Himachal Pradesh Current Affairs - 09 October 2022

Himachal Pradesh Today's Current Affairs

8 अक्टूबर 2022 को बल्क ड्रग पार्क  के लिए केंद्र सरकार द्वारा कितने करोड रुपए की डीपीआर मंजूर की है? 
- 1923 करोड़

हिमाचल प्रदेश का पहला विज्ञान संग्रहालय कहां पर स्थापित किया गया है? 
- चंबा के राजकीय बाल वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला में

बिना ऑक्सीजन के माउंट मनासलू के शिखर तक पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला और बिना ऑक्सीजन के माउंट मनासलु पहुंचने वाली सबसे कम उम्र की महिला  कौन बनी है?
- बलजीत कौर
व्याख्या : बलजीत कौर  पर्वतारोहण के क्षेत्र में एक ख्याति प्राप्त महिला है। 12 मई 2021 को 7161 मीटर ऊंची पुमोरी चोटी पर चढऩे वाली पहली भारतीय महिला पर्वतारोही बनी थी। 1 अक्टूबर 2021 को 8167 मीटर ऊंची माउंट धौलागिरी पर चढऩे वाली पहली भारतीय महिला पर्वतारोही बनी थी। 14 दिनों में आठ हज़ार मीटर की दो चोटियों की चढ़ाई चढऩे वाली पहली भारतीय बनी थी। 28 अप्रैल 2022 को माउंट अन्नपूर्णा और 12 मई 2022 को माउंट कंचनजंगा, सात दिनों के अंदर सात चोटियों का रिकॉर्ड बनाकर अपना खुद का रिकॉर्ड तोड़ा था। 

प्रधानमंत्री पोषण योजना के तहत सरकारी स्कूलों में बच्चों को दिए जाने वाले दोपहर के भोजन के तहत बाल वाटिका यानी प्री प्राइमरी व प्राइमरी कक्षाओं में प्रति छात्र  प्रतिदिन कितने रुपए दिए जाएंगे? 
- 5.45 रुपए प्रति दिन  
व्याख्या:  केंद्र का शेयर 4.91 रुपए व राज्य का शेयर 0.54 पैसे होगा। इसी तरह अप्पर प्राइमरी में 8.17 रुपए प्रति दिन मिलेंगे। इसके तहत केंद्र का शेयर 7.35 रुपए व राज्य का शेयर 0.82 पैसे प्रति दिन होगा।

Comments

Popular Posts from Elite Study

HPSSC Junior Office Assistant (IT) Solved Question Paper 2022 - Part-2

HPSSC Junior Office Assistant (IT) Solved Question Paper 2022 - Part-1

हिमाचल प्रदेश कैबिनेट मीटिंग निर्णय 14 फरवरी 2024