Himachal Pradesh Current Affairs - 29 October 2022

Himachal Pradesh Today's Current Affairs

हिमाचल प्रदेश विधानसभा के लिए पहली महिला विधायक कौन चुनी गई थी? 
- श्रीमती विद्या स्टोक्स 
व्याख्या : विधानसभा चुनावों में 1972 में राज्य को पहली महिला विधायक के रूप में विद्या स्टोक्स ने जीत दर्ज कर इतिहास रचा था। अब तक सबसे ज्यादा बार विधायक बनने का रिकॉर्ड दो महिला कांग्रेसी नेत्रियों के नाम है। इसमें कांग्रेस के टिकट पर ही आशा कुमारी डलहौजी विधानसभा सीट से अब तक छह बार विधायक चुनी जा चुकी हैं। वह 1985, 1993, 1998, 2003, 2012 और 2017 में विधायक चुनी गईं। इसके अलावा कांग्रेस की दिग्गज नेता विद्या स्टोक्स आठ बार विधायक चुनी जा चुकी है।

1967 से 2017 तक महिला  विधायकों की सूची
वर्ष  प्रत्याशी जीतीं
1967 2 00
1972 7 4
1977 9 1
1982 9 3
1985 10 3
1990 18 4
1993 15 3
1998 25 6
2003 31 4
2007 22 3
2012 34 3
2017 19 4

15 अक्टूबर 2022 तक हिमाचल प्रदेश में कितने नए वोटर्स पंजीकृत हुए हैं? 
- 1,93,000

हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनावों  के लिए कितने मतदान केंद्र स्थापित किए गए हैं?
- 7881 
व्याख्या :  इनमें से 7235 ग्रामीण क्षेत्रों में और 646 शहरी क्षेत्रों में हैं।
सबसे अधिक 1625 मतदान केंद्र कांगड़ा जिला में और सबसे कम 92 लाहौल-स्पीति जिला में हैं। राज्य में तीन सहायक मतदान केन्द्र बनाए गए हैं जिनमें धर्मशाला का सिद्धबाड़ी, बैजनाथ का बड़ाभंगाल तथा कसौली का ढिल्लों शामिल हैं। कांगड़ा जिला के धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र के अन्तर्गत सिद्धबाड़ी मतदान केन्द्र में सर्वाधिक 1511 मतदाता हैं जबकि किन्नौर में सबसे कम 16 मतदाता हैं।

Important Facts : 
प्रदेश के सबसे अधिक 15 विधानसभा क्षेत्रों वाले कांगड़ा जिला में धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र के अन्तर्गत सबसे अधिक 1511 मतदाता सिद्धबाड़ी में हैं, सबसे कम मतदाता वाला केन्द्र नूरपूर का कलांगण है, जहां मात्र 75 मतदाता हैं।

विधानसभा क्षेत्रों की संख्या की दृष्टि से हिमाचल प्रदेश का दूसरा बड़ा जिला मण्डी है जिसमें 10 विधानसभा क्षेत्र आते हैं। जिला के सुन्दरनगर विधानसभा क्षेत्र के चैगान में सबसे अधिक 1403, जबकि सबसे कम जारठू मतदान केन्द्र पर मात्र 95 मतदाता हैं। 

Comments

Popular Posts from Elite Study

HPSSC Junior Office Assistant (IT) Solved Question Paper 2022 - Part-2

हिमाचल प्रदेश करंट अफेयर्स 16 जनवरी 2024

हिमाचल प्रदेश कैबिनेट मीटिंग निर्णय 14 फरवरी 2024