Himachal Pradesh Current Affairs - 24 October 2022

Himachal Pradesh Today's Current Affairs

हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला में निवास करने वाले तिब्बती समुदाय के लोगों को किस वर्ष लोकसभा चुनावों में पहली बार भारतीय लोकतंत्र में मतदान किया था? 
- 2014
व्याख्या : इसके बाद वर्ष 2017 में पहली बार प्रदेश के विधानसभा चुनावों में वोट डाला था।

वर्ष 2022 के चुनावों में कांगड़ा कांगड़ा जिला में कितने तिब्बती मतदाता रजिस्टर्ड हुए हैं? 
- 2,193  
व्याख्या : जिला कांगड़ा में मुख्य रूप से तीन विधानसभा क्षेत्रों धर्मशाला, पालमपुर और बैजनाथ में तिब्बती मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में शामिल हैं। सबसे ज्यादा तिब्बती मतदाताओं की संख्या विधानसभा क्षेत्र पालमपुर में 1,143 है। धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र में 720 और बैजनाथ में 330 तिब्बती मतदाताओं का नाम मतदाता सूची में शामिल है। प्रदेश में तिब्बती मूल के करीब तीस हजार लोग रहते हैं।

हिमाचल प्रदेश में सर्विस वोटर्स (सेवा अर्हता मतदाता) में महिलाओं की भागीदारी कितने प्रतिशत है? 
- 2.27 %
व्याख्या :  हिमाचल प्रदेश में दर्ज 67,532 सेवा अर्हता मतदाताओं में से 1,539 महिलाएं ही पंजीकृत हैं।

किस जिले में कितने सर्विस वोटर
जिला   पुरुष        महिला
कांगड़ा    2,1240     506
मंडी       1,1632       232
हमीरपुर   8,238         209
ऊना        6,568          167
बिलासपुर    3,943          91
चंबा           3,356          59
सिरमौर       3,189          68
सोलन         2,867          58
शिमला        2,493          98
कुल्लू          1,048          26
किन्नौर          736            21
लाहौल-स्पीति  683          04

हिमाचल प्रदेश में कितने बेरोजगार पंजीकृत है? 
-  8.50 लाख
व्याख्या : सरकारी आंकड़ों के अनुसार पिछले पांच साल में कुल 32,000 हजार से अधिक बेरोजगार रोजगार कार्यालयों में अपना नाम पंजीकृत करा चुके हैं। इनमें  11, 000 से अधिक शिक्षित युवतियां और 13,500 युवक शामिल हैं। 

Comments

Popular Posts from Elite Study

HPSSC Junior Office Assistant (IT) Solved Question Paper 2022 - Part-2

हिमाचल प्रदेश कैबिनेट मीटिंग निर्णय 14 फरवरी 2024

हिमाचल प्रदेश करंट अफेयर्स 16 जनवरी 2024