Naib Tehsildar Solved Question Paper - 2018


HP Naib Tehsildar Solved Question Paper - 2018
1. कौन सा पहाड़ी दर्रा हिमाचल प्रदेश के मंडी और कुल्लू जिलों को जोड़ता है?

A. दुलची

B. पादरी

C. दराती

D. तोड़ी

Answer: दुलची

Description: - मुरक्राफ्ट भी दुलची जोत रास्ते से 1820 में आया था| यही एक जोत है जो सारा साल खुला रहता है | इस पर बर्फ बहुत कम पड़ती है | इसकी ऊँचाई 6750 फीट है |

2. हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के मसरूर में स्थित चट्टान मंदिरों का निर्माण किस शताब्दी के आसपास हुआ?

A. तीसरी और चौथी

B. सातवीं और आठवीं

C. नौवीं और दसवीं

D. गयाहरवीं और बाहरवीं

Answer: सातवीं और आठवीं

Description: हिंदू भगवान शिव को समर्पित इस मंदिर के वास्तुशिल्प डिजाइन को 8वीं शताब्दी से जोड़ा जा सकता है।

3. भारत सरकार ने हिमाचल प्रदेश के चंबा और सिरमौर जिलों के शिक्षा के क्षेत्र में पिछड़े खंडों के लिए पांच आदर्श विद्यालय स्वीकृत किए हैं इनमें से कितने चंबा जिले में हैं?

A. एक

B. दो

C. तीन

D. चार

Answer: चार

4. क्यांग लोक नृत्य हिमाचल प्रदेश के किस क्षेत्र से जुड़ा है?

A. चंबा

B. किन्नौर

C. कांगड़ा

D. लाहौल स्पीति

Answer: किन्नौर

Description: किन्नौर में तीन प्रकार के लोक-नृत्य हैं। इनमें सबसे लोकप्रिय क्यांग है। इस नृत्य में स्त्रियां और पुरुष अद्र्धवृत्ताकार खड़े होते हैं और बजंतरी अद्र्धवृत के केंद्र में खड़ होते हैं।

5. दरारन घाटी शरण स्थल हिमाचल प्रदेश के किस कस्बे के पास है?

A. सोलन

B. शिमला

C. रामपुर बुशहर

D. अर्की

Answer: रामपुर-बुशहर

6. सुकेती जीवाश्म पार्क किस नदी के तट पर है

A. गिरी

B. बाटा

C. मारकंडे

D. आंध्रा

Answer: मारकंडे

Description: सुकेती जीवाश्म पार्क, हिमाचल प्रदेश राज्य के नाहन (District-Sirmour) में स्थित हैI

7. हिमाचल प्रदेश में 2013 ईस्वी में सबसे पहला कौशल विकास केंद्र किस कस्बे में स्थापित किया गया था?

A. नाहन

B. बिलासपुर

C. हमीरपुर

D. गगरेट

Answer: नाहन

Description: नाहन (Nahan) भारत के हिमाचल प्रदेश राज्य के सिरमौर ज़िले में स्थित है। यह ज़िले का मुख्यालय भी है।

8. 2014-15 में किस स्वच्छता मुहीम के स्थान पर “स्वच्छ भारत मिशन” कार्यक्रम शुरू किया गया?

A. निर्मल भारत अभियान

B. स्वच्छ ग्रामीण अभियान

C. राजीव स्वच्छ भारत अभियान

D. इंदिरा निर्मल भारत अभियान

Answer: निर्मल भारत अभियान

Description: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2 अक्तूबर 2014 को “स्वच्छ भारत मिशन” की शुरुआत की थीI यह महत्वाकांक्षी योजना पहले की सरकार के केंद्रीय ग्रामीण स्वच्छता कार्यक्रम (1986-1999) और संपूर्ण स्वच्छता अभियान (1999) का बदला हुआ रूप हैI संपूर्ण स्वच्छता अभियान का नाम 2012 में बदल कर “निर्मल भारत अभियान” कर दिया गया थाI

9. हिमाचल प्रदेश के कुल क्षेत्रफल का लगभग कितना प्रतिशत लाहौल स्पीति जिले में पड़ता है

A. 14.03%

B. 18.64%

C. 24.85%

D. 28.16%

Answer: 24.85%

Description: लाहौल और स्पीति हिमाचल प्रदेश का एक जिला है। जिले का मुख्यालय केलांग है। क्षेत्रफल - 12210 वर्ग कि॰मी॰ है।

10. हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के करसोग क्षेत्र में स्थित शिकारी देवी मंदिर की समुद्र तल से ऊंचाई लगभग कितनी है?

A. 5,000 फुट

B. 10,000 फुट

C. 15,000 फुट

D. 20,000 फुट

Answer: 10,000 फुट

Description: शिकारी माता मंदिर मंडी जिले में एक ऊँचे शिखर पर 10,768 फुट पर स्थित है| शिकारी माता के नाम से ही, इस शिखर को अब शिकारी पर्वत के नाम से भी जानने लगे हैI

 
11.1930 ईस्वी के आसपास बिलासपुर रियासत के किस राजा को रियासत से निर्वासित कर दिया गया और बनारस में रहने का हुक्म दिया गया?

A. अमर चंद

B. महान चंद

C. हीराचंद

D. विजय चंद

Answer: विजय चंद

12. बुशहर रियासत में रीत विवाह की प्रथा किस वर्ष समाप्त कर दी गई

A. 1915 ईस्वी में

B. 1920 ईस्वी में

C. 1925 ईस्वी में

D. 1930 ईस्वी में

Answer: 1925 ईस्वी में

Description: रीत विवाह एक प्रकार का बल विवाह है जो रामपुर बुशहर के ऊपरी इलाको में प्रचलित थीI

13. 1946 ईस्वी में शिमला हिल स्टेशन में सबसे छोटी रियासत कौन सी थी?

A. देलठ

B. दाढ़ी

C. रतेश

D. बेजा

Answer: रतेश

14. कुल्लू के किस राजा के शासनकाल में लाहुल को चंबा के राजा ने जीत लिया था

A. सूरजपाल

B. रक्षपाल

C. रूद्रपाल

D. करणपाल

Answer: रूद्रपाल

15, भूमि राजस्व जो 1863 ईस्वी तक बिलासपुर रियासत में फसल के अंश के रूप में लिया जाता था उसकी मात्रा पैदावार के कितने भाग होती थी?

A. पैदावार का तीसरा हिस्सा

B. पैदावार का चौथा हिस्सा

C. पैदावार का पांचवा हिस्सा

D. पैदावार का छठा हिस्सा

Answer: पैदावार का तीसरा हिस्सा

16. मंडी रियासत का कौन सा राजा ईश्वरीसेन की रखेल का बेटा था?

A. जालिम सेन

B. बलबीर सेन

C. शमशेर सेन

D. विजय सेन

Answer: बलबीर सेन

17. कुटलहर रियासत का क्षेत्र जो कांगड़ा के राजा संसार चंद ने हथिया लिया था निम्नलिखित में से किसने वापस दिलवा दिया था?

A. सिखों ने

B. गोरखो ने

C. अंग्रेजों ने

D. मुगलों ने

Answer: गोरखो ने

18. न्यायमूर्ति मेहर चंद महाजन हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के किस क्षेत्र से संबंधित हैं ?

A. पालमपुर

B. शाहपुर

C. नूरपुर

D. नगरोटा

Answer: नगरोटा

Description: जस्टिस मेहर चंद महाजन कांगड़ा जिले के एक छोटे से गांव टिका नागरोटा में 23 दिसंबर 1889 में जन्मे थे।

19. ब्रिटिश सरकार से सनंद प्राप्त करने वाली अंतिम ठाकुराई निम्नलिखित में से कौन सी थी?

A. कुमारसेन

B. कुठार

C. दरकोटी

D. थरोज

Answer: थरोज

20. सिरमौर के राजा को 1815 ईसवी में दी गई सनद के अनुसार निम्नलिखित में से कौन सा क्षेत्र उसे लौटा दिया गया?

A. जौनसार बाबर

B. मोरनी

C. बाबर

D. कयार दा दून

Answer: $ (Question is wrong)
 

21. 2012 में चुनी गई हिमाचल प्रदेश विधानसभा में जनजातीय क्षेत्रों में चुने गए सदस्यों की संख्या कितनी है?

A. एक

B. दो

C. तीन

D. चार

Answer: तीन

Description: 2008 के परिसीमन के बाद से हिमाचल प्रदेश विधानसभा के लिए कुल 68 सीटों पर चुनाव होते हैं। 17 निर्वाचन क्षेत्र अनुसूचित जाति के उम्मीदवारों के लिए आरक्षित हैं और 3 निर्वाचन क्षेत्र अनुसूचित जनजाति के उम्मीदवारों के लिए आरक्षित थे।

22. 2014-15 में हिमाचल प्रदेश में औद्योगिक श्रमिकों के लिए उपभोक्ता मूल्य सूचकांक कितना था?

