Himachal Pradesh Current Affairs - 02 October 2022

Himachal Pradesh Today's Current Affairs

हिमाचल प्रदेश में क्राइम को कंट्रोल करने के लिए कौन सा ऐप लॉन्च किया गया है? 
- सत्यनिष्ठा एप 
व्याख्या : राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती  2 अक्टूबर 2022 को  अपराध नियंत्रण व विवेचन हेतु तैयार किए गए सत्यनिष्ठा ऐप का शुभारंभ धर्मशाला में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने किया।

भारतीय स्वच्छता लीग 2022  की रिपोर्ट के मुताबिक नगर निगम धर्मशाला को देशभर के निगमों में कौन सा स्थान प्राप्त हुआ है? 
- 18वां
व्याख्या : नगर निगम धर्मशाला को भारतीय स्वच्छता लीग 2022 के एक संस्करण में अपने प्रदर्शन के लिए विशेष उल्लेख श्रेणी के तहत भारत सरकार में केंद्रीय शहरी विकास राज्य मंत्री कौशल किशोर ने सम्मानित किया। नगर निगम धर्मशाला देश भर के निगमों व शहरों में 18वें स्थान पर रहा, जबकि हिमाचल में पहले स्थान पर है।

जल जीवन मिशन में देशभर मेंं हिमाचल देश को कौन सा स्थान प्राप्त हुआ है? 
- प्रथम 
व्याख्या : पेयजल गुणवत्ता में हिमाचल देशभर में अव्वल रहा है। गांधी जयंती के मौके पर हिमाचल सरकार को पुरस्कृत किया गया। दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने यह पुरस्कार प्रदान किया। इस वर्ष भी नल कार्यशीलता के वृहद सर्वेक्षण के दौरान हिमाचल प्रदेश को पुन: पेयजल सेवा वितरण गुणवत्ता में देश भर में प्रथम आंका गया है। हिमाचल के चार जिलों के 21 खंडों की 2551 पंचायतों के 15 हजार 300 गांवों के सभी घरों में नल लगाए जा चुके हैं। प्रदेश में लगभग 96 प्रतिशत घरों को कार्यशील नल प्रदान किए जा चुके हैं। 

पेयजल गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए हिमाचल प्रदेश की कितनी प्रयोगशालाओं को एनएबीएल से मान्यता है?
- 63

केंद्रीय सूचना प्रसारण एवं युवा सेवाएं और खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने वीडियो संदेश  के माध्यम से बिलासपुर जिला की किस जेल में  वाटर स्पोट्र्स एक्टिविटी की शुरुआत की है? 
- गोबिंदसागर झील 

Comments

Popular Posts from Elite Study

HPSSC Junior Office Assistant (IT) Solved Question Paper 2022 - Part-2

हिमाचल प्रदेश कैबिनेट मीटिंग निर्णय 14 फरवरी 2024

हिमाचल प्रदेश करंट अफेयर्स 16 जनवरी 2024