14/04/2022 - राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय करंट अफेयर्स

किस वर्ष तक कपड़ा निर्यात का  लक्ष्य 100 अरब डॉलर निर्धारित किया गया है?
- वर्ष 2030
 
रुचि सोया कंपनी का नाम बदलकर क्या रखा गया है?
 - पतंजलि फूड्स 

‘द ईगल हैज़ लैंडेड’ के लेखक कौन थे? 
- जैक हिगिंस
व्याख्या : जैक हिगिंस का 92 साल की उम्र में निधन हो गया।

 पाकिस्तान की संसद के निचले सदन का नाम क्या है?
- नेशनल असेंबली
व्याख्या : पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज नेता शहबाज शरीफ देश के संसद के निचले सदन (नेशनल असेंबली) द्वारा पाकिस्तान  के प्रधानमंत्री चुने गए है।

भारत-अमेरिका 2+2 चौथे मंत्रिस्तरीय संवाद का आयोजन कहां पर किया गया?
-  वाशिंगटन

‘माधवपुर मेला’ किस राज्य से संबंधित है? 
-  गुजरात

विश्व में सोने का सबसे बड़ा उपभोक्ता देश कौन सा है?
- चीन
व्याख्या : दूसरे स्थान पर भारत है।

ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री कौन हैं? 
- स्कॉट मॉरिसन

'सट्टेबाज़ी और जुआ' संविधान की  किस सूची का विषय है? 
- राज्य सूची 
व्याख्या : ऑनलाइन गेमिंग, जुआ, कर्नाटक पुलिस (संशोधन) अधिनियम, 2021, ‘गेम ऑफ स्किल’, ‘गेम ऑफ चांस’, लॉटरी, सट्टेबाज़ी।

नीति आयोग द्वारा जारी निर्यात तत्परता सूचकांक - 2021 के अनुसार लगातार दूसरे वर्ष निर्यात तैयारियों के मामले किस राज्य को नामित किया गया है? 
-  गुजरात
व्याख्या : सूचकांक में महाराष्ट्र, कर्नाटक, तमिलनाडु क्रमशः दूसरे, तीसरे और चौथे स्थान पर है।

Comments

Popular Posts from Elite Study

HPSSC Junior Office Assistant (IT) Solved Question Paper 2022 - Part-2

हिमाचल प्रदेश कैबिनेट मीटिंग निर्णय 14 फरवरी 2024

हिमाचल प्रदेश करंट अफेयर्स 16 जनवरी 2024