A. 175

B. 193

C. 213

D. 225

Answer: 225

Description: औद्योगिक श्रमिकों के लिए अखिल भारतीय उपभोक्‍ता मूल्‍य सूचकांक (सीपीआई-आईडब्‍ल्‍यू) जनवरी 2019 में 6 अंक बढ़कर 307 अंक के स्‍तर पर आ गया। हिमाचल में यह 2014-15 में 225 थाI

23. हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले में हिंदी के प्रसिद्ध लेखक यशपाल का पैतृक गांव कौन सा था?

A. रंगस

B. रैल

C. भूंपल

D. कलयाल

Answer: भूंपल

24. 1960 ईसवी में किन्नौर जिले को गठित करने के लिए महासू जिले के कौन चीनी तहसील के अलावा रामपुर तहसील के कितने बड़े गांव स्थानांतरित कर दिए गए थे?

A. 14

B. 18

C. 22

D. 26

Answer: 14

Description: जिले के रूप में गठन 21 अप्रैल, 1960, जिला मुख्यालय रिकांगपिओ है| किन्नौर का कुल क्षेत्रफल 6,401 वर्ग किलोमीटर है| किन्नौर हिमाचल प्रदेश के पूर्व में स्थित जिला हैI

25. हिमाचल प्रदेश विधानसभा का पहला स्पीकर कौन था?

A. कृष्ण चंद

B. कृष्णा मोहिनी

C. देशराज महाजन

D. जयवंत राम

Answer: जयवंत राम

Description: जयवंत राम हिमाचल प्रदेश के अग्रणी नेताओ में से एक थे, उन्हें हिमाचल प्रदेश विधान सभा का पहला स्पीकर होने का गौरव प्राप्त हैI

26. 2010-11 की कृषि गणना के अनुसार हिमाचल प्रदेश में लघु और सीमांत जोतों का प्रतिशत क्या है?

A. 69.78%

B. 70.34%

C. 80.61%

D. 87.95%

Answer: 87.95%

Description: 2010-11 की कृषि गणना के अनुसार हिमाचल प्रदेश में लघु और सीमांत जोतों का प्रतिशत 87.95 हैI वर्तमान में यह 67% के लगभग हैI

27. 2001-11 के दशक में हिमाचल प्रदेश के किस जिले में जनसंख्या वृद्धि दर सबसे अधिक दर्ज की गई?

A. सिरमौर

B. ऊना (Una)

C. सोलन

D. चंबा

Answer: ऊना (Una)

Description: The population growth rate of Una District is 16.24% which is highest in the H.P.

28. चंबा के राजा मेरु बर्मन के दरबार से जुड़े किस कारीगर ने भरमौर और छतराड़ी मंदिरों में अष्टधातु की मूर्तियां बनाई थी?

A. गुम्मा

B. नैनसुख

C. मनकू

D. निका

Answer: गुम्मा

29. हिमाचल प्रदेश में किस आयु वर्ग की किशोरियों को किशोरी शक्ति योजना के अंतर्गत शामिल किया गया है

A. 10 से 16 वर्ष

B. 11 से 17 वर्ष

C. 11 से 18 वर्ष

D. 12 से 20 वर्ष

Answer: 11 से 18 वर्ष

Description: 11 से 18 वर्ष की किशोरी बालिकाओं को स्वास्थ्य की देखभाल संतुलित भोजन व आर्थिक स्वालम्ब`न हेतु प्रशिक्षण देने के लिएI

30. हिमाचल प्रदेश में बंधुआ मजदूर प्रणाली अधिनियम कब पास हुआ?

A. 1970 में

B. 1976 में

C. 1980 में

D. 1987 में

Answer: 1976 में

Description: बंधुआ मजदूरी प्रणाली (उन्मूलन) अधिनियम 1976 को लागू करके बंधुआ मजदूरी प्रणाली को खत्म कर दिया गया। इस अधिनियम के जरिए बंधुआ मजदूर गुलामी से मुक्त हुए साथ ही उनके कर्ज भी समाप्त कर दिए गए।


31. बांग्ला में अमृत बाजार पत्रिका कब आरंभ हुई?

A. 1865 में

B. 1866 में

C. 1868 में

D. 1870 में

Answer: 1868 में

Description: अमृत बाज़ार पत्रिका एक प्रमुख भारतीय समाचार पत्र था, जिसका प्रकाशन वाग्ला भाषा में होता है। इस समाचार पत्र की स्थापना शिशिर घोष तथा मोतीलाल घोष नाम के दो भाइयों ने की थी। इसका प्रकाशन पहली बार 20 फ़रवरी, 1868 ई. को हुआ था।

32. फरायजी आंदोलन के बारे में क्या सही नहीं है

A. यह बिहार में आरंभ हुआ

B. इसका उद्देश्य इस्लाम का शुद्धीकरण करना था

C. इसने दीक्षा अनुष्ठान में बांग्ला भाषा प्रयुक्त की

D. इसके संस्थापक धर्मग्रंथिक रूढ़िवाद में विश्वास करते थे

Answer: यह बिहार में आरंभ हुआ

Description: शरीयतुल्ला ने बंगाल के फरायजी आंदोलन की शुरुआत की, जिसने कृषकों के हित में कई कदम उठाये थे| उन्होंने मुस्लिम समाज में प्रचलित जाति-व्यवस्था का तीव्र विरोध किया थाI

33. किस अधिनियम ने विधान परिषद के सदस्यों की बजट पर बहस करने की मांग स्वीकार की?

A. 1833 का चार्टर एक्ट

B. 1853 का चार्टर एक्ट

C. 1861 का इंडियन काउंसिल एक्ट

D. 1892 का इंडियन काउंसिल एक्ट

Answer: 1892 का इंडियन काउंसिल एक्ट

Description: भारतीय परिषद अधिनियम (1892) को भारतीयों ने कुछ समय तक 'लॉर्ड क्राउन अधिनियम' नाम दिया था। 1861 का भारतीय परिषद अधिनियम जहाँ एक ओर उत्तरदायी सरकार स्थापित करने में असमर्थ रहा, वहीं दूसरी ओर लॉर्ड लिटन की बर्बर नीतियों से जनता में असन्तोष व्याप्त हो गया। ऐसी स्थिति में 1892 का अधिनियम पारित किया गया

34. निम्नलिखित में से हिंदू महासभा का सदस्य कौन नहीं था?

A. मदन मोहन मालवीय

B. रासबिहारी बोस

C. बीएस मुंजे

D. लाला लाजपत राय

Answer: रासबिहारी बोस

Description: सन् 1915 में मदनमोहन मालवीय के नेतृत्व में प्रयाग में हिंदू महासभा की स्थापना की गई।

35. सोहन सिंह भाकना तथा बाबा हरनाम सिंह किस से संबंधित थे?

A. नौजवान भारत सभा से

B. गदर आंदोलन से

C. कांग्रेस समाजवादी पार्टी से

D. हिंदू महासभा से

Answer: गदर आंदोलन से

Description: ग़दर पार्टी पराधीन भारत को अंग्रेज़ों से स्वतंत्र कराने के उद्देश्य से बना एक संगठन था। इसे अमेरिका और कनाडा के भारतीयों ने,10 मई 1913 में बनाया था। इसे प्रशान्त तट का हिन्दी संघ भी कहा जाता था। यह पार्टी "हिन्दुस्तान ग़दर" नाम का पत्र भी निकालती थी जो उर्दू और पंजाबी में छपता था।

36. निम्नलिखित में से कौन सही सुमेलित नहीं है

A. अबुल कलाम आजाद - इंडिया विंस फ्रीडम

B. दीनबंधु मित्रा - नील दर्पण

C. कैथरीन मेयो - मदर इंडिया

D. सरोजिनी नायडू - नेशन इन मेकिंग

Answer: सरोजिनी नायडू - नेशन इन मेकिंग

Description: नेशन इन मेकिंग के लेखक सुरेंद्रनाथ बनर्जी थेI

37. निम्नलिखित में होम रूल लीग के बारे में क्या सही नहीं है?

A. यह आयरलैंड के नमूने पर आधारित थी

B. एनी बेसेंट ने इसकी स्थापना की

C. इसके माध्यम से एनी बेसेंट भारत को स्वतंत्र बनाना चाहती थी

D. बि.जी. तिलक ने भी इसकी स्थापना की थी

Answer: इसके माध्यम से एनी बेसेंट भारत को स्वतंत्रता स्वतंत्र बनाना चाहती थीI

Description: होमरूल लीग आन्दोलन का उद्देश्य ब्रिटिश साम्राज्य के अधीन रहते हुए संवैधानिक तरीक़े से स्वशासन को प्राप्त करना था। इस लीग के प्रमुख नेता बाल गंगाधर तिलक एवं श्रीमती एनी बेसेंट थीं। स्वराज्य की प्राप्ति के लिए तिलक ने 28 अप्रैल, 1916 ई. को बेलगांव में 'होमरूल लीग' की स्थापना की थी।

38. भारत में सर्वप्रथम आईसीएस की परीक्षा कहां पर हुई?

