14 जुलाई 2020 - हिमाचल करंट अफेयर्स


प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के अंतर्गत हिमाचल प्रदेश के मछुआरों को कितने लाख का इंश्योरेंस निशुल्क मिलेगा

पांच लाख 

(केंद्र सरकार की इस योजना का लाभ योजना का लाभ प्रदेश के गोबिंदसागर झील, कोलडैम, चमेरा, पौंग, रणजीत सागर डैम सहित अन्य जलाशयों में पंजीकृत मछुआरों को मिलेगा। इस योजना से करीब 12000 मछुआरे लाभान्वित होंगे हिमाचल प्रदेश पंचायती राज मंत्री वीरेंद्र कंवर है) 

 

हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा जलवायु परिवर्तन केंद्र के विभिन्न पहलुओं पर जलवायु परिवर्तन के प्रभाव को समझने के लिए  किसके माध्यम से  अध्ययन करवाया जा रहा है

एचपी काउंसिल फॉर साइंस टेक्नोलॉजी एंड एन्वायरनमेंट 

(राज्य जलवायु परिवर्तन केंद्र ने अंतरिक्ष अनुप्रयोग केंद्र, अहमदाबाद, भारत सरकार के सहयोग से हिमाचल हिमालय में हिम, हिमनदों से संबंधित अध्ययन करने में अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी के अनुप्रयोगों का सफलतापूर्वक उपयोग किया है) 

 

हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले में बिरोजा एवं तारपीन की फैक्ट्री कहां पर है

जबली

(यह पूरे भारत में आईएसआई चिन्हित एक्स ग्रेड बिरोजा उत्पादन करने वाली एकमात्र फैक्टरी है। 

बिलासपुर की बिरोजा एवं तारपीन फैक्ट्री में 2.40 लाख लीटर तारपीन तेल स्टोरेज की क्षमता है। 20 हजार क्विंटल पक्का बिरोजा स्टोर किया जा सकता है। प्रत्येक वर्ष फैक्ट्री से 50 हजार क्विंटल कच्चा बिरोजा आता है।

 

हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह का निवास होलीलॉज

किस जिला में स्थित है

शिमला

 

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री के शिमला स्थित निवास स्थान का नाम क्या है?

ओक ओवर

 

 हिमाचल प्रदेश सरकार गरीब व्यक्तियों को घर बनाने के लिए कितनी सहायता राशि उपलब्ध करवा रही है

-  1,50,000 रुपए

 

(हिमाचल प्रदेश, देश का एकमात्र ऐसा राज्य है, जहां प्रत्येक लाभार्थी को घर निर्माण के लिए एक लाख 50 हजार रुपये प्रदान किए जा रहे हैं।  गरीब लोगों की सुविधा के लिए विभिन्न योजनाओं के तहत 10 हजार नए घर बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। अपना घर बनाने के लिए मनरेगा के अंतर्गत 95 दिन काम करने की अनुमति प्रदान भी प्रदान की गई है।

 


Comments

Popular Posts from Elite Study

HPSSC Junior Office Assistant (IT) Solved Question Paper 2022 - Part-2

हिमाचल प्रदेश कैबिनेट मीटिंग निर्णय 14 फरवरी 2024

हिमाचल प्रदेश करंट अफेयर्स 16 जनवरी 2024