हिमाचल प्रदेश करंट अफेयर 10 जनवरी 2024

10 जनवरी 2024
हिमाचल प्रदेश सरकार में मंत्री राजेश धर्माणी को कौन सा मंत्रालय दिया गया है? 
तकनीकी शिक्षा, वोकेशनल और इंडस्ट्रियल ट्रेनिंग 

हिमाचल प्रदेश सरकार में मंत्री यादवेंद्र गोमा को कौन सा मंत्रालय दिया गया है? 
- आयुर्वेद और खेल विभाग 
व्याख्या : इन दोनों कैबिनेट मंत्रियों की शपथ ग्रहण 12 दिसंबर 2023 को राजभवन में हुई थी। दोनों ही पोर्टफोलियो का इंतजार कर रहे थे। इस पोर्टफोलियो आवंटन में पहले के तीन कैबिनेट मंत्रियों हर्षवर्धन सिंह चौहान, रोहित ठाकुर और विक्रमादित्य सिंह से एक-एक विभाग गया है। हर्षवर्धन सिंह चौहान के पास पहले आयुर्वेद था। इसी तरह रोहित ठाकुर के पास तकनीकी शिक्षा और विक्रमादित्य सिंह के पास खेल विभाग का जिम्मा था।

हिमाचल प्रदेश में गुणात्मक शिक्षा का दायरा बढ़ाने के लिए केंद्र सरकार से  कितने करोड रुपए के बजट की मांग की है? 
- 2200 करोड़ रुपये
 व्याख्या : प्रदेश की ओर से वोकेशनल शिक्षा, आईसीटी लैब, वर्दी, किताबों, वेतन और शिक्षकों के प्रशिक्षण सहित स्मार्ट क्लासरूम बनाने और खेल गतिविधियों को बढ़ाने के लिए केंद्र सरकार से बजट मांगा जाएगा।

 9 जनवरी 2024 को राष्ट्रपति भवन में आयोजित कार्यक्रम में हिमाचल प्रदेश की किस महिला खिलाड़ी को अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया गया? 
- रितु नेगी 
व्याख्या : रितु नेगी का संबंध हिमाचल प्रदेश की सिरमौर जिला से है। रितु को यह सम्मान वर्ष 2023 में चीन के हांगझोऊ में हुई एशियन गेम्स में स्वर्ण पदक और वर्ष 2019 में काठमांडू में दक्षिणी एशियाई गेम्स में स्वर्ण पदक हासिल करने पर दिया गया।

हिमाचल प्रदेश सरकार ने विभागीय पदोन्नति समिति की सिफारिशों के बाद वर्ष 2010 बैच के किन तीन 3 आईपीएस अधिकारियों को डीआईजी पद पर पदोन्नति दी है? 
- मोहित चावला, सौम्या सांबशिवन और राहुल नाथ

लाइव वायरस और बैक्टीरिया का अनुसंधान करने के लिए कहां पर बायो सेफ्टी लेवल तीन (बीएसएल-थ्री) प्रयोगशाला स्थापित की जा रही है? 
- केंद्रीय अनुसंधान संस्थान (सीआरआई) कसौली

Comments

Popular Posts from Elite Study

HPSSC Junior Office Assistant (IT) Solved Question Paper 2022 - Part-2

HPSSC Junior Office Assistant (IT) Solved Question Paper 2022 - Part-4

हिमाचल प्रदेश कैबिनेट मीटिंग निर्णय 14 फरवरी 2024