A. इलाहाबाद में

B. आगरा में

C. दिल्ली में

D. वाराणसी में

Answer: इलाहाबाद में

Description: पहली IAS परीक्षा 1950 में हुई थी, यह परीक्षा संघ लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित की जाती है। संविधान के अनुच्छेद 315 से 322 में प्रशासनिक सेवाओं का वर्णन है।

39. निम्न कथनों पर विचार कीजिए अपना उत्तर निम्नलिखित कूट से चुनिए?

1. गांधी ने कांग्रेस की सदस्यता का त्याग 1940 में किया

2. लखनऊ समझौता 1916 में हुआ

3. लॉर्ड वेवेल ने क्रिप्स मिशन को भारत भेजा

4. अभिनव भारत को वी डी सावरकर ने स्थापित किया

कूट

A. 1 तथा 3

B. 2 तथा 4

C. 3 तथा 1

D. 4 तथा 3

Answer: 2 तथा 4

40. 1947 में भारत-पाकिस्तान के बीच बंगाल की सीमाएं निर्धारित करने के लिए सीमा आयोग किसने नियुक्त किया था?

A. सी. राजागोपालचारी

B. जवाहरलाल नेहरू

C. सरदार पटेल

D. लॉर्ड माउंटबेटन

Answer: लॉर्ड माउंटबेटन

Description: 1947 में भारत और पाकिस्तान की सीमा निर्धारित करने के लिए लॉर्ड माउंटबेटन रेडक्लीफ आयोग की स्थापना कीI
 

41. जो इसाई मिशनरियाँ भारत आई उनके बारे में निम्नलिखित में से क्या सही नहीं है?

A. डेनमार्क का प्रोटेस्टेंट मिशन सर्वप्रथम भारत आया

B. मिशनरियों को शासन करने वाली शक्ति के सदस्य होने का विशेषाधिकार प्राप्त था

C. भारत के 19वी सदी के अधिकांश सुधार आंदोलनों ने उनकी विरोधता की

D. 1853 के चार्टर एक्ट ने उन्हें भारत भ्रमण करने का अधिकार तथा ईसाई धर्म का प्रचार करने की स्वतंत्रता प्रदान की

Answer: 1853 के चार्टर एक्ट ने उन्हें भारत भ्रमण करने का अधिकार तथा ईसाई धर्म का प्रचार करने की स्वतंत्रता प्रदान कीI

Description: 1853 ई. का चार्टर एक्ट, 1852 ई. की सेलेक्ट कमेटी की जाँच रिपोर्ट के आधार पर तैयार किया गया था| इस अधिनियम द्वारा भारतीय विधान परिषद् में सर्वप्रथम क्षेत्रीय प्रतिनिधित्व के सिद्धांत को प्रतिपादित किया गया|
 

42. निम्न में से कौन सा सुमेलित नहीं है?

A. सैयद अहमद खान - देवबंद आंदोलन

B. आत्माराम पांडुरंग - प्रार्थना समाज

C. विवेकानंद - रामकृष्ण मिशन

D. मैडम ब्लॉकतस्की - थियोसॉफिकल सोसाइटी

Answer: सैयद अहमद खान - देवबंद आंदोलन

Description: यह नाम देओबंद, भारत से है, जहां स्कूल दारूल उलूम देवबंद स्थित है। यह आंदोलन विद्वान शाह वालिउल्लाह देहलावी से प्रेरित था, और एक दशक पहले उत्तर भारत में असफल सैनिकों के विरूद्ध 1867 में स्थापित किया गया था।

43. निम्न में से इंडियन सोसाइटी ऑफ ओरिएंटल आर्ट की स्थापना किसने की?

A. रविंद्र नाथ टैगोर

B. अवनींद्र नाथ टैगोर तथा गगनेंद्रनाथ टैगोर ने

C. सुरेंद्रनाथ बनर्जी आनंदीय बनर्जी ने

D. सुभाष चंद्र बोस ने

Answer: अवनींद्र नाथ टैगोर तथा गगनेंद्रनाथ टैगोर ने

Description: अवनींद्रनाथ टैगोर 'इंडियन सोसाइटी ऑफ़ ओरिएण्टल आर्ट' के मुख्य चित्रकार और संस्थापक थे। भारतीय कला में स्वदेशी मूल्यों के वे पहले सबसे बड़े समर्थक थे। इस प्रकार उन्होंने 'बंगाल स्कूल ऑफ़ आर्ट' की स्थापना में अति प्रभावशाली भूमिका निभाई, जिससे आधुनिक भारतीय चित्रकारी का विकास हुआ।

44. हेनरी विलियम देरेजिओ किससे संबंधित है?

A. सेल्फ रिस्पेक्ट आंदोलन से

B. आर्य समाज के आंदोलन

C. सेवा सदन से

D. यंग बंगाल आंदोलन से

Answer: यंग बंगाल आंदोलन से

Description: यंग बंगाल आन्दोलन के प्रवर्तक एंग्लो इंडियन 'हेनरी विलियम डेरेजिओ' थे। यह आन्दोलन वर्ष 1828 ई. में बंगाल में चलाया गया था। इस आन्दोलन का मुख्य उद्देश्य प्रेस की स्वतन्त्रता, ज़मींदारों द्वारा किये जा रहे अत्याचारों से निजात, सरकारी नौकरियों में ऊँचे वेतनमान के अन्तर्गत भारतीय लोगों को नौकरी दिलवाना था।

45. निम्न को कालक्रमानुसार क्रमबद्ध कीजिए तथा उत्तर का चयन निम्नलिखित कूट से कीजिए?

1. द इंडियन यूनिवर्सिटी एक्ट

2. द सेडलर कमिशन

3. द इल्बर्ट बिल

4. स्वदेशी आंदोलन

कूट

A. 1 2 3 4

B. 2 4 1 3

C. 3 1 4 2

D. 4 3 2 1

Answer: 3 1 4 2

46. निम्न वक्तक्यों पर विचार कीजिए तथा अपने उत्तर का चयन निम्न में से कीजिए?

1. मुंशी प्रेमचंद ने सर्वप्रथम उर्दू में लिखना शुरू किया

2. बीआर अंबेडकर बहिष्कृत हितकारिणी सभा से संबंधित है

3. वॉइसरॉय लॉर्ड हार्डिंग के समय इंडियन यूनिवर्सिटी एक्ट पारित हुआ

4. गदर नामक अखबार का प्रथम प्रकाशन हांगकांग में हुआ

कूट

A. 1 तथा 2

B. 2 तथा 3

C. 3 तथा 4

D. 4 तथा 2

Answer: 1 तथा 2

47. राजा रवि वर्मा जो कि एक महान चित्रकार थे उनके बारे में निम्न क्या सही है

A. वह राजस्थान के राजकीय घराने से संबंधित था

B. उसने अपनी चित्रकला में भारतीय तथा पश्चिमी शैलियों का मिश्रण किया

C. उसने चित्रकला में पौराणिक विषयों की अवहेलना की

D. उसने 40 वर्ष की आयु में चित्रकला सीखी

Answer: उसने अपनी चित्रकला में भारतीय तथा पश्चिमी शैलियों का मिश्रण किया

Description: राजा रवि वर्मा एक प्रसिद्द भारतीय चित्रकार थे, जिन्हें भारतीय कला के इतिहास में महानतम चित्रकारों में गिना जाता है। उन्होंने भारतीय साहित्य, संस्कृति और पौराणिक कथाओं और उनके पात्रों का जीवन चित्रण किया। इनकी कृतियों की सबसे बड़ी विशेषता है हिन्दू महाकाव्यों और धर्म ग्रंथों पर बनाए गए चित्र।

48. 1906 में कोलकाता के विक्टोरिया मेमोरियल हाल की रूपरेखा किसने तैयार की?

A. सर विलियम इमर्शन

B. आर. एफ. चिशोलम

C. एच. इरविन

D. इनमें से कोई नहीं

Answer: सर विलियम इमर्शन

Description: विक्टोरिया मेमोरियल कोलकाता में स्थित एक स्मारक है। 1906-1921 के बीच निर्मित यह स्मारक रानी विक्टोरिया को समर्पित है। इसके मुगल शैली के गुंबदों में सारसेनिक और पुनर्जागरण काल की शैलियां दिखाई पड़ती हैंI

49. थियोसोफिकल सोसायटी के बारे में निम्न वक्तव्य पर विचार कीजिए?

