Himachal Pradesh Current Affairs - 28 July 2022

Himachal Pradesh Today's Current Affairs

उत्तर भारत की प्रसिद्ध मणिमहेश यात्रा हेलिटैक्सी सीमा का रूट क्या रहता है?
- भरमौर से गौरीकुंड

मणिमहेश यात्रा हिमाचल प्रदेश के किस जिला से संबंधित है?
-  चंबा

कारगिल युद्ध के दौरान 527 शहीद भारतीय सैनिकों में से हिमाचल प्रदेश  के कितने सैनिक शहीद हुए थे? 
- 52

हिमाचल प्रदेश के पालमपुर के जांबाज कैप्टन विक्रम बतरा व बिलासपुर के हवलदार संजय कुमार को करगिल युद्ध के दौरान उनकी वीरता के लिए किस चक्र से सम्मानित किया गया? 
- परमवीर चक्र 
व्याख्या : वर्तमान में प्रदेश में लगभग 1.25 लाख पूर्व सैनिक, 923 वीर नारियां और 37,659 पूर्व सैनिकों की विधवाएं हैं। उन्होंने कहा कि केवल हमीरपुर जिले में ही 19,550 पूर्व सैनिक, 161 वीर नारियां हैं और प्रदेश में चार परमवीर चक्र, दो अशोक चक्र 11 महावीर चक्र और 23 कीर्ति चक्र विजेता हैं। इसके अतिरिक्त प्रदेश के 1107 सैनिकों को विभिन्न पदकों से सम्मानित किया गया है।

हिमाचल प्रदेश प्रदेश कृषि विश्वविद्यालय दोहरी डिग्री कार्यक्रम  किस अंतरराष्ट्रीय विश्वविद्यालय के साथ शुरू करने जा रहा है? 
- इंग्लैंड के लीसेस्टर विश्वविद्यालय

किस सदन में हिमाचल प्रदेश और नागालैंड में बनाए गए परिवार न्यायालयों के गठन को कानूनी मान्यता देने वाला परिवार न्यायालय (संशोधन) विधेयक 2022 पारित किया गया? 
- लोकसभा 
व्याख्या : हिमाचल प्रदेश ने 15 फरवरी 2019 को एक अधिसूचना जारी कर तीन परिवार न्यायालयों का गठन किया था। नागालैंड ने 12 सितंबर 2008 को दो फैमिली कोर्ट का गठन किया था। 

Comments

Popular Posts from Elite Study

HPSSC Junior Office Assistant (IT) Solved Question Paper 2022 - Part-2

HPSSC Junior Office Assistant (IT) Solved Question Paper 2022 - Part-1

हिमाचल प्रदेश कैबिनेट मीटिंग निर्णय 14 फरवरी 2024