1 जुलाई 2020 - हिमाचल करंट अफेयर्स



हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा वर्ष 2020 में कितने पौधे  रोपित करने का लक्ष्य निर्धारित किया है? 
- 1.20 करोड़ पौधे
(प्रदेश के कुल भौगोलिक क्षेत्र का 15 प्रतिशत हिस्सा संरक्षित क्षेत्र के अधीन आता है। राज्य में पांच राष्ट्रीय पार्क, 25 वन्य जीव अभ्यरण्य और तीन प्राकृतिक संरक्षण क्षेत्र हैं) 

हिमाचल प्रदेश के किस पार्क को  विश्व धरोहर सूची में शामिल किया गया है?
- ग्रेट हिमालयन नेशनल  

इंडिया टुडे ग्रुप द्वारा देश के बेस्ट मेडिकल कालेजों के लिए किए गए सर्वे में डा. राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कालेज टांडा को कौनसा स्थान दर्शाया गया है? 
- 32वां (उत्तर भारत मेंं इस कॉलेज को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है) 

 डॉ. राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कॉलेज टांडा का इतिहास: - 28 अक्तूबर, 1952 टांडा में टीबी सेनेटोरियम केंद्र स्थापित किया गयाl जिसकी आधारशिला पंजाब के राज्यपाल चंदूलाल त्रिवेदी द्वारा रखी गई थीl टीबी सेनेटोरियम का उद्घाटन 21 मई, 1958 को भारत के पहले राष्ट्रपति डा. राजेंद्र प्रसाद ने किया था। 25 फरवरी, 1997 को टीबी सेनेटोरियम को मेडिकल कालेज में बदल दिया गया था। कालेज को 24 फरवरी, 2005 को एमसीआई द्वारा अंतिम मान्यता दी गई थी और जनवरी 2010 में स्थायी मान्यता प्राप्त हुई थी। 3 अक्तूबर, 2008 को तत्कालीन मुख्यमंत्री प्रो. प्रेम कुमार धूमल द्वारा जनता को समर्पित किया गया था। 

हिमाचल प्रदेश में किस राजनीतिक दल द्वारा "मेरा बूथ-मेरा मंडल अभियान" शुरू किया? 
- भारतीय जनता पार्टी

धौलासिद्ध हाइड्रो इलेक्ट्रिक प्रोजेक्ट  किस नदी पर बनाया जा रहा है? 
व्यास नदी जिला हमीरपुर

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जगत प्रकाश नड्डा द्वारा वर्ष वर्ष 2015-2016 में आदर्श सांसद ग्राम योजना के तहत  किस गांव को गोद लिया था? 
- जिला बिलासपुर के गांव दयोली को 

तीन से छह वर्ष की आयु वर्ग के बच्चों को विद्यालय पूर्व शिक्षा और शिशु देखभाल सुविधा प्रदान करने के उद्देश्य से महिला एवं बाल विकास विभाग और प्रारम्भिक शिक्षा विभाग में बेहतर समन्वय स्थापित करने के लिए किसकी अध्यक्षता में हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा एक उच्च स्तरीय कमेटी का गठन करेगी?
- मुख्य सचिव की अध्यक्षता
(वर्तमान में हिमाचल प्रदेश सरकार में मुख्य सचिव श्री अनिल खाची है) 

क्षय रोग उन्मूलन में हिमाचल प्रदेश की भूमिका - 
हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा दिसंबर 2021 तक प्रदेश से क्षय रोग मुक्त करने का लक्ष्य निर्धारित किया है। देश भर में क्षय रोग उन्मूलन कार्यक्रम को सफलतापूर्वक चलाने में हिमाचल देशभर को गुजरात और आंध्र प्रदेश के साथ  उत्कृष्ट राज्यों की श्रेणी में रखा गया है। क्षय रोग उन्मूलन कार्यक्रम में हमीरपुर जिला प्रदेश में नंबर वन और पूरे देश में दूसरे स्थान पर आंका गया है। इसके अलावा सिरमौर चौथे तथा ऊना जिला दसवें स्थान पर आंका गया है। केंद्र सरकार द्वारा देश को से मुक्त बनाने का लक्ष्य वर्ष 2025 तक का निर्धारित किया है।

मुख्यमंत्री एक बीघा योजना - मुख्यमंत्री श्री जयराम ठाकुर  द्वारा 21 मई, 2020 को हिमाचल में अभिनव और महत्वाकांक्षी योजना ''मुख्यमंत्री एक बीघा योजना'' का शुभारम्भ किया। 

इस योजना का संचालन महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के तहत किया जाएगा जिसमें हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग का प्रमुख योगदान रहेगा।
इस योजना के अंतर्गत किचन गार्डन तैयार किए जाएंगेl
इस योजना में 5,000 स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से लगभग 1.50 लाख महिलाओं को शामिल किया जाएगा।
महिलाओं के कौशल को बढ़ाने के लिए उन्हें प्रशिक्षण दिया जाएगा तथा पहाड़ी भूमि को समतल करने, पानी को चैनेलाइज करने, वर्मी कम्पोस्ट पिट स्थापित करने और पौधे और बीज खरीदने के लिए सरकार द्वारा अनुदान दिया जाएगा। 

Comments

Popular Posts from Elite Study

HPSSC Junior Office Assistant (IT) Solved Question Paper 2022 - Part-2

हिमाचल प्रदेश कैबिनेट मीटिंग निर्णय 14 फरवरी 2024

हिमाचल प्रदेश करंट अफेयर्स 16 जनवरी 2024