1. इसके सिद्धांत गुहा रहस्यवाद से प्रभावित थे

2. इसने बौद्ध तथा हिंदू शब्द तथा विचारों का प्रयोग किया था

3. एनी बेसेंट स्कॉटलैंड की महिला थी

4. वह 1905 में कांग्रेस की सदस्य बनी

अपना उत्तर निम्नलिखित कूट से चयन कीजिए

A. 1 तथा 3

B. 2 तथा 4

C. 2 तथा 3

D. 1 तथा 3

Answer: 1 तथा 3

Description: एक अंतर्राष्ट्रीय आध्यात्मिक संस्था थीI थियोसोफिकल सोसाइटी की स्थापना 1875 में 'मैडम एच.पी.ब्लैवेत्स्की' और 'कर्नल एच.एस.आल्काट' ने अन्य सहयोगियों के साथ अमेरिका में की थी। सन् 1879 में इसका मुख्यालय मुंबई में स्थानांतरित हुआ तदुपरांत सन् 1882 में अंडयार (चेन्नई) में स्थापित किया गया। 
50. निम्न में से कौन सुमेलित नहीं है?

A. एम एस सुब्बालक्ष्मी - कर्नाटक संगीत

B. रुकमणी देवी - भरतनाट्यम

C. हरिनारायण आप्टे - उड़िया साहित्य

D. अलाउद्दीन खान - हिंदुस्तानी संगीत

Answer: हरिनारायण आप्टे - उड़िया साहित्य
 

51. महात्मा गांधी के पहले जीवनी कार कौन थे?

A. आचार्य जेबी कृपलानी

B. विनोबा भावे

C. जेजे डॉक

D. राजेंद्र प्रसाद

Answer: जेजे डॉक

52. निम्न में हिंद स्वराज में कौन सा महात्मा गांधी की विचारधारा का हिस्सा नहीं है?

A. भारत की वर्ण व्यवस्था एक आदर्श नहीं है

B. भारतीय सभ्यता निसंदेह अपने अत्यधिक समीकरण के कारण सर्वोत्तम है

C. पश्चिम का औद्योगिक पूंजीवाद सभी संघर्षों के लिए जिम्मेदार है क्योंकि इसने आर्थिक गतिविधियों को नैतिक संबंधों से अलग कर दिया है

D. हमारे समकालीन समय में वकील डॉक्टर तथा रेलवे देश को कंगाल बना रहे हैं

Answer: भारत की वर्ण व्यवस्था एक आदर्श नहीं हैI

Description: हिन्द स्वराज, गांधीजी द्वारा रचित एक पुस्तक का नाम है। मूल रचना में गुजराती में थी। गाँधीजी ने इंग्लैण्ड से दक्षिण अफ्रीका की यात्रा के समय पानी के जहाज में लिखी।

53. निम्न में व्यक्तिगत आंदोलन में महात्मा गांधी के दो प्रथम सत्याग्रही कौन थे?

A. विनोबा भावे तथा जवाहरलाल नेहरू

B. बिनोवा भावे तथा राजेंद्र प्रसाद

C. सरदार पटेल तथा विनोबा भावे

D. राजेंद्र प्रसाद तथा सरदार पटेल

Answer: विनोबा भावे तथा जवाहरलाल नेहरू

54. निम्न वक्तव्य पर विचार कीजिए तथा सही उत्तर का चयन निम्नलिखित कूट से कीजिए?

1. गांधी ने 1905 में स्वदेशी आंदोलन आरंभ किया था

2. गांधी के दर्शन में नैतिकता का कोई अन्य विकल्प नहीं था

3. गांधी अपना धर्म छोड़ने के पक्ष में नहीं थे

4. यदि दूसरे आप का विरोध करते हैं तो आप उनके मामले में हस्तक्षेप कर सकते हैं

कूट

A. 1 तथा 2

B. 2 तथा 3

C. 3 तथा 4

D. 4 तथा 1

Answer: 2 तथा 3

55. महात्मा गांधी की शिक्षा योजना का भाग क्या नहीं था?

A. 7 वर्ष से 14 वर्ष के लड़के लड़कियों के लिए मुफ्त व अनिवार्य शिक्षा

B. व्यवसायिक शिक्षा

C. विश्वविद्यालय की शिक्षा केवल अत्यंत योग्य विद्यार्थियों के लिए ही होनी चाहिए

D. इसका उद्देश्य चरित्र निर्माण तथा सामाजिक जिम्मेदारियां समझना है

Answer: विश्वविद्यालय की शिक्षा केवल अत्यंत योग्य विद्यार्थियों के लिए ही होनी चाहिएI

Description: वर्धा शिक्षा योजना का सूत्रपात राष्ट्रपिता महात्मा गांधी द्वारा 1937 ई. में 'वर्धा' नामक स्थान पर हुआ था। गाँधी जी ने वर्धा में अपने हरिजन के अंकों में शिक्षा पर योजना प्रस्तुत की, इसे ही वर्धा शिक्षा योजना कहा गया। इसमें शिक्षा के माध्यम से हस्त उत्पादन कार्यों को महत्त्व दिया गया। इसमें बालक अपनी मातृभाषा के द्वारा 7 वर्ष तक अध्ययन करेगें

56. घाटे की वित्त व्यवस्था का सीधा प्रभाव होता है कि

A. रोजगार की स्थिति खराब होती है

B. उत्पादन की मांग एवं पूर्ति बढ़ती है

C. कीमतों को ऊपर धकेलती है

D. बाजार को अधिक प्रतिस्पर्धी बनाती है

Answer: कीमतों को ऊपर धकेलती हैI

Description: भारतीय संदर्भ में सार्वजनिक ऋण, केंद्र और राज्य सरकारों की कुल उधारी के रूप में माना जाता है। जब सरकार का खर्च, आय से अधिक हो जाएँ तब घाटे की वित्त व्यवस्था का सहारा लिया जाता हैI

57. राजकोषीय उत्तरदायित्व एवं बजट प्रबंधन अधिनियम किस वर्ष पारित हुआ?

A. 1999

B. 1991

C. 2005

D. 2010

Answer: 2005

Description: जब पहली बार यह शुरू किया गया था, तो इसका लक्ष्य राजकोषीय घाटे को 2008 तक सकल घरेलू उत्पाद का 3% तक लाने के लिए था। भारतीय संसद द्वारा 2003 में अधिनियमित राजकोषीय उत्तरदायित्व और बजट प्रबंधन अधिनियम वित्तीय व्यय को सरकारी व्यय पर लाने का है।

58. विजय केलकर समिति 2012 का संबंध निम्न में से किस विषय से था?

A. बैंकिंग सुधार

B. राजकोषीय सुधार

C. कर सुधार

D. अनुदान

Answer: राजकोषीय सुधार

Description: भारत में पीपीपी का मूल्यांकन करने के लिए केलकर समिति भारत में मौजूदा सार्वजनिक-निजी साझेदारी मॉडल का अध्ययन और मूल्यांकन करने के लिए स्थापित एक समिति थी।

59. देश की सकल घरेलू बजट में कौनसा क्षेत्र अधिकतम योगदान देता है?

A. सार्वजनिक क्षेत्र

B. सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम

C. निजी कॉर्पोरेट क्षेत्र

D. घरेलू क्षेत्र

Answer: निजी कॉर्पोरेट क्षेत्र

60. एक रोलिंग योजना होती है?

A. 1 वर्ष के लिए

B. 2 वर्ष के लिए

C. 3 वर्ष के लिए

D. 5 वर्ष के लिए

Answer: 1 वर्ष के लिए

Description: 1974 में शुरू हुई पंच वर्षीय योजना को मोरारजी देसाई के नेतृत्व वाली जनता पार्टी सरकार ने तय अवधि से एक साल पहले ही यानी 1978 में खत्म कर दियाI इसकी जगह छह साल की अनवरत योजना (रोलिंग प्लान) की शुरूआत की गई थीI छठी पंचवर्षीय योजना (1980-85) में गरीबी और क्षेत्रीय विषमता को खत्म करने का लक्ष्य तय किया गया थाI
 

61. निम्नलिखित में से सर्वाधिक साक्षरता दर पाई जाती है?

A. सिक्किम में

B. मणिपुर में

C. उत्तराखंड में

D. मेघालय में

Answer: सिक्किम में

Description: Literacy rate in Sikkim has seen upward trend and is 81.42 percent as per 2011 population census.

62. वेस्टर्न कोलफील्ड का मुख्यालय कहां स्थित है?

