हिमाचल प्रदेश करंट अफेयर्स 11 जनवरी 2024

11 जनवरी 2024

 तेनजिंग नोर्गे राष्ट्रीय साहसिक पुरस्कार 2022 से किसी हिमाचली को सम्मानित किया गया है? 
- प्रवीण सिंह
व्याख्या : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु द्वारा यह पुरस्कार उन्हें नई दिल्ली में प्रदान किया गया। कांगड़ा जिला से संबंधित प्रवीण सिंह बीएसएफ में एएसआई के पद पर कार्यरत हैं। प्रवीण सिंह माउंट एवरेस्ट और माउंट कंचनजंगा को दो बार फतह करने के साथ-साथ 20 से अधिक हिमालयी चोटियांे पर सफलतापूर्वक पर्वतारोहण कर चुके हैं।

देश में विकसित हुई आलू की 90 फीसदी किस्में  किसके द्वारा विकसित की गई है? 
- सीपीआरआई
व्याख्या :  नई किस्म विकसित करने में 10 से 12 साल लग जाते हैं। भारत में आलू करीब 400 साल पहले आया बावजूद इसके आलू उत्पादन में आज भारत विश्व में दूसरे स्थान पर है। भारत में आलू की प्रोसेसिंग में हर साल 10 फीसदी की वृद्धि हो रही है। देश में आलू का उत्पादन 15 सालों में दोगुना हो गया है।

हिमाचल के मेडिकल काॅलेजों और अस्पतालों में  किस लैब के माध्यम से टेस्ट करवाए जाते हैं? 
- क्रसना लैब 

 हिमाचल प्रदेश के किस जिले में श्री रघुनाथ जी का मंदिर स्थित है? 
- कल्लू 
व्याख्या : अयोध्या का कुल्लू के साथ रिश्ता है। 1648 में अयोध्या से रघुनाथ जी की त्रेता युग कालीन मूर्ति कुल्लू लाई गई। 

बॉलीवुड अभिनेता एवं सांसद सनी देओल ने 'सफर' फिल्म की शूटिंग  कहां पर की? 
- मनाली

Comments

Popular Posts from Elite Study

HPSSC Junior Office Assistant (IT) Solved Question Paper 2022 - Part-2

HPSSC Junior Office Assistant (IT) Solved Question Paper 2022 - Part-4

हिमाचल प्रदेश कैबिनेट मीटिंग निर्णय 14 फरवरी 2024