हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल के निर्णय 12 जनवरी 2023

हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल के निर्णय 12 जनवरी 2023 

• शैक्षिक मानकों को बढ़ावा देने के लिए प्रारम्भिक और उच्च शिक्षा विभाग में 'वार्षिक पीरियड आधार गेस्ट टीचर' को सैद्धांतिक स्वीकृति प्रदान की गई।

• लोक निर्माण, जल शक्ति, सैनिक कल्याण, और राजस्व प्रशिक्षण संस्थान में विभिन्न पदों की भर्ती को स्वीकृति प्रदान की गई। लोक निर्माण विभाग में कनिष्ठ अभियन्ता (सिविल) के 40 पद और कनिष्ठ तकनीशियन (वर्क इंस्पेक्टर) के 25 पद, जल शक्ति विभाग में वर्क इंस्पेक्टर के 20 पद, राजस्व प्रशिक्षण संस्थान जोगिन्द्रनगर, जिला मण्डी में विभिन्न श्रेणियों के 7 पद तथा सैनिक कल्याण विभाग में विभिन्न श्रेणियों के 5 पद भरने को स्वीकृति प्रदान की। 

• सूजानपुर के नागरिक अस्पताल की क्षमता को 100 बिस्तर तक बढ़ाने का निर्णय लिया गया।

• लड़कियों की विवाह योग्य आयु को 18 से 21 वर्ष तक बढ़ाने का निर्णय।

• हिमाचल प्रदेश सद्भावना विरासत मामले संकल्प योजना-2023 के तृतीय चरण को 1 जनवरी, 2024 से 31 मार्च, 2024 तक बढ़ाने का निर्णय।

• हिमाचल प्रदेश फिल्म नीति-2024को स्वीकृति प्रदान करते हुए फिल्म निर्माण को प्रोत्साहित करने का निर्णय।

• कांगड़ा के ढगवार में 1.50 लाख लीटर क्षमता के स्वचालित दुग्ध प्रसंस्करण संयंत्र की स्थापना के लिए समझौता।

• विधवा एवं एकल नारियों को गृह निर्माण के लिए 1.50 लाख रुपये की वित्तीय सहायता।

• आबकारी विंग और जीएसटी एवं सम्बद्ध कर विंग का पुनर्गठन करने का निर्णय।

• मातृत्व लाभ अधिनियम-1962 के तहत महिला कुक-सह हेल्पर को मातृत्व अवकाश प्रदान करने का निर्णय। महिला कुक-सह हेल्पर को 180 दिन का मातृत्व अवकाश प्रदान करने का निर्णय।

• कुल्लू जिला में नेचर पार्क मौहल से बिजली महादेव मंदिर तक रोपवे के विकास को स्वीकृति प्रदान की गई।

• प्राथमिक विद्यालयों में पहली कक्षा में दाखिला लेने के लिए आयु सीमा में छह माह की छूट देने का निर्णय।

Comments

Popular Posts from Elite Study

HPSSC Junior Office Assistant (IT) Solved Question Paper 2022 - Part-2

HPSSC Junior Office Assistant (IT) Solved Question Paper 2022 - Part-4

हिमाचल प्रदेश कैबिनेट मीटिंग निर्णय 14 फरवरी 2024