A. मुंबई

B. नागपुर

C. बड़ोदरा

D. अलवर

Answer: नागपुर

Description: वेस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड ,कोल इण्डिया लिमिटेड की आठ सहायक कंपनियों में से एक है जो कि कोयला मंत्रालय के प्रशासनिक नियंत्रण में है। कम्पनी को, कम्पनी अधिनियम 1956 के अधीन सम्मिलित किया गया है और इसका पंजीकृत कार्यालय कोल एस्टेट, सिविल लाइन्स, नागपुर में हैI

63. पंचेश्वर बहुद्देशीय परियोजना संधि पर हस्ताक्षर करने वाले देश है

A. भारत बांग्लादेश

B. भारत भूटान

C. भारत म्यांमार

D. भारत नेपाल

Answer: भारत नेपाल

Description: महाकाली नदी पर देश का सबसे ऊंचा बांध बनाने की पंचेश्वर बहुउद्देशीय परियोजना प्रस्तावित हैI इस परियोजना की नीव 1996 में रखी गई। महाकाली नदी भारत तथा नेपाल की सीमा पर है।

64. भारत का पठार जो मलनाड एवं मैदान पठार में विभाजित है?

A. मैसूर पठार

B. तेलंगाना पठार

C. छोटा नागपुर पठार

D. मालवा पठार

Answer: मैसूर पठार

Description: मैसूर पठार का विस्तार कर्नाटक के पूर्वी व मध्यवर्ती भाग, दक्षिणी-पश्चिमी आन्ध्र प्रदेश व पश्चिमी तमिलनाडु राज्यों में पाया जाता है।

65. हास्य जल प्रवाह बांगर मृदा तथा दोआब मुख्य लक्षण है?

A. इंडो सतलज मैदान के

B. गंगा मैदान के

C. ब्रह्मपुत्र मैदान के

D. महानदी मैदान के

Answer: इंडो सतलज मैदान के

66. टोडा जनजाति समुदाय पाए जाते हैं?

A. गुजरात में

B. केरल में

C. अंडमान व निकोबार में

D. उड़ीसा में

Answer: केरल में

Description: टोडा जनजाति दक्षिण भारत में नीलगिरि पहाड़ियों की एक पशुपालक जनजाति है।

67. भारत ने 1982 में रामसर समझौता पर हस्ताक्षर किए रामसर समझौता का संबंध है?

A. नम भूमि संरक्षण से

B. झील संरक्षण से नदी

C. नदी संरक्षण से

D. उपयुक्त सभी

Answer: नम भूमि संरक्षण से

Description: रामसर सम्मेलन नम भूमि के संरक्षण के लिए विश्व स्तरीय प्रयास है। भविष्य के लिए झीलों एवं नम भूमि का संरक्षण‘ विषय पर आधारित इस सम्मेलन का आयोजन भारत सरकार के पर्यावरण एवं वन मंत्रालय द्वारा राजस्थान सरकार एवं इन्टरनेशनल लेक एन्वायरन्मेंट कमेटी, जापान के सहयोग से किया गया है।

68. निम्नलिखित नदी घाटियों में किस नदी का अपवाह क्षेत्र सबसे बड़ा है?

A. महानदी

B. कृष्णा

C. नर्मदा

D. कावेरी

Answer: कृष्णा

Description: कृष्णा भारत में बहनेवाली एक नदी है। यह पश्चिमी घाट के पर्वत महाबलेश्वर से निकलती है। इसकी लम्बाई प्रायः1400 किलोमीटर है। यह दक्षिण-पुर्व राज्य महाराष्ट्र, कर्नाटक, तेलंगणा, आंध्र प्रदेश में बहती हुई बंगाल की खाड़ी में जाकर गिरती हैI

69. निम्नलिखित में से स्टेशनों में न्यूनतम औसत वर्षिक वाला वर्षा वाला स्टेशन है

A. भोपाल

B. हैदराबाद

C. लखनऊ

D. रायपुर

Answer: हैदराबाद

70. निम्नलिखित में सबसे पूर्व में स्थित शहर है?

A. लखनऊ

B. जबलपुर

C. हैदराबाद

D. बैंगलोर

Answer: लखनऊ

Description: लखनऊ उत्तर प्रदेश का एक प्रशिद्ध शहर है जो गोमती नदी के किनारे स्थित हैI
 

71. पृथ्वी के बारे में निम्नलिखित में से कौन सा एक पठन गलत है?

A. ओजोन परत सूर्य से आने वाली हानिकारक अल्ट्रावॉयलेट किरणों से जीवो की रक्षा करती है ।

B. जैव विविधता की अधिकतम प्रचुरता उष्णकटिबंधीय क्षेत्रों में है ।

C. सूक्ष्म जीव पोषकों के चक्कर में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करते हैं ।

D. पृथ्वी का लगभग 29% भाग पानी से ढका है ।

Answer: पृथ्वी का लगभग 29% भाग पानी से ढका है ।

Description: The earth contains 29 percent land and 71 percent of water.

72. स्थलमंडल क्या है?

A. पृथ्वी की सबसे भीतरी कोर

B. पृथ्वी का वह भाग जो जल से ढका है

C. वायुमंडल की सबसे निचली परत

D. भूपटल की सबसे ऊपरी परत जो जीवो को सहारा दे सकती है

Answer: भूपटल की सबसे ऊपरी परत जो जीवो को सहारा दे सकती हैI

Description: स्थलमण्डल ,भूगोल और भूविज्ञान में किसी पथरीले ग्रह या प्राकृतिक उपग्रह की सबसे ऊपरी पथरीली या चट्टान निर्मित परत को कहते हैं।

73. आग्नेय चट्टानें कैसे बनती है?

A. ज्वालामुखी उद्गार के ठंडा होने से

B. अवसाद के निक्षेप और कठोर होने से

C. मृत पादपों और जंतुओं के जमा होने से

D. चुना पत्थर के जमा होने से

Answer: ज्वालामुखी उद्गार के ठंडा होने से

Description: आग्नेय चट्टान की रचना धरातल के नीचे स्थित तप्त एवं तरल चट्टानी पदार्थ, के सतह के ऊपर लावा प्रवाह के रूप में निकल कर अथवा ऊपर उठने के क्रम में बाहर निकल पाने से पहले ही, सतह के नीचे ही ठंढे होकर इन पिघले पदार्थों के ठोस रूप में जम जाने से होती है।

74. कौन सा शहर भारत की सिलिकॉन घाटी के नाम से जाना जाता है?

A. धनबाद

B. अलीगढ़

C. बैंगलोर

D. नागपुर

Answer: बैंगलोर

Description: "बेंगलुरु" आईटी क्षेत्र ख्याति प्राप्त स्थान है। यह कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु भी है। इसे "भारत की सिलिकॉन वैली" के रूप में भी जाना जाता हैI

75. नाभिकीय रिएक्टर का मुख्य उपयोग क्या है?

A. रेडियोधर्मी पदार्थ का भंडारण

B. नाभिकीय विखंडन के दौरान विमुक्त ऊर्जा से विद्युत ऊर्जा का उत्पादन

C. एक विद्युत परिपथ में विद्युत धारा को मापना

D. प्रकाशित संकेत और द्विआयामी में चित्रों को भेजना

Answer: नाभिकीय विखंडन के दौरान विमुक्त ऊर्जा से विद्युत ऊर्जा का उत्पादन

Description: परमाणु ऊर्जा वह ऊर्जा है, जिसे नियंत्रित नाभिकीय अभिक्रिया से उत्पन्न किया जाता है। वर्तमान में विद्युत उत्पादन के लिए वाणिज्यिक संयंत्र नाभिकीय विखण्डन का उपयोग करते हैं। नाभिकीय रिएक्टर से प्राप्त उष्मा पानी को गर्म करके भाप बनाने के काम आती है, जिसे फिर बिजली उत्पन्न करने के लिए इस्तेमाल किया जाता है।

76. वाहनों को चलाने के लिए गैसोलीन की तुलना में संपीड़ित प्राकृतिक गैस का एक बेहतर ईंधन के रूप में उपयोग किया जा रहा है क्योंकि इसका

A. पूर्णता दोहन हो जाता है और बिना जला हुआ कार्बन विमुक्त नहीं होता

B. अपूर्ण दान होता है और मिथेन विमुक्त होती है

C. उच्च प्रज्वलन ताप है

D. निम्न कैलोरी मान है और इंधन ठंडा रहता है

Answer: पूर्णता दोहन हो जाता है और बिना जला हुआ कार्बन विमुक्त नहीं होता

77. वाहनों में पीछे का दृश्य देखने के लिए कौन सा दर्पण लगाया जाता है

A. अवतल दर्पण

B. उत्तल दर्पण

C. समतल दर्पण

D. अवतलोत्तल दर्पण

Answer: उत्तल दर्पण

Description: उत्तल दर्पन (convex mirror) वह दर्पण होता है जिसका परावर्तक तल बाहर की ओर उभरा हुआ होता है। उत्तल दर्पण द्वारा बनाया गया प्रतिबिंब हमेशा सीधा, आभासी ऐवं वस्तु से छोटा होता है चाहे वस्तु की स्थिति कुछ भी हो। उत्तल दर्पण का प्रयोग एक चालक के दर्पण के रूप में प्रयोग किया जाता हैI

78. निम्नलिखित में से कौन सी गैस ओजोन की क्षीणता के लिए उत्तरदाई है?

