राष्ट्रीय तथा अंतरराष्ट्रीय करंट अफेयर्स - 1 जनवरी 2023

1 जनवरी 2023


राष्ट्रीय तथा अंतरराष्ट्रीय करंट अफेयर्स

 

Q. कोलकाता के हावड़ा रेलवे स्टेशन से पूर्वी भारत की पहली एवं देश की सातवीं ‘वंदे भारत’ एक्सप्रेस का शुभारंभ किसके द्वारा किया गया?

(A)   गृह मंत्री अमित शाह

(B)  प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी

(C)   खेल मंत्री अनुराग ठाकुर

(D)  उपरोक्त सभी के द्वारा

व्याख्या : ‘वंदे भारत’ एक्सप्रेस हावड़ा न्यू जलपाईगुड़ी के बीच करीब 561 किलोमीटर की दूरी सात घंटे 50 मिनट में तय करेगी।

 Q. राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम (NFSA), 2013 कब केंद्र सरकार द्वारा अधिसूचित किया था?

(A)  10 सितंबर, 2013

(B)   10 सितंबर, 2014

(C)   10 सितंबर, 2015

(D)  10 सितंबर, 2016

व्याख्या : केंद्रीय उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्रालय ने 1 जनवरी, 2023 से एक वर्ष के लिये राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम, 2013 के तहत सभी पात्र परिवारों को निशुल्क खाद्यान्न (चावल, गेहूँ तथा मोटे अनाज) प्रदान करने के लिये एक अधिसूचना जारी की।

 Q. किस राज्य ने भारत की पहली नीलगिरि तहर परियोजना किस राज्य द्वारा शुरू की गई है?

(A)   मध्य प्रदेश

(B)   राजस्थान

(C)   तमिलनाडु

(D)  झारखंड

व्याख्या : भारत की अपनी तरह की पहली पहल में, तमिलनाडु सरकार   द्वारा 28 दिसंबर 2022 को 'नीलगिरि तहर परियोजना' की शुरुआत की गई। इसका उद्देश्य इस राजकीय पशु के मूल आवास को बहाल करना और इसकी आबादी को स्थिर करना है।

 Q. ब्रह्मोस मिसाइलों को भारत के DRDO और किस देश के मशीनोस्ट्रोयेनिया (Mashinostroyenia) द्वारा स्थापित एक संयुक्त उद्यम कंपनी ब्रह्मोस एयरोस्पेस द्वारा डिजाइन, विकसित और निर्मित किया गया है?

(A)   अमेरिका

(B)   जापान

(C)  रूस

(D)  फ्रांस

व्याख्या : ब्राह्मोस एक संयुक्त उद्यम कार्यक्रम के तहत भारत और रूस द्वारा विकसित दुनिया की सबसे तेज और सबसे घातक क्रूज मिसाइल है। यह भारतीय रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (DRDO) और रूसी संघ के NPO मशीनोस्ट्रोयेनिया के बीच एक संयुक्त उद्यम है। DRDO (Defence Research and Development Organisation) की स्थापना वर्ष 1958 में रक्षा विज्ञान संगठन के साथ भारतीय सेना के तकनीकी विकास प्रतिष्ठान तथा तकनीकी विकास और उत्पादन निदेशालय  के संयोजन के बाद की गई थी।

 Q. खाद्य नियामक FSSAI (Food Safety and Standards Authority) के सीईओ के रूप में कार्यभार किसने ग्रहण किया?

(A)   अंजना ओम कश्यप

(B)  जी. कमला वर्धन राव

(C)   सरगम कुमार गौतम

(D)  किरण कुमार तिवारी

व्याख्या : जी कमला वर्धन राव केरल कैडर से 1990 बैच की आईएएस अधिकारी हैं। 30 दिसंबर 2022 को जी.कमला वर्धन राव ने खाद्य नियामक एफएसएसएआई के सीईओ का पदभार ग्रहण किया।

 Q. कोनेरू हम्पी का संबंध किस खेल से है

(A)   हॉकी

(B)   क्रिकेट

(C)   फुटबॉल

(D)  शतरंज

व्याख्या : पूर्व भारतीय विश्व रैपिड शतरंज चैंपियन कोनेरू हम्पी ने 30 दिसंबर 2022 को अल्माटी, कजाकिस्तान में संपन्न एफआईडीई वर्ल्ड ब्लिट्ज शतरंज चैंपियनशिप के महिला वर्ग में रजत पदक जीता।

 Q. हाल ही में हीरा बा का निधन हो गया, भारत के किस प्रधानमंत्री की माँ थी?

(A)   श्री मनमोहन सिंह

(B)   श्री अटल बिहारी वाजपेई

(C)  श्री नरेंद्र मोदी

(D)  श्री नरसिम्हा राव

व्याख्या :  30 दिसंबर 2022 को भारत के तत्कालीन प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की मां हीरा बा का निधन अमदाबाद के अस्पताल में हुआ। हीराबेन की उम्र 100 साल थी।

 Q. वैश्विक परिवार दिवस कब मनाया जाता है

(A)  1 जनवरी

(B)   2 जनवरी

(C)   3 जनवरी

(D)  4 जनवरी


 


Comments

Popular Posts from Elite Study

HPSSC Junior Office Assistant (IT) Solved Question Paper 2022 - Part-2

HPSSC Junior Office Assistant (IT) Solved Question Paper 2022 - Part-1

हिमाचल प्रदेश कैबिनेट मीटिंग निर्णय 14 फरवरी 2024