Himachal Pradesh Current Affairs - 16 October 2022

Himachal Pradesh Today's Current Affairs

भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान  कहां पर स्थित है?
- सलोह (ऊना) 

हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनावों में चार संहिता के उल्लंघन हेतु त्वरित कार्रवाई के लिए कौन सा ऐप लॉन्च किया है? 
- सी विजिल ऐप
व्याख्या : इस ऐप पर आई शिकायत के ऊपर 100 मिनट के अंदर कार्रवाई की जाएगी। आचार संहिता के उलंघ्घन की शिकायतों के लिए चुनाव आयोग की ओर से मोबाइल ऐप तैयार किया हैं।

देश के प्रथम मतदाता श्याम सरण नेगी हिमाचल प्रदेश में कहां के निवासी है? 
- किन्नौर जिले के कल्पा
व्याख्या : नेगी का जन्म 1 जुलाई 1917 को किन्नौर के कल्पा में हुआ था। नेगी स्वतंत्र भारत के पहले मतदाता हैं। भारत के स्वतंत्र होने के बाद पहले आम चुनाव फरवरी 1952 में होने थे लेकिन किन्नौर में बर्फबारी को देखते हुए पांच माह पहले ही सितंबर 1951 में चुनाव करवा दिए गए थे। चुनाव के समय नेगी किन्नौर के मूरंग स्कूल में अध्यापक थे और चुनाव में उनकी ड्यूटी लगी थी। उस दौरान उन्होंने पहली बार मतदान किया था। नेगी ने 1951 के बाद हुए हर आम चुनावों में अपने मत का प्रयोग किया है। सरकार ने उन्हें देश के पहले वोटर का दर्जा दिया है। नेगी को 2014 के आम चुनाव के दौरान ब्रांड एंबेसडर भी बनाया था। 

अमर उजाला और गोयल मोटर्स की ओर से करवाई गई मिस हिमाचल प्रिंसेस-2022 की विजेता कौन बनी है? 
- बिलासपुर की कनिष्का 

ऐतिहासिक गेयटी थियेटर हिमाचल प्रदेश के किस जिले में स्थित है? 
-  शिमला

भारतीय खेल प्राधिकरण और NTPC द्वारा संयुक्त रूप से निर्मित ‘वाटर स्पोर्ट्स सेंटर’ का उद्धघाटन कहाँ किया श?
- हिमांचल प्रदेश

देश की चौथी ‘वंदे भारत’ एक्सप्रेस ट्रेन कौन से रूट पर चलेगी?
- ऊना से दिल्ली

Comments

Popular Posts from Elite Study

HPSSC Junior Office Assistant (IT) Solved Question Paper 2022 - Part-2

हिमाचल प्रदेश कैबिनेट मीटिंग निर्णय 14 फरवरी 2024

हिमाचल प्रदेश करंट अफेयर्स 16 जनवरी 2024