Posts

11/01/2021 - राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय करंट अफेयर्स

 हाल ही में अमेरिका के राष्ट्रपति जो. बिडेन ने अमेरिकी अटॉर्नी जनरल के लिए किसे नामित किया?  - मेरिक गारलैंड व्याख्या : वनिता गुप्ता को बिडेन द्वारा एसोसिएट अटॉर्नी जनरल के लिए नामित किया हैं। न्यू डेवलपमेंट बैंक (NDB) ने  भारत के किस राज्य में दो सड़क परियोजनाओं के लिए भारत सरकार के साथ 646 मिलियन अमरीकी डालर के ऋण समझौतों पर हस्ताक्षर किए हैं?  - आंध्र प्रदेश व्याख्या : न्यू डेवलपमेंट बैंक  की स्थापना 15 जुलाई 2014 को हुई थी। इसका मुख्यालय स्थान चीन के शंघाई में अवस्थित है। न्यू डेवलपमेंट बैंक के अध्यक्ष मार्कोस प्राडो ट्रायजो है। एशिया प्रशांत में गूगल क्लाउड के नए प्रमुख किसे नियुक्त किया गया है?  - करन बाजवा  व्याख्या : गूगल के CEO भारतीय मूल के सुंदर पिचाई है। गूगल का मुख्यालय कैलिफोर्निया, संयुक्त राज्य अमेरिका  में अवस्थित है। 'इंडियाज 71-इयर टेस्ट: द जर्नी टू ट्रायम्फ इन ऑस्ट्रेलिया' पुस्तक के लेखक कौन है?  - आर. कौशिक पुरुषों के टेस्ट मैच में मैच अधिकारी बनने वाली पहली महिला अंपायर बनी?  - क्लेयर पोलोस्क व्याख्या : ऑस्ट्रेलिया की क्लेयर पोलोस्क भारत और ऑस्ट्रेलिया के

11/01/2021 - हिमाचल करंट अफेयर्स

हिमाचल प्रदेश के  किस जिला के दो डाक्टरों ने कॉर्डिसेप्स नामक एक विशेष प्रकार के मशरूम को उगाने की तकनीक विकसित की है?  - बिलासपुर जिले के घुमारवीं शहर के कहलूर बायोसाइंसेज और रिसर्च सेंटर व्याख्या : इस मशरूम में एंटी कैंसर, एंटी इंफ्लेमेटरी, एंटी ऑक्सीडेंट, एंटी एजिंग, एंटी माइक्रोबियल, एंटी बैक्टीरियल, एंटी वायरल, एंटी डायबिटिक, एनर्जी और इम्युनिटी बूस्टिंग गुण होते हैं। "माघी का त्यौहार"  हिमाचल प्रदेश के किस जिले में मनाया जाता है?   - सिरमौर व्याख्या : माघी का त्यौहार पारंपरिक पर्व जिला सिरमौर के गिरीपार क्षेत्र के 3 विधानसभा क्षेत्रों शिलाई, रेणुका व पच्छाद की लगभग 125 पंचायतों में मनाया जाता है जिसका नाम त्यौहार है।  मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के विधानसभा क्षेत्र सिराज में  कितनी पंचायतें निर्विरोध चुनी गई?  - 6  व्याख्या :  मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की विधानसभा सिराज से तीन तथा बाली चौकी से तीन पंचायतों का निर्विरोध चयन हुआ है। प्रदेश में अब तक कुल मिलाकर 102 पंचायतें निर्विरोध चुनी गई हैं। इससे पहले वर्ष, 2010 में 106 और वर्ष 2015 में 114 पंचायतें निर्विरोध चुनी गई थीं। 

10/01/2021 - राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय करंट अफेयर्स

