हिमाचल प्रदेश करंट अफेयर्स 12 जनवरी 2024

12 जनवरी 2024

थाना पलौन पनविद्युत प्रोजेक्ट  किस जिला से संबंधित है? 
- मंडी 
व्याख्या : मंडी जिला के सदर विधानसभा क्षेत्र में प्रस्तावित 191 मेगावाट क्षमता के थाना पलौन पनविद्युत प्रोजेक्ट व्यास नदी पर निर्मित किया जाएगा। 

हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा 11 जनवरी 2024 को कितने करोड रुपए का लोन लेने की अधिक सूचना जारी की है? 
- 1000 करोड़
 व्याख्या : पहली अधिसूचना 10 वर्ष के लिए 500 करोड़ रुपये का ऋण लेने की जारी हुई है। दूसरी, 15 साल के लिए 500 करोड़ रुपये का कर्ज लेने की ही जारी हुई है।

भारत सरकार के आवास एवं शहरी मामलों के मंत्रालय ने स्वच्छ सर्वेक्षण 2023 के अनुसार 100 से कम शहरों वाली कैटेगरी में हिमाचल  प्रदेश को कौन सा स्थान प्राप्त हुआ है? 
- 18वां
व्याख्या : स्वच्छता मामले में इस बार हिमाचल की रैकिंग गिरी है। 100 से कम शहरों वाली कैटेगरी में हिमाचल इस बार 18वें स्थान पर रहा। जबकि 2022 में हिमाचल चौथे स्थान पर था। 2022 में हिमाचल के 2200 अंक थे, इस बार 1636.98 अंक रहे। स्टेट रैंक की बात करें तो शिमला-नगरोटा सबसे स्वच्छ शहर घोषित किए गए हैं। स्टेट में शिमला पिछले साल भी पहले स्थान पर था। नगरोटा ने रैकिंग में सुधार कर छठे से पहले स्थान पाया है। प्रदेश में नगर निगम मंडी चौथे, सोलन पहले से 12 वें स्थान पर पहुंचा है। पालमपुर 19 वें स्थान पर रहा। पहले यह शहर 10वें स्थान पर था। हिमाचल प्रदेश में 61 शहर हैं।  शहरों में स्वच्छता को लेकर ये पुरस्कार दिए गए हैं। 


केंद्रीय सरकार के स्वच्छता सर्वेक्षण में  हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला को कौन सा अवार्ड प्राप्त हुआ है?
 - स्टेट अवार्ड

Comments

Popular Posts from Elite Study

HPSSC Junior Office Assistant (IT) Solved Question Paper 2022 - Part-2

HPSSC Junior Office Assistant (IT) Solved Question Paper 2022 - Part-4

हिमाचल प्रदेश कैबिनेट मीटिंग निर्णय 14 फरवरी 2024