप  किसके द्वारा लांच किया गया? 
- केंद्र शासित प्रदेश दादरा और नगर हवेली और दमन और दीव द्वारा
(दादरा और नगर हवेली और दमन और दीव के ऐडमिनिस्ट्रेटर प्रफुल्ल पटेल है)

Comments

Popular Posts from Elite Study

HPSSC Junior Office Assistant (IT) Solved Question Paper 2022 - Part-2

हिमाचल प्रदेश कैबिनेट मीटिंग निर्णय 14 फरवरी 2024

हिमाचल प्रदेश करंट अफेयर्स 16 जनवरी 2024