अमरीका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति जो.बाइडेन को कितने इलेक्ट्रोल कॉलेज वोट मिले हैं - 306  व्याख्या : राष्ट्रपति बनने के लिए 270 वोटों की जरूरत होती है। अमेरिका में चुनाव परिणामों के बाद 20 जनवरी को राष्ट्रपति पद ग्रहण करते हैं। भारत के किस राज्य द्वारा बाल देखभाल संस्थानों से बाहर निकलने वाले और 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले लड़के और लड़कियों के लिए 'लॉन्च पैड योजना' की शुरूआत की है।  - मध्य प्रदेश  व्याख्या : मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान तथा राज्यपाल आनंदीबेन पटेल हैं। हाल ही में किस देश द्वारा  वर्ष 2023 तक दुनिया का पहला लकड़ी से बना अंतरिक्ष उपग्रह लॉन्च करने की घोषणा की है?  - जापान  व्याख्या : जापान की सुमितोमो फॉरेस्ट्री कंपनी और क्योटो यूनिवर्सिटी ने अंतरिक्ष में कचरे की समस्या से निपटने के लिए लकड़ी से बना अंतरिक्ष उपग्रह लॉन्च करने की घोषणा की है।  भारत एवं इजराइल ने मध्यम रेंज की किस मिसाइल रक्षा प्रणाली का सफल परीक्षण किया है? - MRSAM रक्षा प्रणाली व्याख्या : MRSAM एक ऐसा एयर और मिसाइल डिफेंस सिस्टम है जो विभिन्न प्रकार के एरियल प्लेटफार्म्स को अभेद स

10/01/2021 - हिमाचल करंट अफेयर्स

7 जनवरी 2020 को हिमाचल प्रदेश के उच्च न्यायालय में न्यायाधीश की शपथ किसने ली?  - न्यायमूर्ति रवि मलिमठ व्याख्या : न्यायमूर्ति रवि मलिमठ को  हिमाचल हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस  एल. नारायणा स्वामी द्वारा शपथ दिलाई गई।  हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय की स्थापना :  25 जनवरी 1971 प्रथम मुख्य न्यायाधीश : मिर्जा हमीदुल्लाह बेग हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय की प्रथम महिला मुख्य न्यायाधीश लीला सेठ थी। हाल ही में हिमाचल प्रदेश के किन दो अभियांत्रिकी संस्थानों ने अपनी-अपनी लैबोरेटरीज व अन्य इन्फ्रास्ट्रक्चर्ज को प्रयोग करने के लिए एमओयू साइन किया?  - जवाहरलाल नेहरू राजकीय अभियांत्रिकी महाविद्यालय सुंदरनगर  तथा भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान मंडी व्याख्या: राजकीय अभियांत्रिकी महाविद्यालय सुंदरनगर की स्थापना वर्ष 2006 में हुई थी और इस संस्थान में चार अभियांत्रिकी शाखाएं चल रही है, जिसमें मैकेनिकल इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रॉनिक्स और संचार इंजीनियरिंग, सिविल इंजीनियरिंग व टेक्सटाइल इंजीनियरिंग की शाखाएं हैं। भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान मंडी  की स्थापना वर्ष 2009 में हुई थी। देश का पहला स्की पार्क हिमाचल प्रदेश में क

09/01/2021 - राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय करंट अफेयर्स

हाल ही में किस देश द्वारा योग्यता और जरूरतों पर आधारित कार्यक्रम के तहत उच्च शिक्षा में पाकिस्तानी महिलाओं के लिए छात्रवृत्ति की संख्या बढ़ाने के लिए 'मलाला यूसुफई स्कॉलरशिप एक्ट' पारित किया। - अमेरिकी कांग्रेस जम्मू-कश्मीर और लद्दाख कोर्ट के  मुख्य न्यायाधीश कौन नियुक्त हुए?  - पंकज मिथल  व्याख्या : जस्टिस पंकज मिथल को 04 जनवरी, 2021 को केंद्र शासित प्रदेशों जम्मू-कश्मीर और  लद्दाख के कॉमन हाईकोर्ट का नया मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया है। ऑल इंडिया चेस फेडरेशन के नए अध्यक्ष  किसे चुना गया?  - संजय कपूर  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 04 जनवरी, 2021 को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से नेशनल मेट्रोलॉजी कॉन्क्लेव  का शुभारंभ किया इस वर्ष का थीम क्या है?  - Metrology for the Inclusive Growth of the Nation.  किस राज्य में भारत का पहला फायर पार्क स्थापित हुआ है?  - ओडिशा  आंध्र प्रदेश उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश किसे नियुक्त किया गया?  - अरूप कुमार गोस्वामी  भितरकनिका राष्ट्रीय उद्यान किस राज्य में स्थित है?  - ओडिशा  भारत के किस राज्य में दुनिया के सबसे बड़े तैरते हुए सौर ऊर