A. कार्बन मोनोऑक्साइड

B. सल्फर डाइऑक्साइड

C. नाइट्रोजन ऑक्साइड

D. क्लोरोफ्लोरोकार्बन

Answer: क्लोरोफ्लोरोकार्बन

Description: क्लोरोफ्लोरोकार्बन एक कार्बनिक यौगिक है जो केवल कार्बन, क्लोरीन, हाइड्रोजन और फ्लोरीन परमाणुओं से बनता है। क्लोरोफ्लोरोकार्बन का इस्तेमाल रेफ्रिजरेंट, प्रणोदक और विलायक के तौर पर व्यापक रूप से होता है। ओजोन निःशेषण में इसका योगदान देखते हुए, सीएफसी जैसे यौगिकों का निर्माण मॉन्ट्रियल प्रोटोकॉल के तहत चरणबद्ध तरीके से बंद कर दिया गया हैI

79. बालकों में क्वाशियोरकर और मेरेसमस की बीमारी किसकी कमी के कारण होती है?

A. विटामिन डी

B. विटामिन बी6

C. प्रोटीन

D. वसा

Answer: प्रोटीन

Description: Kwashiorkor is a serious form of malnutrition caused by a lack of protein. A child with marasmus looks emaciated. Body weight is reduced to less than 62% of the normal (expected) body weight for the age.

80. हिमाचल प्रदेश में रिश्ता परियोजना किसके संदर्भ में है?

A. एलइडी पर आधारित सड़क प्रकाशीकरण परियोजना

B. वृक्ष लगाने की योजना

C. सर्व शिक्षा अभियान

D. प्रत्येक गांव के लिए सड़क निर्माण

Answer: एलइडी पर आधारित सड़क प्रकाशीकरण परियोजना

Description: हिमाचल प्रदेश सरकार ने 20 अगस्त 2015 को एफिशिएंट स्मार्ट एलईडी आधारित सड़क प्रकाश परियोजना राजीव गांधी इल्यूमिनेटिंग स्कीम फॉर हिल टाऊन एडवांसमैंट (रिश्ता) परियोजना का शुभारंभ कियाI

 
81. भारत की स्वतंत्रता के समय ब्रिटेन का प्रधानमंत्री कौन था?

A. क्लिमेंट एटली

B. रामसे मैकडोनाल्ड

C. एंन चैंबर्लेन

D. विंस्टन चर्चिल

Answer: क्लिमेंट एटली

Description: भारत को स्वतंत्रता प्राप्त होने के समय ब्रिटेन के प्रधानमंत्री क्लीमेंट एटली थे। एटली लेबर पार्टी का था। जिसके शासन काल में देश स्वतंत्र हुआ था।

82. आतंकवाद विरोधी दिवस कब मनाया जाता है?

A. 23 मई

B. 11 सितंबर

C. 30 सितंबर

D. 21 मई

Answer: 21 मई

Description: 21 मई को आतंकवाद विरोधी दिवस मनाया जाता है। इसी दिन यानि 21 मई 1991 को देश के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की तमिलनाडु के श्रीपेरंबदूर में हत्या कर दी गई थी। उस वक्त राजीव गांधी चुनाव प्रचार के सिलसिले में श्रीपेरंबदूर गए हुए थे।

83. भारत के प्रधानमंत्री ने हाल ही में सार्क देशों के लिए उपग्रह सेवा की शुरुआत की यह था?

A. GSAT-8

B. GSAT-9

C. GSAT-5

D. GSAT-4

Answer: GSAT-9

Description: दक्षिण एशिया उपग्रह जिसका नाम पहले सार्क उपग्रह (SAARC Satellite) था, दक्षिण एशियाई क्षेत्रीय सहयोग संगठन (SAARC) क्षेत्र के लिए भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) द्वारा बनाया गया भू-समकालिक संचार और मौसम विज्ञान उपग्रह हैI

84. दिग्गी यात्रा एक शुरुआत है?

A. नागरिक उड्डयन मंत्रालय के द्वारा

B. चार धाम की यात्रा

C. रेलवे मंत्रालय

D. सड़क एवं यातायात मंत्रालय के द्वारा

Answer: नागरिक उड्डयन मंत्रालय के द्वारा

85. हाल में सुरक्षाबलों की हत्या को लेकर सुकमा घाटी चर्चा में आई यह घाटी अवस्थित है?

A. उत्तरी कश्मीर में

B. दक्षिणी कश्मीर में

C. छत्तीसगढ़ में

D. झारखंड में

Answer: छत्तीसगढ़ में

Description: सुकमा भारतीय राज्य छत्तीसगढ़ के दक्षिण पूर्व में उड़ीसा की सीमा से लगा एक जिला है। यह जिला नक्सलवाद की समस्या से जूझ रहा है।

86. लीला सेठ के बारे में निम्नलिखित में से कौन सा कथन ठीक नहीं है

A. वह दिल्ली उच्च न्यायालय की प्रथम महिला जज थी

B. वो हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय की प्रथम मुख्य महिला मुख्य न्यायधीश थी

C. वह शुरू से ही एक आरटीआई कार्यकर्ता थी

D. उनका हाल ही में निधन हुआ

Answer: वह शुरू से ही एक आरटीआई कार्यकर्ता थीI

Description: लीला सेठ भारत में उच्च न्यायालय की मुख्य न्यायाधीश बनने वाली पहली महिला थीं।

87. कौन सी नदी दक्षिण की गंगा कहलाती है?

A. गोदावरी

B. कृष्णा

C. कावेरी

D. इनमें से कोई नहीं

Answer: A.गोदावरी

Description: गोदावरी दक्षिण गंगा भी कहा जाता है। इसकी उत्पत्ति पश्चिमी घाट में त्रयंबक पहाड़ी से हुई है। यह महाराष्ट्र में नासिक जिले से निकलती है। इसकी लम्बाई प्रायः 1465 किलोमीटर है।

88. किस भारतीय राज्य में साक्षरता दर सबसे कम है?

A. बिहार

B. राजस्थान

C. उड़ीसा

D. अरुणाचल प्रदेश

Answer: बिहार

Description: India's literacy rate is at 74.04%. Kerala has achieved a literacy rate of 93.91%. Bihar is the least literate state in India, with a literacy of 63.82%.

89. निम्नांकित में से कॉरपोरेशन टैक्स को लेकर क्या सही है?

A. यह स्थानीय निकायों के द्वारा लगाया गया कर है

B. यह कंपनियों के लाभ पर लगाया गया कर है

C. यह परोक्ष कर है

D. यह म्युनिसिपल कॉरपोरेशन के द्वारा लगाया गया कर है

Answer: यह कंपनियों के लाभ पर लगाया गया कर हैI

Description: Corporation tax is a tax imposed on the net income of the company.

90. भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का पहला मुस्लिम अध्यक्ष कौन था?

A. हाकीम अजमल खान

B. अबुल कलाम आजाद

C. रफी अहमद किदवई

D. बदरुद्दीन तैयबजी

Answer: बदरुद्दीन तैयबजी

Description: बदरुद्दीन तैयबजी भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के 1887 ई. में मद्रास में आयोजित 'तीसरे वार्षिक अधिवेशन' के अध्यक्ष सर्वसम्मति से चुने गए थे।

 
91. विश्व मोहन भट्ट का संबंध है?

A. संतूर से

B. मोहन वीणा से

C. सारंगी से

D. वायलिन से

Answer: मोहन वीणा से

Description: भारतीय शास्त्रीय संगीत और संगीतकारों की विश्व-पटल पर विशिष्ट पहचान दिलाने में जिन संगीतकारों का सबसे बड़ा योगदान है उनमें पद्म भूषण एवं पद्म श्री पंडित विश्व मोहन भट्ट का नाम विशेष महत्व रखता है I इन्होंने मोहन-वीणा के रूप में भारतीय एवं पश्चिमी शास्त्रीय संगीत के अनूठे सम्मिश्रण की संभावना को जन्म दिया है I

92. भारतीय संविधान के अंतर्गत शिक्षा कहां अवस्थित है?

A. समवर्ती सूची में

B. केंद्रीय सूची में

C. राज्य सूची में

D. अवशिष्ट सूची में

Answer: समवर्ती सूची में

Description: शिक्षा सन् 1976से पूर्व शिक्षा पूर्ण रूप से राज्यों का उत्तरदायित्व था। संविधान द्वारा 1976 में किए गए जिस संशोधन से शिक्षा को समवर्ती सूची में डाला गया।

93. इजरायल की संसद को कहते हैं?

