हिमाचल प्रदेश करंट अफेयर - 1 जनवरी 2023

1 जनवरी 2023
हिमाचल प्रदेश करंट अफेयर
Q. हिमाचल प्रदेश के राशन डिपुओं में वर्ष 2023 में किस योजना के अंतर्गत मुफ्त राशन उपलब्ध करवाया जा रहा है? 
(A) सुखविंदर सिंह सुक्खू भोजन योजना
(B) जयराम भोजन योजना
(C) राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना
(D) हिम भोजन सुरक्षा योजना
व्याख्या : हिमाचल प्रदेश के करीब 5100 राशन डिपुओं में पहली जनवरी से एनएफएसए उपभोक्ताओं को मुफ्त में आटा व चावल दिया जा रहा है।  हिमाचल प्रदेश में करीब साढ़े सात लाख एनएफएसए राशन कार्ड धारक हैं। केंद्र सरकार इस योजना से प्रदेश के करीब 30 लाख 40 हजार 402 उपभोक्ताओं को लाभ मिलेगा। 

Q. कालका-शिमला नेशनल हाइवे पर सबसे लंबी सुरंग कहां पर निर्मित की जा रही है? 
(A) कैंथघाट
(B) संजौली
(C) ढली
(D) लक्कड़ बाजार
व्याख्या : एनएच में पांच सुरंगों का निर्माण होना है। इनमें सबसे लंबी सुरंग संजौली से गुजरेगी। संजौली बाजार के नीचे से एनएच टनल के माध्यम से जाएगा। 

Q. यात्रियों को बेहतर सुविधाएं प्रदान करने के लिए गगल एयरपोर्ट देश के 56 हवाई अड्डों में  कौन सा पायदान प्राप्त हुआ है? 
(A) सातवां 
(B) आठवां 
(C) नवां
(D) दसवां
व्याख्या : इस सर्वेक्षण में यात्रियों को हवाई अड्डों पर बेहतर सुविधाएं देने के लिए वर्ष 2022 में गगल हवाई अड्डे का सातवां स्थान प्राप्त हुआ है । देश में उदयपुर हवाई अड्डे को प्रथम व भोपाल हवाई अड्डे को द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ है।

Q. त्रियूंड पर्यटन स्थल हिमाचल प्रदेश के किस जिला से संबंधित है? 
(A) शिमला 
(B) चंबा 
(C) मंडी 
(D) कांगड़ा 
व्याख्या : त्रियूंड पर्यटन स्थल हिमाचल प्रदेश की दूसरी राजधानी धर्मशाला के समीप स्थित है। यह समुंद्र तल से 2828 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है, जिससे कांगड़ा घाटी के सुंदर दृश्य यहां पर देखने को मिलते हैं। त्रियुंड धर्मशाला से करीब 19 से 20 किलोमीटर की दूरी पर है। वर्ष 1994 में रशियन मूल का व्यक्ति तिशिन दमित्री धर्मशाला की त्रियूंड की वादियों में घूमने आया था। 

Q. कर्नल कुलदीप सिंह बांष्टु मुख्यमंत्री श्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के ओएसडी नियुक्त किए गए हैं, इनका संबंध किस जिला से है? 
(A) कुल्लू 
(B) मंडी 
(C) किन्नौर 
(D) शिमला 
व्याख्या :  कांग्रेस पार्टी के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शिमला जिला के रोहडू निवासी कर्नल कुलदीप सिंह बांष्टु को विशेष कार्य अधिकारी यानी ओएसडी नियुक्त किया है। यह नियुक्ति हिमाचल भवन दिल्ली के लिए की गई है। कुलदीप सिंह बांष्टु भारतीय सेना में 1987 से 2012 तक अपनी सेवाएं दे चुके हैं। 

Q. कुफरी व नारकंडा पर्यटक स्थल किस जिला से संबंधित है? 
(A) शिमला 
(B) मंडी 
(C) कुल्लू 
(D) चंबा 
व्याख्या : कुफरी व नारकंडा पर्यटक स्थल हर वर्ष हजारों पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र बनते हैं। 

Comments

Popular Posts from Elite Study

HPSSC Junior Office Assistant (IT) Solved Question Paper 2022 - Part-2

HPSSC Junior Office Assistant (IT) Solved Question Paper 2022 - Part-4

HPSSC Junior Office Assistant (IT) Solved Question Paper 2022 - Part-1