09/01/2021 - हिमाचल करंट अफेयर्स

हिमाचल प्रदेश के जिला सिरमौर ने पंचायत चुनाव-2021 में  जिले की 259 पंचायतों में से कितनी  पंचायत में निर्विरोध चुनी गई?  - 33 व्याख्या : निर्विरोध चयन पर एक पंचायत को दस लाख रुपये का इनाम मिलेगा। जिले में 33 पंचायतों का गठन होने पर विकासात्मक कार्यों के लिए 3.30 करोड़ रुपये इनाम स्वरूप दिए जाएंगे।  जिले के शिलाई ब्लॉक में दस, पच्छाद में दो, संगड़ाह में पांच, राजगढ़ में पांच, पांवटा में दस, नाहन में एक पंचायत निर्विरोध चुनी गई।  "लीडरशिप इन फॉरेस्ट मेनेजमेंट" पुस्तक की लेखिका कौन है?  - डॉ. सविता  व्याख्या : यह पुस्तक वानिकी में नेतृत्व के आवश्यक पहलुओं पर केंद्रित है।  हिमाचल प्रदेश में एशिया का प्रथम पर्वतीय संस्थान  कहां पर स्थापित किया जाएगा?  - जिला शिमला और चूड़धार क्षेत्र  व्याख्या : हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा 100 करोड़ रुपये के निवेश के लिए एचपी ग्लोबल ने सिक्स सिगमा हेल्थकेयर के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए।  ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज मंत्री वीरेंद्र कंवर की गृह पंचायत निर्विरोध चुनी गई इस पंचायत का नाम क्या है?  - पलाहटा पंचायत व्याख्या : वीरेंद्र कंवर के

08/01/2021 - हिमाचल करंट अफेयर्स

हिमाचल प्रदेश में कुल 3615 ग्रामीण पंचायतों के प्रधानों में से कितने प्रधान पद महिलाओं के लिए आरक्षित किए गए हैं?  - 1828 व्याख्या : इन आरक्षित पदों में से 479 पद अनुसूचित जाति महिलाओं, 143 पद अनुसूचित जनजाति महिलाओं, 133 पद अनुसूचित पिछड़ा वर्ग महिलाओं और 1073 पद सामान्य महिलाओं के लिए हैं। हिमाचल प्रदेश के 50वें पूर्ण राज्यत्व दिवस के अवसर पर 25 जनवरी, 2021 को कहां पर राज्य स्तरीय समारोह का आयोजन होगा?  - रिज, शिमला परमाणु विज्ञान अनुसंधान बोर्ड द्वारा  प्रदेश में यूरेनियम का पता लगाने के लिए किस संस्थान को 87 लाख रुपए के तीन प्रोजेक्ट सौंपे है?  - भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान मंडी व्याख्यान : भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान के विशेषज्ञों ने ऊना, बिलासपुर, सोलन, सिरमौर, मंडी, कुल्लू, हमीरपुर, शिमला और किन्नौर जिलों को यूरेनियम की खोज के लिए चयनित किया है। भारत यूरेनियम के लिए कजाकिस्तान तथा आस्ट्रेलिया पर निर्भर रहता है।

08/01/2021 - राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय करंट अफेयर्स

केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल 'निशंक' और केंद्रीय महिला एवं बाल विकास तथा वस्त्र मंत्री स्मृति ईरानी ने संयुक्त रूप से "टॉयकाथॉन पोर्टल" लांच किया इसका उद्देश्य क्या है?  - भारतीय मूल्य प्रणाली पर आधारित अभिनव खिलौनों की अवधारणा विकसित करना है, जो बच्चों के बीच सकारात्मक व्यवहार तथा अच्छे मूल्यों को विकसित करेगा। व्याख्या : भारत में खिलौना बाजार आर्थिक आधार पर लगभग एक अरब अमेरिकी डॉलर का है, लेकिन दुर्भाग्य से 80 प्रतिशत खिलौने भारत में आयात किए जाते हैं।  प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने वेस्टर्न डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर (डब्ल्यूडीएफसी) के 306 किलोमीटर लंबेन्यू रेवाड़ी-न्यू मदार खंड  का शुभारंभ कब किया?  - 7 जनवरी 2021 व्याख्या: इस उपलक्ष्य पर प्रधानमंत्री न्यू अटेली से न्यू किशनगढ़ के लिए इलेक्ट्रिक ट्रैक्शन द्वारा चलने वाली 1.5 किलोमीटर लंबी दुनिया की पहली डबल स्टैक लॉन्ग हॉल कंटेनर ट्रेन को भी हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।  हाल ही में किस देश को तीन वर्षों की अवधि के लिए IUCN समर्थित एशिया संरक्षित क्षेत्रीय भागीदारी (Asia Protected Areas Partnership) का संयु

07/01/2021 - हिमाचल करंट अफेयर्स

हिमाचल प्रदेश पंचायती राज अधिनियम 1994 की  किस धाराके अंतर्गत प्रत्येक ग्राम सभा के लिए एक पंचायत होगी?  - धारा 8 (1)  राज्य सरकार वर्ष 2023 तक 10 करोड़ की लागत से कितने स्वच्छता कैफे स्थापित करने जा रही है?  - 100 हिमाचल प्रदेश कौशल विकास परियोजना किसके द्वारा वित्त पोषित की जा रही है!  - एशियन डेवलपमेंट बैंक  शिमला जल आपूर्ति एवं निकास प्रणाली परियोेजना  किसके द्वारा वित्त पोषित की जा रही है?  - विश्व बैंक  हिमाचल प्रदेश में कहां पर भारतीय उच्च अध्ययन संस्थान कहां पर अवस्थित है?  - शिमला  हिमाचल प्रदेश रेडक्रॉस अस्पताल कल्याण अनुभाग की अध्यक्षा कौन है?  - डॉक्टर साधना ठाकुर   महत्वपूर्ण तथ्य ब्रीमैटो एक ऐसी किस्म है, जिसमें एक ही पौधे से आलू और बैंगन की फसल तैयार की जा सकती है। हिमाचल प्रदेश कृषि विश्वविद्यालय पालमपुर द्वारा ब्रीमैटो विकसित की है।  ब्रीमैटो प्राकृतिक तौर पर नहीं उगता है, न ही इसका कोई बीज है, क्योंकि इस पौधे के दोनों भाग अनुवाशिंक तौर पर अलग रहते हैं और अपने पोषण व विकास के लिए एक-दूसरे पर निर्भर रहते हैं।

07/01/2021 - राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय करंट अफेयर्स

ट्राइफेड ने मध्य प्रदेश में ट्राइफ़ूड (जनजातीय खाद्य) पार्कों की स्थापना के लिए किसके साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए?  - अखिल भारतीय वनवासी कल्याण आश्रम व्याख्या : वनवासी कल्याण केंद्र वर्ष 1952 से मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और झारखंड में आदिवासियों के कल्याण के लिए काम कर रहा है। इस संबंध में, मध्य प्रदेश के 5 जिलों में ट्राइफ़ूड पार्क की स्थापना के लिए एक साथ काम करने के तहत 3 जनवरी 2021 को दोनों संगठनों के बीच एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) का आदान-प्रदान किया गया।  पूर्वोत्तर क्षेत्र का पहला खेलो इंडिया स्पोर्ट्स स्कूल कौन सा है?  - असम राइफल्स पब्लिक स्कूल, शिलांग व्याख्या : वर्तमान में, देश भर में नौ(9) स्पोर्ट्स स्कूलों को मंजूरी दी गई है, जिनमें से पांच(5) का प्रबंधन रक्षा एवं अर्ध-सैनिक बलों द्वारा किया जाता है।असम राइफल्स पब्लिक स्कूल पूर्वोत्तर क्षेत्र में खेलो इंडिया योजना के तहत घोषित होने वाला पहला स्पोर्ट्स स्कूल है। भाविना पटेल का संबंध किस खेल से है?  - पैरा टेबल टेनिस खिलाड़ी  29 दिसंबर 2020 को प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने ईस्‍टर्न डेडीकेटेड फ्रेट कॉरिडोर के 351 किलोमी