A. ग्रेट ह्युराल

B. द नीसेट

C. स्टोरटिंगेट

D. स्टाटेन

Answer: द नीसेट

Description: इजरायल ( Israel) की संसद को नेसेट (Knesset) कहा जाता हैI

94. किसी व्यक्ति विशेष ने गांधी को 1917 में चंपारण आने के लिए राजी किया?

A. राजकुमार शुक्ला

B. विनोबा भावे

C. आचार्य कृपलानी

D. मोतीलाल नेहरू

Answer: राजकुमार शुक्ला

Description: राजकुमार शुक्ल भारत के स्वतंत्रता संग्राम के समय बिहार के चंपारण सतवरिया ग्राम के निवासी थे।दिसंबर 1916 में कांग्रेस के राष्ट्रीय अधिवेशन में बिहार के किसानों के प्रतिनिधि बनकर वह लखनऊ गए और चंपारण के किसानों की दुर्दशा को शीर्ष नेताओं के समक्ष रखा। नील की खेती करने वाले रैयत राजकुमार शुक्ल के अनुरोध पर महात्मा गाँधी चंपारण आने को तैयार हुए।

95. कौन सा भारतीय गेंदबाज लगातार दो कैलेंडर वर्ष 2015-16 में पूरे 50 विकेट लेने वाला गेंदबाज बना?

A. रविचंद्रन अश्विन

B. मोहम्मद सामी

C. जसप्रीत बुमराह

D. इनमें से कोई नहीं

Answer: रविचंद्रन अश्विन

Description: रविचंद्रन अश्विन एक भारतीय अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेटर है। अश्विन घरेलू क्रिकेट में तमिलनाडु के लिए खेलते हैं और इंडियन प्रीमियर लीग में किंग्स इलेवन पंजाब की कप्तानी करते हैं।

96. भारतीय महिला हॉकी टीम ने एशियन चैंपियन ट्रॉफी 2016 जीतने में किस देश को हराया?

A. मलेशिया

B. चीन

C. जापान

D. दक्षिण कोरिया

Answer: चीन

Description: भारतीय महिला हॉकी टीम ने सिंगापुर में हुई महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफ़ी का ख़िताब जीत लिया I भारतीय महिला हॉकी टीम ने चीन को हराकर खिताब अपने नाम कियाI

97. संप्रीति किन देशों के बीच संयुक्त सैनिक प्रशिक्षण अभ्यास है?

A. भारत और बांग्लादेश

B. भारत और रूस

C. भारत और अमेरिका

D. भारत और इजरायल

Answer: भारत और बांग्लादेश

Description: 'सम्प्रीति 2019' बांग्लादेश के तंगेल में आयोजित किया गयाI

98. विश्व संस्कृत पुरस्कार 2016 दिया गया?

A. प्रोफेसर जॉन कारडोना

B. राजकुमारी महा चक्री

C. प्रोफेसर शेल्डन पोलॉक

D. इनमें से कोई नहीं

Answer: राजकुमारी महा चक्री

Description: थाईलैंड की राजकुमारी महा चक्री सिरिनधर को 21 नवंबर 2016 को पहले विश्व संस्कृत पुरस्कार से सम्मानित किया गया. उन्हें वर्ष 2015 में संस्कृत भाषा को बढ़ावा देने के लिए किए गए अनुकरणीय योगदान हेतु इस सम्मान से सम्मानित किया गया हैI

99. सबसे अच्छा फीफा वर्ल्ड कप फुटबॉल खिलाड़ी 2016 का पुरस्कार किसे दिया गया?

A. लियोनेल मेसी

B. रोनाल्डो

C. एंटोनी ग्रीजमान

D. मैनुअल न्यूजर

Answer: रोनाल्डो

Description: क्रिस्टियानो रोनाल्डो डॉस सैंटोस अवीयरो, जिसे आमतौर पर क्रिस्टियानो रोनाल्डो के नाम से जाना जाता है, एक पुर्तगाली फुटबॉल खिलाड़ी हैI

100. चैंपियंस ऑफ द अर्थ पुरस्कार दिया जाता है?

A. संयुक्त राष्ट्र संघ के द्वारा

B. संयुक्त राज्य अमेरिका के द्वारा

C. यूरोपियन यूनियन के द्वारा

D. स्वीडन के द्वारा

Answer: संयुक्त राष्ट्र संघ के द्वारा

Description: पर्यावरण के सबसे बड़े सम्मान के रूप में दिए जाने वाले इस पुरस्कार को साल 2005 में लांच किया गया था। यह पुरस्कार पर्यावरण के क्षेत्र में असाधारण उपलब्धियों के लिए व्यक्ति और संगठनों को दिया जाता हैंI
 

101. पहला ब्रिक्स समारोह हुआ था?

A. दिल्ली में

B. मॉस्को में

C. बीजिंग में

D. पेकिंग में

Answer: दिल्ली में

Description: ब्रिक्स उभरती राष्ट्रीय अर्थव्यवस्थाओं वाले देशों का समूह है। इसके घटक राष्ट्र ब्राज़ील, रूस, भारत, चीन और दक्षिण अफ्रीका हैं। दक्षिण अफ्रीका के शामिल किए जाने से पहले इसे "ब्रिक" के नाम से जाना जाता था। रूस को छोडकर,ब्रिक्स के सभी सदस्य विकासशील या नव औद्योगीकृत देश हैं जिनकी अर्थव्यवस्था तेजी से बढ़ रही है।

102. भारत में आयोजित 47वें अंतरराष्ट्रीय फिल्म समारोह में किस फिल्म को गोल्डन पीकॉक पुरस्कार प्राप्त हुआ?

A. ब्रिज ऑफ स्पाइस

B. द डेनिश गर्ल

C. द रेवेनेंट

D. डाऊटर

Answer: डाऊटर

Description: Iranian film “Daughter” has won the coveted Golden Peacock award at the 47th International Film Festival of India (IFFI). It has been directed by Reza Mirkarimi.

103. रक्त हीनता मुक्त 'लालिमा अभियान' किस को किस राज्य में शुरू किया गया है?

A. गुजरात

B. मध्य प्रदेश

C. महाराष्ट्र

D. हिमाचल प्रदेश

Answer: मध्य प्रदेश

Description: बच्चों सहित किशोरियों, गर्भवती व धात्री माताओं में होने वाली खून की कमी (ऐनीमिया) को रोकने के लिए सरकार ने लालिमा अभियान शुरु किया है। जिसकी शुरुआत रायपुरा के आंगनबाड़ी केन्द्र से की गई।

104. जेल में रहने वाले कैदियों के बीच साक्षरता को बढ़ाने हेतु 'जेल ज्योति योजना' का आरंभ किस राज्य में हुआ?

A. केरल

B. पश्चिम बंगाल

C. उड़ीसा

D. दिल्ली

Answer: केरल

Description: केरल में जेलों में कैदियों के बीच कुल साक्षरता सुनिश्चित करने के लिए एक साक्षरता कार्यक्रम 'जेल ज्योति - निरक्षरों के बिना जेलों' का नाम दिया गया है। कार्यक्रम का लक्ष्य जेल के कैदियों में कुल साक्षरता सुनिश्चित करना है। शिक्षा मंत्री रवींद्रनाथ ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

105. भारतमाला है?

A. सीमावर्ती एवं समुद्रतटीय पोर्ट को सड़क एवं राज्य मार्ग से जोड़ने की परियोजना

B. नदियों को जोड़ने की परियोजना

C. छोटे एयरपोर्ट को पुनर्जीवित करने का प्रकल्प

D. विश्वविद्यालयों को जोड़ने का प्रकल्प

Answer: सीमावर्ती एवं समुद्रतटीय पोर्ट को सड़क एवं राज्य मार्ग से जोड़ने की परियोजना

Description: भारतमाला परियोजनाएक राष्ट्रीय राजमार्ग विकास परियोजना हैं। बंदरगाहों और सड़क, राष्ट्रीय गलियारों (नेशनल कॉरिडोर्स) को ज्यादा बेहतर बनाना और राष्ट्रीय गलियारों को विकसित करना भी इस परियोजना में शामिल है। इसके अलावा चार धाम केदारनाथ, बद्रीनाथ, यमुनोत्री और गंगोत्री के बीच संयोजकता बेहतर की जाएगी।

106. विश्वजीत प्रकल्प शुरू किया गया है?

A. मानव संसाधन विकास मंत्रालय द्वारा

B. रक्षा मंत्रालय के द्वारा

C. कृषि मंत्रालय के द्वारा

D. सड़क एवं यातायात मंत्रालय के द्वारा

Answer: मानव संसाधन विकास मंत्रालय द्वारा

107. भारत सरकार के द्वारा गठित जस्टिस आर वी ईश्वर कमिटी का संबंध है?