06/01/2021 - राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय करंट अफेयर्स

केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रक संगठन (सीडीएससीओ) ने कोरोना वायरस के लिए किन दो दवाइयों के आपातकाल इस्तेमाल की मंजूरी प्रदान की?  - भारत बायोटेक की ‘कोवैक्सीन’ और सीरम इंस्टीच्यूट ऑफ इंडिया की ‘कोविशील्ड’ व्याख्या :  1. ‘कोवैक्सिन’ नामक टीके का विकास भारत बायोटेक ने भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) और राष्ट्रीय विषाणु विज्ञान संस्थान (एनआईवी) के साथ मिलकर विकसित किया है। 2. सीरम इंस्टीच्यूट ऑफ इंडिया पुणे की वैक्सीन निर्माता कंपनी एसआईआई ने दवा कंपनी एस्ट्राजेनेका और ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी द्वारा प्रौद्योगिकी के हस्तांतरण के जरिए ‘कोविशील्ड’ तैयार किया है। 3. भारतीय औषधि महानियंत्रक (डीसीजीआई) डा. वेणुगोपाल जी सोमानी हैं। भारत के पहले स्वदेशी निमोनिया टीके 'Pneumosil' का शुभारंभ किसके द्वारा किया गया?  - स्वास्थ्य मंत्री डॉ हर्षवर्धन  हाल ही में भारतीय रेलवे ने दुनिया की पहली हास्पिटल ट्रेन बनाकर रिकार्ड अपने नाम किया है। इस हास्पिटल ट्रेन को क्या नाम दिया गया है?  - लाइफलाइन एक्सप्रेस  व्याख्या : इस हास्पिटल ट्रेन में अत्याधुनिक तकनीकी उपकरण और डाक्टर्स की टीम है, जिसम

06/01/2021 - हिमाचल करंट अफेयर्स

हिमाचल प्रदेश लोक सेवा गारंटी अधिनियम किस वर्ष अस्तित्व में आया था? - वर्ष 2011 व्याख्या : शहरी विकास विभाग की कई सेवाओं को सात से 15 दिन में अमल में लाया जाएगा। इन सेवाओं को लोक सेवा गारंटी अधिनियम में शामिल किया गया है।  हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर द्वारा "विधायक ई-मित्र सेवा" का शुभारंभ कब किया?  - 6 जनवरी 2021 व्याख्या: यह सुविधा सरकार द्वारा पहले से चलाई जा रही शिखर की ओर हिमाचल मोबाइल ऐप के माध्यम से प्रदान की जाएगी। इस ऐप में एमएलए कॉर्नर नाम से विधायकों को एक अतिरिक्त टैब में विधायक ई-मित्र सुविधा उपलब्ध करवाई जाएगी।  भारत सरकार से नेशनल प्रोग्राम फॉर डेयरी डिवेलपमेंट स्कीम के तहत 8.63 करोड़ रुपए की धनराशि से  कहां पर मिल्क प्रोसेसिंग प्लांट स्थापित किया जाएगा?  - भड़ोलीकलां, बिलासपुर व्याख्या : इस प्रोजेक्ट का संचालन कामधेनु हितकारी संस्था करेगी। बिलासपुर के नम्होल और सोलन के गंभरपुल के बाद संस्था का झंडूता के भड़ोलीकलां में प्रस्तावित यह तीसरा प्रोजेक्ट होगा।

05/01/2021 - हिमाचल करंट अफेयर्स

बैंक को उत्कृष्ट कार्यप्रणाली व आधुनिकतम तकनीकी समावेश सहित डिजिटल लेनदेन प्रक्रिया में सहकारी बैंकों के क्षेत्र में राष्ट्रीय स्तर पर ‘व्यवसाय संचालन व उत्कृष्ट प्रबंधन निष्पादन’ के लिए प्रथम पुरस्कार से किस बैंक को अलंकृत किया गया है। - हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी बैंक विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा की गृह पंचायत को निर्विरोध चुना गया है। इस पंचायत का नाम क्या है?  - विजयपुर  व्याख्या: प्रधान सतीश कुमार धीमान और उप प्रधान श्याम लाल वैंश चुने गए हैं। सहकारी प्रशिक्षण संस्थानों की श्रेणी में  को सर्वश्रेष्ठ गुणवतायुक्त प्रशिक्षण कार्य-निष्पादन के लिए देश के समस्त सहकारी प्रशिक्षण संस्थानों में प्रथम पुरस्कार से किस संस्थान को नवाजा गया है?  - हिमाचल के कृषि सहकारी कर्मचारी प्रशिक्षण संस्थान, सांगटी (शिमला)  सुशासन, लोकतंत्र और मानव आधिकारों के संरक्षण को समर्पितकामनवेल्थ पार्लियामेंट्स एसोसिएशन यानी राष्ट्रमंडल संसदीय संघ में  इंडिया फोर्थ जोन से   हिमाचल प्रदेश की  किस नेत्री का चयन हुआ है?  - चंबा के डलहौजी विधानसभा क्षेत्र की विधायक आशा

05/01/2021 - राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय करंट अफेयर्स

‘एक फॉरएवर रिश्ता अभियान किस बैंक द्वारा लांच किया गया?  - बैंक ऑफ बड़ौदा व्याख्या :  बैंक ऑफ बड़ौदा सार्वजनिक क्षेत्र का तीसरा सबसे बड़ा बैंक है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा आयोजित होने वाली यूजीसी नेट की परीक्षा आयोजित करने के मुद्दे पर विचार करने हेतु 7 सदस्य समिति का गठन किया है, इस समिति का अध्यक्ष किसे बनाया गया है? - केंद्रीय पंजाब विश्वविद्यालय के कुलपति आर. पी.तिवारी भारत में पहली किसान रेल का उद्घाटन नासिक के देओली से बिहार के दानापुर के बीच कब किया गया था? - अगस्त 2020 भारतीय स्टील प्राधिकरण (सेल) ने किसे पहली महिला अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया है? -  सोमा मण्डल देश के ग्रामीण इलाकों में मनरेगा के तहत रोजगार मे वर्ष 2019 में  औसत दिनों तक रोजगार देने के मामले में सभी राज्यों में शीर्ष पर कौन सा राज्य रहा है?  - मिजोरम व्याख्या : दूसरे स्थान पर पश्चिम बंगाल तीसरे स्थान पर मेघालया चौथे स्थान पर केरल राज्य रहा है। भारतीय सरकार ने प्रवासी भारतीयों से जुड़ने के लिए किस पोर्टल और ऐप को लॉन्च किया है? -  ग्लोबल प्रवासी रिश्ता पोर्टल एवं मोबाइल ऐप।  किस देश की अंतरिक्ष एजेंसी ने

04/01/2021 - राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय करंट अफेयर्स

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (AB-PMJAY) SEHAT योजना किस राज्य/केंद्र शासित प्रदेश के लिए शुरू की?  - जम्मू-कश्मीर  व्याख्या : SEHAT stands for - Social, Endeavour for Health and Telemedicine.  Centre for Economics and Business Research) द्वारा प्रकाशित एक रिपोर्ट के अनुसार, भारत  किस वर्ष तक ब्रिटेन को पीछे छोड़ते हुए विश्व की पाँचवीं बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा?  - वर्ष 2025 “Sutranivednachi sutra-ek anbav" पुस्तक की लेखिका कौन है?  - डॉ. रूपा चारी व्याख्या: इस पुस्तक का विमोचन केंद्रीय मंत्री श्रीपाद नाइक द्वारा किया गया। यह पुस्तक कोकणी भाषा में लिखी गई है। हिमशैल (Iceberg) A68a दक्षिण जॉर्जिया द्वीप के तट की तरफ खिसक रहा है। यह हिमखंड  किस वर्ष अंटार्कटिका से अलग हो गया था?  - वर्ष 2017 केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर और सीमा शुल्क बोर्ड ने ऐसे व्यवसाय जिनका मासिक टर्नओवर 50 लाख रुपए से अधिक है, के लिये कुल वस्तु एवं सेवा कर देयता के कम-से-कम 1% का भुगतान नकद में करना कब से अनिवार्य बना दिया है। - 1 जनवरी 2021  कि