A. राजकोषीय घाटा से

B. बाजार से उधार लेना से

C. आयकर से

D. इनमें से कोई नहीं

Answer: आयकर से

Description: आयकर कानून 1961 के विभिन्न प्रावधानों के सरलीकरण के बारे में सुझाव देने के लिए 27 अक्टूबर 2015 को न्यायमूर्ति ईश्वर की अध्यक्षता में एक समिति का गठन किया गया था।

108. कैसिनी एक संयुक्त अंतरिक्ष अभियान है?

A. नासा एवं इसरो का

B. नासा एवं फ्रांस की अंतरिक्ष एजेंसी का

C. नासा एवं यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी का

D. इसरो एवं यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी का

Answer: नासा एवं यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी का

Description: कैसिनी-होयगेन्स एक अंतरिक्ष यान मिशन हैI हमारे सौर मंडल के दूसरे सबसे बड़े ग्रह शनि और उसके प्राकृतिक उपग्रहों का अध्ययन कर रहा हैI पृथ्वी से रोकेट के ज़रिये छोड़ा गया और इस मिशन में शनि के इर्द-गर्द कक्षा (ऑरबिट) में घूमने वाला एक कृत्रिम उपग्रह और शनि के सबसे बड़े चन्द्रमा टाइटन पर उतरना वाला एक यान शामिल है।

109. संकट मोचन ऑपरेशन की शुरुआत की गई

A. भारतीय वायु सेना के द्वारा

B. भारतीय थल सेना के द्वारा

C. नेपाली सेना के द्वारा

D. भारतीय जल सेना के द्वारा

Answer: भारतीय वायु सेना के द्वारा

Description: साउथ सूडान में फंसे अपने 600 नागरिकों को निकालने के लिए भारत सरकार ने दो C-17 विमान जुबा भेजा है। भारत सरकार ने इसे ऑपरेशन संकटमोचन का नाम दिया है और इस अभियान का नेतृत्व विदेश राज्यमंत्री जनरल वीके सिंह कर रहे हैं।

110. 52वें ज्ञानपीठ पुरस्कार 2016 के लिए किसे चुना गया?

A. शंख घोष

B. पद्मा सचदेव

C. क्षत्रपाल

D. बुलाकी शर्मा

Answer: शंख घोष

Description: बंगाल के मशहूर कवि शंख घोष को वर्ष 2016 के ज्ञानपीठ पुरस्कार के लिए चुना गया है। उनके नाम की घोषणा साहित्यिक संगठन ने की है। शंख घोष बांग्ला भाषा में इस पुरस्कार से सम्मानित होने वाले छठे रचनाकार होंगे।


111. टी एस आर सुब्रमण्यम कमेटी जिसने हाल में भारत सरकार को अपनी रिपोर्ट सौंपी वह संबंधित है?

A. राष्ट्रीय शिक्षा नीति से

B. राष्ट्रीय स्वास्थ्य नीति से

C. पुलिस सुधार से

D. इनमें से कोई नहीं

Answer: राष्ट्रीय शिक्षा नीति से

Description: नई शिक्षा नीति के विकास के लिए समिति (अध्यक्ष - श्री टी.एस आर. सुब्रमण्यन) ने 7 मई, 2016 को अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत की। यह समिति अक्टूबर, 2015 में मानव संसाधन विकास मंत्रालय (MHRD) के तहत गठित की गई थी।

112. रिचर्ड वर्मा है?

A. कैलिफोर्निया के गवर्नर

B. अमेरिकी सीनेट के सदस्य

C. प्रतिनिधि सभा के सदस्य

D. भारत में अमेरिका के राजदूत

Answer: भारत में अमेरिका के राजदूत

Description: रिचर्ड राहुल वर्मा भारत में अमेरिकी राजदूत हैं।

113. इनमें से किसे साहित्य क्षेत्र में 2016 का नोबेल पुरस्कार प्राप्त हुआ?

A. बॉब डिलेन

B. ऑलिबर हॉरट

C. बाई ओसुमी

D. बर्नार्ड फिरेगा

Answer: बॉब डिलेन

Description: इस वर्ष साहित्‍य का नोबेल पुरस्‍कार अमेरिकी फोक सिंगर बॉब डेलन को दिया गया है।

114. भारतीय संविधान का अनुच्छेद-280 किससे संबंधित है?

A. योजना आयोग से

B. अंतरराष्ट्रीय समिति से

C. वित्त आयोग से

D. भारत के सर्वोच्च न्यायालय से

Answer: वित्त आयोग से

Description: संविधान अनुच्छेद-280 में वित्त आयोग की व्यवस्था की गई हैं, प्रत्येक 5 वें वर्ष राष्ट्रपति द्वारा इसका गठन किया जायेगा।

115. भारतीय संविधान में वित्तिय इमरजेंसी वर्णित है?

A. अनुच्छेद 360

B. अनुच्छेद 354

C. अनुच्छेद 359

D. इनमें से कोई नहीं

Answer: अनुच्छेद 360

Description: देश में अब तक आर्थिक आपातकाल लागू नहीं हुआ है, लेकिन संविधान में इसे परिभाषित किया गया है, अनुच्छेद-360 के तहत आर्थिक आपात की घोषणा राष्ट्रपति उस वक्त कर सकते हैं, जब उन्हें लगे कि देश में ऐसा आर्थिक संकट बना हुआ है, जिसके कारण भारत के वित्तीय स्थायित्व को खतरा हैI

116. भारत के किस राज्य की समुद्र तटीय सीमा अधिकतम है?

A. गुजरात

B. महाराष्ट्र

C. केरल

D. तमिलनाडु

Answer: गुजरात

Description: The Arabian Sea gives the state of Gujarat its extensive coastline. The 1214.7 kilometers long coastline of Gujarat, which is approximately 23% of the country’s total mainland coastline, makes it the state with the longest mainland coastline.

117. दिल्ली के लेफ्टिनेंट गवर्नर ने शुंगलु कमेटी का गठन किया था निम्न परीक्षण के लिए

A. उन 400 फाइलों का जिस पर आए आप सरकार ने नियंत्रण लिया था

B. देहली में टैंकर घोटाला के विशेष संदर्भ में

C. दिल्ली में जलापूर्ति

D. दिल्ली में बिजली वितरण

Answer: उन 400 फाइलों का जिस पर आए आप सरकार ने नियंत्रण लिया थाI

Description: पूर्व नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक वीके शुंगलू की अध्यक्षता वाली समिति ने केजरीवाल सरकार के फैसलों से जुड़ी 404 फाइलों की जांचकर इनमें संवैधानिक प्रावधानों के अलावा प्रशासनिक प्रक्रिया संबंधी नियमों की अनदेखी किए जाने का खुलासा कियाI

118. किस राज्य में सबसे पहले पंचायती राज संस्थानों को शुरू किया गया था?

A. महाराष्ट्र

B. राजस्थान

C. गुजरात

D. कर्नाटक

Answer: राजस्थान

Description: देश के प्रथम राष्ट्रपति पंडित जवाहरलाल नेहरू द्वारा राजस्थान के नागौर से पंचायती राज की शुरुआत की थीI

119. संविधान के अनुसार भारत की कार्यपालिका शक्ति किसमें निहित है?

A. भारत का राष्ट्रपति

B. मंत्रिपरिषद

C. प्रधानमंत्री

D. केबिनेट

Answer: भारत का राष्ट्रपति

Description: राष्ट्रपति को भारत में प्रथम नागरिक माना जाता हैI यह देश का सर्वोच्च संवैधानिक पद हैI निर्वाचक मंडल भारत के राष्ट्रपति का चुनाव करता हैI राष्ट्रपति के हस्ताक्षर के बिना भारत में कोई भी कानून लागू नहीं हो सकता हैI

120. कौन सा अंग बसा को तोड़कर कैस्ट्रोल बनाता है?

A. लीवर

B. किडनी

C. पेनक्रियाज

D. इनमें से कोई नहीं

Answer: लीवर

Description हमारे शरीर की सबसे बड़ी ग्रंथि और सबसे महत्वपूर्ण अंगों में से एक है लीवर यानि यकृत। जो भोजन को पचाने में अहम भूमिका निभाता है।साथ ही शरीर के विकास के लिए ग्लूकोज, प्रोटीन और पित्त जैसे आवश्यक पदार्थों का निर्माण भी करता है।
 


 Click Here For Study Material : https://elitestudy.co.in/

Click Here To : Subscribe YouTube Channel



Comments

Popular Posts from Elite Study

HPSSC Junior Office Assistant (IT) Solved Question Paper 2022 - Part-2

HPSSC Junior Office Assistant (IT) Solved Question Paper 2022 - Part-1

हिमाचल प्रदेश कैबिनेट मीटिंग निर्णय 14 फरवरी 2024